Author: Desk

कोचस। शिवसागर थाना क्षेत्र के गडुरा के समीप सासाराम से कोचस आने के क्रम में अज्ञात स्कॉर्पियो के झटके से बाइक सवार दो युवक गिर गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवक डेहरी से अपने गांव कोचस प्रखंड के खुदरू जा रहे थे, तभी सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने ठोकर मारते हुए पार हो गई जिसके चलते खुदरु निवासी रजनीश कुमार राय व डेहरी निवासी शंकर चौरसिया गिरकर लहूलुहान हो गया। वही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलो को टेंपो से इलाज के लिए सासाराम सदर हॉस्पिटल भेज दिया। वही घायल…

Read More

कोचस। कोचस प्रखंड के फुल्ली गांव में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब दूर खेतों में पराली जलाने की आग देखते देखते गांव तक पहुंच गयी। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने में लग गये । ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। दुसरी तरफ पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करने की घोषणा अभी तक हवा हवाई साबित हो रही है। जबकि देखते ही देखते पूरा का पूरा बधार जल गया। वही इस घटना में किसी व्यक्ति की घायल होने की सूचना नही है।

Read More

शिवसागर। रोहतास जिले में एक ही जगह दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में एक महिला परीक्षार्थी सहित दो लोगों की मौत हो गई। घटना शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी मोड़ के समीप की बताई जाती है जहां दो अलग अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। पहली घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जाती है जहाँ भूसा लड़े ट्रैक्टर और बुलेरो की टक्कर में बुलेरो सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुलेरो चालक उत्तर प्रदेश की तरफ से अपने घर झारखंड लौट रहा था तभी किरहिंडी मोड़ पर गलत…

Read More

नौहट्टा। रोहतास प्रखंड क्षेत्र के भदारा पंचायत के पंचायत भवन में मंगलवार को मुखिया सलमा खातून की अध्यक्षता में जीपी डीपी की योजनाओं को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में सभी वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय लोगों को समझ पंचायत में चल रही योजना की समीक्षा की गई। साथ ही मौजूद लोगों ने पे जल , पेंशन, राशन कार्ड आदि की समस्याएं रखें। मौजूद लोगों के द्वारा पंचायत केसीस, कमाल खैरवा आदि जगहों पर उत्पन्न पेयजल के घोर संकट को लेकर हो हंगामा किया गया। जहां मुखिया के द्वारा पीएचईडी विभाग को फोन कर पेयजल आपूर्ति सुधारने…

Read More

तिलौथू । तिलौथू प्रखंड के हुरका एवं भदोखारा पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव द्वारा अंतिम वेतन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराए जाने पर तिलौथू बीडीओ ने पंचायत सचिव को अंतिम चेतावनी पत्र जारी कर दिया है। इस संबंध में बीडीओ संजय कुमार ने बताया कि तिलौथू प्रखंड के भदोखरा एवं हुरका पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव अवध सिंह के द्वारा विगत 13 वर्षों से अपना वेतन नहीं लिया गया है। इतना ही नहीं इन्हें कई बार प्रखंड कार्यालय से स्मार पत्र देकर निर्देशित किया गया कि आप अपना अंतिम वेतन प्रमाण स्थानांतरित प्रखंड से तिलौथू प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराएं…

Read More

तिलौथू। प्रखंड के सरैया पंचायत भवन पर मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता सरैया पंचायत के मुखिया संजय चौधरी ने किया। बैठक के बाद मुखिया संजय चौधरी ने बताया कि इसके लिए एक दिन पहले ही पंचायत में डुगडुगी पिटवाया गया और ग्राम सभा की सूचना आम जनता को दी गई थी। ग्राम सभा में मुखिया संजय चौधरी के द्वारा पंचायत के सभी समस्याओं पर जनता के बीच विस्तार से विचार विमर्श किया गया एवं जनता से भी उनकी समस्याओं को जानने सुनने का पूरा प्रयास किया गया। जिसमे मुख्य…

Read More

नासरीगंज। भीषण पड़ रही गर्मी को देखते हुए नगर पंचायत के ईओ मो०जुल्फिकार अली प्यामी ने नगर पंचायत क्षेत्र के पांच अलग-अलग स्थानों पर प्याऊ की व्यवस्था कराई है। इस दौरान घड़े व पानी पीने के पात्र रखवाए गए हैं। इन दिनों चिलचिलाती धूप, उमस व लू के चलते राहगीरों व बाजार आने वाले लोगों को पानी के लिए दिक्कत उठानी पड़ रही थी। इसे देखते हुए नगर पंचायत के ईओ ने क्षेत्र के नगर के बस टर्मिनस, तालाब स्थित सब्जी मंडी, मंगलबाजार व कम्बल आश्रम के समीप सहित अन्य स्थानों पर राहगीरों के लिए घड़े की व्यवस्था कराई। ईओ…

Read More

नासरीगंज। भारतीय जनता पार्टी जिला रोहतास की नयी कार्यकारिणी एवं मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा जिला अध्यक्ष सुशील कुमार के द्वारा किया गया है। इस जिला कार्यकारिणी मे नासरीगंज नगर के प्रमोद सिंह कुशवाहा को जिला उपाध्यक्ष के दायित्व की घोषणा की गई। इस घोषणा के पश्चात्‌ सोमवार को नासरीगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफ़ी हर्षोल्लास के साथ उनका भव्य अभिनंदन सह सम्मान समारोह अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में सेवा सदन के प्रांगण में किया गया। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस समारोह मे जिला अध्यक्ष सुशील कुमार…

Read More

करगहर। करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव से पुलिस ने मंगलवार को अहले सुबह मारपीट के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे दोनों आरोपियो को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए करगहर थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार दास ने बताया की दोनों आरोपी पर एक मामले में मारपीट के करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसके विरूद्ध कोर्ट ने गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया था। उक्त कोर्ट के मामले में आरोपी काफी दिनों से फरार था। गिरफ्तार आरोपी बभनी निवासी विरोधी पासवान और अरविंद पासवान दो है जिसे गिरफ्तार कर जेल भेंज दिया गया…

Read More

सासाराम। द्वितीय राष्ट्रीय युवा बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्रों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता अर्जित किया है। फरीदाबाद में 14 से 16 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में विभन्न स्कूल से 575 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्रों ने स्वर्ण ,रजत एवं कांस्य पदकों पर अपना अधिकार जमाया। संस्थान द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 64 से 68 किलो वर्ग प्रतियोगिता में अंशु ने जबकि 42 से 46 किलो वर्ग में मंतोष ने स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार 50 से 55 किलो वर्ग में तान्या ,74 से 78 किलो वर्ग…

Read More