Author: Desk

सासाराम।बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से ट्रामा सेन्टर में अफरातफरी मच गई। लेकिन अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। घुटना कल देर रात की बताई जाती है। वही आग लगने के बाद ट्रामा सेंटर में लगाए गए चार अलग-अलग फायर सिलेंडर का उपयोग करते हुए आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद ट्रामा सेन्टर में भर्ती मरीजों को आनन-फानन में बाहर निकल गया। आग लगने से ट्रामा सेंटर में अंधेरा फैल गया है…

Read More

गर्भावस्था के दौरान उचित आहार से कुपोषण से सुरक्षा सासाराम। बच्चों में कुपोषण एक गंभीर समस्या है। बच्चों को कुपोषण को लेकर सरकार भी चिंतित है और इसे दूर करने के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिसके माध्यम से बच्चों को कुपोषित होने से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) के साथ-साथ पोषण पुनर्वास केंद पर विशेष बल दे रही है। एकीकृत बाल विकास सेवा योजना के तहत जहां एक ओर आंगनबाड़ी केंद्र पर कई विशेष गतिविधियों का आयोजन करके गर्भवती महिलाओं…

Read More

पटना : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बिहार की चार सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर रात दानापुर में कथित तौर पर मामूली विवाद के बाद दो जातियों के बीच हुई झड़प के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं तीन अन्य लोग झड़प में घायल भी हुए हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से दावा करते हुए कहा गया है कि 14 अप्रैल को दलित जाति के लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर आंबेडकरी की मूर्ति लगाई जा रही थी, जिसका…

Read More

पटना : लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण के लिए बिहार की चार सीटों (नवादा, औरंगाबाद, जमुई और गया) पर कल 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरी ताकत झोंक दी। हालांकि आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल लालू यादव और राबड़ी देवी चुनावी सभाओं में नहीं दिखे। इसे लेकर विपक्ष की ओर सवाल उठाया गया। सबसे पहले जेडीयू ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगया कि वो लालू यादव को चुनावी सभा में जाने से रोक रहे हैं। अब राज्य के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी…

Read More

भागलपुर। औद्योगिक थानाक्षेत्र के ज्योति बिहार कॉलोनी में रहने वाली भाजपा नेता माला सिंह के घर बाइक से आए तीन लड़कों ने ईंट फेंक खिड़की के कांच तोड़ डाले। ईंट फेंकने वाले लड़के गाली-गलौज और जान से मार देने की धमकी भी दे रहे थे। जैसे ही घर का दरवाजा खुला बाइक से आए तीनों हमलावर लड़के भाग निकले। घटना की जानकारी माला सिंह ने औद्योगिक थानाध्यक्ष मुरलीधर साह को दी। उन्होंने थाने की गश्ती दल को मौके पर भेज घटना की छानबीन शुरू करा दी है। ईंट फेंक गाली-गलौज और धमकी देने वाले लड़कों का पुलिस पता कर रही है।…

Read More

मधुबनी। पंडौल थाने के बेलाही में नकली शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। बेलाही निवासी सुनील ठाकुर के पुत्र नीतीश ठाकुर के घर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर विदेशी शराब के नकली स्टिकर, खाली बोतल, ढक्कन, तैयार सीलबंद शराब बोतल आदि बरामद की। शराब बनाने के इस धंधे में मधुबनी एवं दरभंगा जिले के दर्जनों युवक शामिल हैं दरअसल, रहिका थाने के पुलिस पदाधिकारियों ने 11 अप्रैल को वाहन जांच के क्रम में आटो से स्प्रिट की बड़ी खेप ले जा रहे तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया था। पंडौल थाना क्षेत्र के यमसम निवासी आटो चालक…

Read More

बक्सर : बक्सर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बीच सिंडिकेट पुल के पास लगी भीषण आग में करीब दो दर्जन लोगों की झोपड़ी समेत अनाज और कपड़े आदि जलकर राख हो गए। देर रात दो बजे के करीब लगी आग में किसीको एक भी सामान निकालने का मौका नहीं मिला। घटना में जूते चप्पल की दुकान समेत करीब एक दर्जन मुर्गियां और दो सुअर भी जलकर मर गए। घटना के बाद सुबह होते ही आक्रोशित लोगों ने मुआवजा को लेकर सिंडिकेट चौक को जाम कर दिया। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल…

Read More

जमुई: राजनीति में भाषा की मर्यादा टूट रही है। जमुई में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा के दौरान किसी समर्थक ने चिराग पासवान की मां के लिए गाली जैसे शब्दों का प्रयोग किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोजपा रामविलास राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के सांसद चिराग पासवान ने इस पर भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि मेरे सामने कोई राबड़ी देवी या मीसा भारती के बारे में अपशब्द बोलता तो कभी बर्दाश्त नहीं करता। हाजीपुर के एनडीए प्रत्याशी चिराग ने नाम लिए बगैर तेजस्वी यादव के कार्यकलाप पर सवाल उठा दिया। जमुई में…

Read More

पटना : बिहार के कई शहरों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। गर्म हवाओं का प्रभाव दूसरे दिन बुधवार को भी बना रहा। पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों में लोग गर्मी से परेशान रहे। बुधवार को पछुआ की रफ्तार 20 से 25 किमी प्रतिघंटे के बीच रही। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। अगले तीन चार दिनों के मौसम पूर्वानुमान में गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ने का है। मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक राज्य के 14 जिलों में उष्ण लहर की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में…

Read More

सासाराम। चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी को आज महान सम्राट अशोक की जयंती समारोह धूमधाम से कुशवाहा सभा भवन सासाराम में मनाया गया। सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समारोह के कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने सम्राट अशोक के तेल चित्र पर बारी-बारी से पुष्पांजलि अर्पित किया। सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह, अधिवक्ता और संचालन सत्यनारायण स्वामी द्वारा किया गया। अध्यक्ष ने बताया कि सम्राट अशोक बिहार की राजधानी पाटलिपुत्र से देश का शासन किया। इन्होंने इस पर्व 269 से 232 तक के शासनकाल में कोलकाता से पेशावर और हिंदू…

Read More