Author: Desk

करगहर। गर्मी का सितम शुरू है। लगातार बढ़ते पारे से आसमान से आग बरसने लगी है। तापमान में बढ़ोतरी से लू के थपेड़े भी झुलसाने लगे हैं। इससे दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।बढ़ती गर्मी का असर अब आम जनजीवन पर पड़ने लगा है,जिससे लोग बेहाल हैं। वहीं चिकित्सकों ने भी गर्मी से बचने की सलाह दी है।अप्रैल के अंतिम दिनों में मौसम में अचानक बदलाव आना शुरू हो गया है। सूरज ने सुबह से ही आग उगलनी शुरू कर दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी…

Read More

सासाराम। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार 13 मई को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री छेदी राम की अध्यक्षता में उनके प्रकोष्ठ में बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनी शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक की गई। बैठक में सचिव श्री छेदी राम ने कहा कि आप सभी के पास बीमा कंपनी से सम्बंधित जितने भी मामले हैं उनमें दावाकर्ता एवं कंपनी के मैनेजर के साथ मेडिएशन कराया जाय एवं पीड़ितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अधिक से अधिक राशि देने…

Read More

सासाराम। स्थानीय गौरक्षणी मोहल्ला में गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी जीवन कुमार को बिहार राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने फूल -माला, बुके ,अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एमएलसी जीवन कुमार ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षक नियमावली 2023 में जो बनाया गया है वह काला कानून के समान है। बिहार सरकार ने नियोजित शिक्षकों के साथ धोखाधड़ी का काम किया है। नियोजित शिक्षक प्रशिक्षित शिक्षक है एवं दक्षता भी प्राप्त कर चुके हैं इसके बावजूद भी इन नियोजित शिक्षकों को राज्य सरकार राज्य कर्मी का दर्जा नहीं दे…

Read More

शिवसागर। रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। दंगा भड़काने और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हुए एक दूसरे धर्म के विरुद्ध उत्तेजक बातें करते हुए पत्थरबाजी करने के मामले में सैकड़ों लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किए गए थे। अभियुक्तों की गिरफ्तारी लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कई अभियुक्त जिले से फरार भी हो गए हैं, जबकि कई अभियुक्तों ने पुलिसिया दबिश के कारण खुद को आत्मसमर्पण भी कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को भी दंगा…

Read More

सासाराम। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर गर्भवती महिलाओं को आर्थिक लाभ के साथ साथ गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सरकार की बेहद ही महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 में बदलाव के साथ अन्य सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत अब चयनित महिलाओं को 11 हज़ार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। वर्ष 2017 से शुरू इस योजना के तहत गर्भावस्था से लेकर प्रसव तक महिलाओं को 5000 रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाती थी, जो तीन किस्तों में देय होती थी। परंतु प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना…

Read More

सासाराम। रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में किया गया। बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित सभी सूचकांको की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से किया गया। वही टेलीकंसल्टेंसी के मध्यम से मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को कड़ा निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने टेलीकंसलटेंसी से जुड़े डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए कि राज्य द्वारा दिये गए लक्ष्य के अनुसार कार्य करें नही तो कारवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने 500 से कम कंसल्टेंसी करने वाले डॉक्टर को चिन्हित करते हुए कारवाई करने का निदेश दिया।जिला पदाधिकारी…

Read More

सासाराम। स्थानीय गौरक्षणी स्थित जीनियस इंग्लिश क्लासेज एवं आइडियल कंप्यूटर सेंटर के तत्वावधान में रविवार मैट्रिक व इंटर में सफल छात्र छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आइडियल इंग्लिश क्लासेज के निदेशक आरपी सिंह एवं आइडियल कंप्यूटर क्लासेज के प्रबंधक राधे श्याम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर के लिए। इस मौके पर आरपी सिंह ने कहा कि जीनियस इंग्लिश क्लासेज के निदेशक आरपी सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से इस संस्था के छात्र छात्राएं बेहतर परिणाम दे रहे है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बेहतर परिणाम के लिए लगातार प्रयास किया जाता…

Read More

सासाराम। वेदाश्रम गीता घाट में चल रही शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को हरिद्वार से पहुंचे ब्रह्मचारी स्वामी प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में शिव महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माया और काया से ऊपर उठकर ही सदाशिव का साक्षात्कार अंतरात्मा में किया जा सकता है। बेल वृक्ष की महिमा सुनाते हुए स्वामी ने कहा कि शिव महापुराण के अनुसार यदि किसी बेल वृक्ष के नीचे शिवभक्त या संत को भाव से भोजन कराता है तो उसे एक करोड़ मनुष्यों को भोजन कराने का फल प्राप्त होता है जिसके पुण्य से दरिद्र से दरिद्र…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र में एक पेड़ से लडकी महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र के सोनगांवा गांव की बताई जाती है। जहां रविवार की सुबह पेड़ से लटकी एक महिला का शव देखा गया। घटना की तत्काल सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृत महिला की पहचान 32 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई है, जो झारखंड राज्य अन्तर्गत डाल्टनगंज के जम्बला गांव निवासी अजय कुमार की पत्नी बताई जाती…

Read More

सासाराम। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड रोहतास के द्वारा श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस क्रम में पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में जयंती की पूर्व संध्या यानी 13 अप्रैल की शाम को सासाराम के धर्मशाला चौक से सासाराम समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहब के प्रतिमा स्थल पर एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस कैंडल मार्च का उद्देश्य जनसाधारण को बाबा साहब के विचारों सिद्धांतों के प्रति जागरूक और प्रेरित करना था। अगले दिन यानी 14 अप्रैल की सुबह सासाराम समाहरणालय परिसर स्थित बाबा साहब…

Read More