Author: Desk

सासाराम। सबल की प्रतियोगी परीक्षा शैक्षणिक इकाई सबल 30 में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे केंद्र सरकार में सेवा देने के लिए चयनित छात्र/छात्राओं को प्रतिक चिन्ह के रूप पुष्प गुच्छ एवम घड़ी देकर सम्मानित किया गया। बता दें की सबल 30 की स्थापना अप्रैल 2019 में हुई यहां तैयारी करने वाले प्रतियोगी छात्रों के मार्गदर्शन के लिए केंद्र और राज्य सरकार में सेवा दे रहे लोगों का एक समूह है। जिसके फलस्वरूप बेहतर स्थापना के कुछ ही महीनों बाद यहां के छात्र अपने सफलता की सीढियां चढ़ने लगे। ऑनलाइन माध्यम के क्विज की सुविधा की वजह से आज…

Read More

सासाराम। सासाराम शहरी क्षेत्र के मदार दरवाजा विद्युत प्रशाखा क्षेत्र में तमाम सख्ती के बाद भी बिजली चोरी करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। मदार दरवाजा के जूनियर इंजीनियर मोहम्मद असरार हुसैन की अगुवाई में गठित छापामार दल द्वारा दो स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें प्रथम छापामारी मोहल्ला दलेलगंज,डिकली गोरिया में मीटर से पहले केबल तार में कट लगाकर बिजली बाईपास चोरी करने वाले उपभोक्ता पकड़ा गया। इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता संदीप कुमार गुप्ता ने बताया कि दलेलगंज मोहल्ले के श्री जलेश्वर महतो पिता स्वर्गीय चंद्रमा महतो अपने गेर घरेलू परिसर में वाटर फिल्टर सप्लाई…

Read More

सासाराम/शिवसागर। रोहतास जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहली घटना सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा की बताई जाती है जहां ट्रक ने एक बाइक सवार को धक्का मार दिया जिससे बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया। घायल व्यक्ति प्रमोद पांडे का पुत्र अनिकेश पांडे बताया जाता है। घटना के बाद परिजनों ने घायल व्यक्ति को सासाराम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि अनिकेश अपने बाइक से ड्यूटी जा रहा था तभी यह घाटना घटी। वहीं दूसरी घटना शिवसागर…

Read More

शिवसागर। शिवसागर थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित टोल प्लाजा पर बिजली का कार्य कर रहे बिजली कर्मी करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। जानकारी के अनुसार टोल प्लाजा के बिजली कर्मी 37 वर्षीय अजीत सिंह रूटिंग कार्य के अनुसार बिजली का फॉल्ट चेक कर रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के तुरंत बाद टोल कर्मियों ने एनएचआई के एंबुलेंस से गंभीर हालत मे सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। घायल युवक की स्थिति नाजुक देखते हुए इलाज के बाद डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया।टोलकर्मी अजीत सिंह उत्तरप्रदेश…

Read More

नासरीगंज। स्थानीय धूस पर स्थित सोन नहर पुल पर भारी वाहनों के अवागमन के रोक को ले बनाया गया बैरियर से लोगों को असुविधा हो रही है। उक्त बैरियर से छोटे वाहन पार हो रहे हैं लेकिन सरकारी वाहनों के हूटर और मिनी अग्निशमन वाहन, व बड़े अम्बुलेंस बैरियर से टकरा रहे हैं जिसको ले उक्त वाहन पार नहीं हो पा रहे हैं। स्थानीय लोग विवेक कुमार,रायजी, धर्मेन्द्र सिंह,पूर्व जिला पार्षद निराला पांडेय का आरोप है कि उक्त बैरियर लगाते समय सिंचाई विभाग ने इसकी ऊंचाई को ले सही अनुमान नहीं लगाया। उक्त बैरियर को ले सोमवार शाम को बीडीओ…

Read More

नासरीगंज। स्थानीय प्रखंड परिसर स्थित लोहिया भवन में बने निर्वाचन विभाग में बने नामांकन काउंटर पर पडूरी पंचायत के रिक्त मुखिया पद के लिए एक प्रत्याशी ने सोमवार को नामांकन किया। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी मो.जफर इमाम ने बताया कि उक्त पंचायत से उक्त पद के लिए कुसुमी देवी ने नामांकन किया है। अभी तक उक्त पद के लिये दो एनआर कटे हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 09 मई मंगलवार तक ही है। वहीं अमियावर व मंगराव पंचायत के दो रिक्त पंच पद के लिए किसी ने नामांकन नहीं किया है। नामंकन के बाद चुनाव के कार्यक्रम के अनुसार आगे…

Read More

सासाराम। कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शौषण मामले में जंतर-मंतर पर धरना दे रही महिला पहलवानो के समर्थन में राज्यव्यापी विरोध दिवस के आह्वान पर ऐपवा,आर वाई ए, आईसा, भाकपा-माले, लिबरेशन के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर से निकला जो पोस्ट ऑफिस चोक पर जनसभा में तब्दील हो गया। सभा को भाकपा- माले, लिबरेशन के जिला सचिव नंदकिशोर पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 3 मई 2023 की रात में दिल्ली पुलिस ने जंतर- मंतर पर धरना दे रहे ओलंपियन महिला पहलवानों के साथ…

Read More

सासाराम। हज पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए सोमवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में विशेष टीकाकरण शिविर लगाया गया जिसमें हज यात्रियों को पोलियों के साथ-साथ फ्लू से बचने के लिए मेनिनजाइटिस एवं इन्फ्लुएंजा का अनिवार्य टीका दिया गया। रोहतास जिले में कुल 100 लोग हज यात्रा के लिए जाने वाले हैं। सभी हज यात्रियों को तीनों टीका लेना अनिवार्य है। पहले दिन कुल 76 लोगों को टीकाकरण किया गया। 21 मई को हज यात्रा के लिए रोहतास जिला का दल रवाना होगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने जिले को विशेष टीका उपलब्ध करा…

Read More

सासाराम। सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 181 पर सोमवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर गर्भवती महिला को लाल चुनरी ओढ़ा कर एवं माथे पर लाल टीका लगा कर गोदभराई कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आंगनवाड़ी सेविका अंजू देवी ने गर्भवती महिला का गोद भराई रस्म करते हुए गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियां एवं उचित पोषक तत्व लेने की जानकारी दी। सेविका अंजू देवी ने बताया कि आंगनवाड़ी पर प्रत्येक महीने गोद भराई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान बेहतर…

Read More

सासाराम। नगर थाना क्षेत्र के बौलिया मोहल्ला में पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में कुल 435 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ़्तार कर स्कार्पियों को भी जब्त किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बौलिया मुहल्ल निवासी स्वर्गीय शिव सिंह के घर छापेमारी की गई इस दौरान 435 किलो गांजा बरामद किया गया साथ ही शिव सिंह के पुत्र लखन सिंह नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया…

Read More