Author: Desk

सासाराम। जनता दल (यूनाईटेड) रोहतास के द्वारा स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में शनिवार को भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा और संचालन रामप्रवेश राम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष संतोष निराला, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व विधायक ललन पासवान, पूर्व विधायक अरुण मांझी, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, पूर्व विधायिका रेनू देवी, प्रमंडलीय प्रभारी राज किशोर प्रसाद,पूर्व विधायक बशिष्ठ सिंह शामिल हुए। मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निर्देशित अनुमंडल स्तर पर…

Read More

सासाराम। सासाराम सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में शनिवार को नियमित टीकाकरण को लेकर शहरी क्षेत्र में टीकाकरण को सफल बनाने वाली मोबिलाइजर के साथ बैठक किया गया। बैठक में शहरी क्षेत्र में नियमित टीकाकरण में मिली सफलताओं के साथ-साथ आ रही समस्याओं पर भी मोबिलाइज़र से जानकारी ली गई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर आरकेपी साहू ने बताया कि बच्चों को दर्जनों जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर काफी बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं लेकिन सहरी क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर थोड़ी जागरूकता की…

Read More

नासरीगंज।-स्थानीय थाना क्षेत्र के अमियावर बालू घाट में घाट संचालकों के बीच आपसी वर्चस्व को ले गोलीबारी की घटना उतपन्न हुई। जिसमें एक पक्ष ने थाने में प्राथिमिकी दर्ज करा तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इस सम्बंध में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अमियावर जय माता दी घाट के संचालक रौनक कुमार ने घाट में घुस कर हथियार लहराते रंगदारी मांगने के आरोप में तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जिसमें अमियावर निवासी राजकिशोर कुमार, प्रेम कुमार और रवि कुमार बताये जाते हैं। प्राथमिकी में संचालक द्वारा बताया गया है कि तीनों देशी कट्टा लहराते अमियावर सोन नदी…

Read More

करगहर। रमजान के मुबारक महीने के पहले जुमे को मसजिदों में नमाजियों से खासी रौनक रही. रहमतों की बारिश लेकर आये रमजान के पहले जुमे की नमाज शहर की हर मसजिद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गयी. जुमा की अजान से पहले ही रोजेदार अपने काम-काज छोड़ कर मसजिदों में पहुंच गये. नमाज से पहले पेश इमाम व आलिमों ने रमजान की अहमियत, सवाब तथा दीनी बातों पर तकरीर की. इस दौरान रोजों की फजीलत पर रोशनी डाली गयी और रमजान के पाक महीने में रोजेदारों को ज्यादा से ज्यादा नेकियां कमाने का संदेश दिया गया.…

Read More

करगहर। बिहार सरकार के द्वारा बच्चों की शिक्षा की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से शुरू कराया जाता है । जिसमें बच्चों को अक्षरों की पहचान ,मानसिक व शारीरिक विकास हेतू हर प्रकार का पौष्टिक आहार के लिए साप्ताहिक मेन्यू में बदल- बदल कर भोजन देने का सरकार प्रयास कर रही है ताकि बच्चों को अग्रतर शिक्षा के लिए तैयार किया जा सके। आंगनबाड़ी केंद्र मे सेविका को पठन-पाठन के लिए तो वही सहायिका को पौष्टिक आहार बनाने व बच्चों को खिलाने हेतू नियुक्ति होता है। परन्तु सरकार की ये योजना लगभग असफल होता दिखाई दे रहा है। ताजा मामला…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा आगामी रामनवमी त्योहार के अवसर पर शांति पूर्व विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर अभी तक की गयी कार्रवाईयों एवं तैयारियों आदि के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को समीक्षात्मक बैठक किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण, विशेष कार्य पदाधिकारी रोहतास, उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहतास के अलावा सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकासपदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में रामनवमी त्योहार एवं 02 गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन…

Read More

सासाराम । विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ के. एन. तिवारी की अध्यक्षता में जिला यक्ष्मा केन्द्र सासाराम से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसको सिविल सर्जन, रोहतास डॉ के. एन. तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ तिवारी ने कहा कि विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष जिला स्वास्थ्य समिति (यक्ष्मा नियंत्रण केंद्र ) द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसी के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी जागरूकता रैली निकाली गई और लोगों को टी०बी० को लेकर जागरूक किया गया। उन्होंने…

Read More

संवाददाता: मो०शमशाद आलम करगहर। रमजान का मुकद्दस (पवित्र) महीना कल से शुरू हो जाएगा। आज लोगों रमजान के चांद का दीदार किया। शुक्रवार से पहला रोजा रखा जायेगा। रमजान के पाक महीने में खुदा के बंदे उसकी इबादत करते हैं। मस्जिदों और घरों से कुरान शरीफ की तिलावत की आवाज आनी शुरू हो जाती है। जिस तरह नमाज पढ़ना हर मुसलमान के लिए फर्ज है। उसी तरह रोजे रखना भी खुदा ने फर्ज करार दिया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। इस पाक महीने को रहमतों का महीना कहा जाता है। प्यास की…

Read More

सासाराम। जिले में लगातार हो रहे अपराध पर लगाम लगाने के उद्देश्य से रोहतास एसपी ने आधा दर्जन थानों में नए थानाध्यक्ष बनाये हैं। साथ ही साथ कई थानाध्यक्षों पर विभागीय कार्रवाई होने से रिक्त पड़े थानों में कई पुलिसकर्मियों को थाने की कमान सौंपी गई गई। इसके तहत संझौली थानाध्यक्ष संभु कुमार को चेनारी थाना का कमान सौपा गया है। वही पु.अ. नि. सुधीर कुमार को प्रभारी नियोजन शाखा कार्यालय से हटाकर नासरीगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है। कनीय पु.अ.नि. करगहर थाना के सुदेश्वर कुमार दास को करगहर थानाध्यक्ष बनाया गया है। कनीय पु.अ.नि. नोखा थान के प्रिया कुमारी…

Read More

सासाराम। मिशन वात्सल्य और जेजे अधिनियम के तहत बच्चों की देखभाल और शिक्षण में विभिन्न हितकारकों के बीच समन्वय एवं सहयोग को मजबूत करने को को लेकर चाइल्ड लाइन, कोलैब रोहतास और सूराज संस्था के तत्वधान में मंगलवार को न्यू एरिया स्थित गयात्री वाटिका में हितकारों का उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अपर जिला न्यायधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार रोहतास छेदी राम, पूर्व सदस्य बाल श्रम अधिकार आयोग पटना सह अध्यक्ष सुराज के डॉक्टर मुख्तारउल हक, श्रम अधीक्षक रोहतास चंदन कुमार, बाल सुरक्षा पदाधिकारी मेराजउद्दीन सिद्दीकी, डीपीओ सर्व शिक्षा…

Read More