Author: Desk

दिनारा। दिनारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समहुती गांव में आगामी 28 अप्रैल को लोजपा (रा) राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आगमन की तैयारी को लेकर शनिवार को लोजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक डीपीएस दिनारा के प्रांगण मे की गई। लोजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी दिन डीपीएस दिनारा के वार्षिकोत्सव में भी भाग लेंगे। इस अवसर पर लोजपा नेता अजित राय ने कहा कि चिराग पासवान वर्तमान समय नौजवानों के सबसे बड़े हीरो है। सभी के दिलों में बसे है और कल के भविष्य हैं। देश एवं प्रदेश के तमाम राजनीतिक दल एवं युवा उनकी ओर आशाभरी नजर देख रहे…

Read More

सासाराम। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पंजी के द्वारा सासाराम कार्यालय में रविवार को बाबू वीर कुंवर सिंह जयंती विजयोत्सव के रूप मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर आशुतोष सिंह द्वारा वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की वीर कुंवर सिंह का जन्म 13 नवंबर 1777 में हुआ। उनके पिताजी का नाम बाबू साहबजादा सिंह था जो बिहार के भोजपुर जिला के जगदीशपुर…

Read More

सासाराम। पृथ्वी दिवस के अवसर पर एनिमल क्लाइमेट एवं हेल्थ सेव इंडिया ने युवाओं के साथ मिल कर सासाराम शहर के रेल्वे स्टेशन पर पर्यावरण को बचाने के प्रति लोगों में जागरुकता फैलने के लिए चॉकटिविज़म का आयोजन किया गया। हाथ मे चाक लिए युवा स्वयंसेवक स्टेशन परिसर में अपनी कलाकारी के माध्यम से पूरी सड़क को रंग बिरंगे चित्र एवं उससे जुड़े संदेश से भर दिया। जिसमें मानव द्वारा पर्यावरण में हो रही हानि एवं धरती माँ को फिर से स्वास्थ बनाने की बात लिखी गई। बच्चों ने लोगों से मिलकर इस समस्या के समाधान के बारे में भी…

Read More

डेहरी। माहे रमजान में 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद शुक्रवार की शाम चांद दिखने के साथ ही शनिवार को ईद मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद को बधाई दी। स्टेशन रोड में अभिनव संगम द्वारा आयोजित जश्ने ईद मिलन समारोह के सम्बोधन में एएसपी शुभांक मिश्रा ने समाज में सभी वर्ग के लोग एक दूसरे से प्रेम मोहब्बत के साथ अपना पर्व त्योहार उत्साह से मनाएं। ताकि गंगा जमुनी तहजीब के नाम से मशहूर डेहरी शहर की गूंज दूर तक सुनाई दे। अभिनव कला…

Read More

नासरीगंज(रोहतास)। नासरीगंज प्रखंड के धुस स्थित माले कार्यालय पर विश्व के सर्वहारा के महान शिक्षक लेनिन के 153 वें जन्मदिन और भाकपा माले के 54 वे पार्टी स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर उक्त कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराकर शहीदों को नमन किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव नंदकिशोर पासवान ने कहा कि जैसे जैसे मोदी- अडानी गठजोड़ की पोल खुल रही है और मंहगाई बढती बेरोजगारी और दमनकारी बुलडोजर राज्य के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ रहा है मोदी सरकार और संध ब्रिगेड की परेशानी बढ रही…

Read More

डेहरी। रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं नशाखुरानी के रोकथाम हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में बनाए गए टास्क टीम की मदद से डेहरी रेलवे स्टेशन पर 26 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से बरामद गांजा का बाजार कीमत 2 लाख 67 हजार 800 के करीब बताई जाती है। गिरफ्तार तस्कर बक्सर जिला अंतर्गत अधौगिक थाना क्षेत्र के छोटकी ग्राम निवासी शशि शेखर सिंह के 22 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार सिंह एवं इसी गांव के राजेंद्र ठाकुर के 21 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार बताए जाते है। इसकी जानकारी…

Read More

शिवसागर। प्रखंड में ईद-उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।नमाज पढ़ने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाजियों ने प्रखंड में खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ मांगी ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आस पास पुलिस बल सुरक्षा बल तैनात रहा। शनिवार ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक देखने को मिली। प्रखंड मुख्यालय स्थित मस्जिद में ईद की नमाज से मौलाना हाफी सुलेमानि ने ईद-उल-फितर…

Read More

करगहर (रोहतास)। माह-ए-रमजान के इनाम में मिली ईद-उल-फित्र पर चारों तरफ ईद मुबारक का तराना गूंज उठा। बच्चों से लेकर बड़ों के चेहरों पर खुशियां देखते ही बन रही थी।अल-सुबह घरों में ईद के नमाज की तैयारियां शुरू हो गईं। बच्चों को मां-बाप ने खूब सजाया-संवारा, मनपसंद लिबास पहनाया। बड़ों ने भी नए कपड़े पहने, इत्र लगाया, सिर पर टोपी सजा हाथ में लिया और खुदा की इबादत करते चल पड़े ईदगाह। जिसे जहां जगह मिली,वहीं खुदा की इबादत करते नमाज शुरू होने के इंतजार में बैठ गए। शनिवार के अहले सुबह घरों में शुरू हो गईं ईद की तैयारियां,…

Read More

शिवसागर। शिवसागर थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक किन्नर की मौत हो गई है। घटना के समय ट्रक से पैसा मांगने के क्रम में किन्नर ट्रक की चपेट में आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन मे एनएचएआई एम्बुलेंस से किन्नर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में गंभीर स्थिति मे ईलाज के दौरान किन्नर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पिंकी किन्नर के रूप में की गई है, जो दिनारा थाना क्षेत्र के चिलहरूआ गांव का रहने वाला था। शुक्रवार को…

Read More

कोचस। प्रखंड क्षेत्र के नरवर पंचायत अंतर्गत भगतगंज गांव में गुरुवार को चैता गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कोचस पश्चिमी के पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी नसीम अहमद ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक ओम प्रकाश सिंह ने किया। उद्घाटन करते हुए नसीम अहम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से समाज मे एकजुटता , जात पात व आपसी सौहार्द को बढ़ावा देता है। जिससे कला प्रेमिंयो मे नकरात्मक सोच को बाहर करते हुए सकारात्मक सोच का प्रवेश होता है। कार्यक्रम मे गायकों ने परंपरागत चैता गीत गा कर सबको झुमने पर मजबुर कर दिया। वहीं रात…

Read More