Author: Desk

कोचस। कोचस अंचलाधिकारी से क्षुब्ध भू – फरियादी व सामाजिक कार्यकर्ता रंगलाल साह के बुलावे पर गुरुवार को महात्मा गांधी परिसर में वैध भू- स्वामी संघ के तत्वाधान में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जे पी सेनानी जानकी भगत ने किया। पीड़ित भू फरियादी रंगलाल साह ने बताया कि मेरे निवास परसिया वार्ड आठ में अवस्थित आवासीय भूमि, जिसके संबंध में उप समाहर्त्ता, राजस्व व भूमि सुधार विभाग सासाराम न्यायालय के आदेश के आलोक में नापी के बावजूद प्रश्नगत भूमि पर अवांछित तत्वों द्वारा अवरोध उत्पन्न के खिलाफ अंचल व थाना से किसी तरह का प्रशासनिक सहयोग नही मिल…

Read More

शिवसागर। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को अंचल पुलिस निरीक्षक ईश्वरानंद पाल के अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सभी थाना के पुलिस अधिकारी मौजूद थे। क्राइम मीटिंग के दौरान इंस्पेक्टर ईश्वरानंद पाल ने थानाध्यक्ष समेत उपस्थित सभी अधिकारियों को कई निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लंबित कांडों का निष्पादन करने, डायरी को अधतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गस्ती तेज करने,फरार अभियुक्त व वारंटी को धर पकड़ करने, नियमित वाहन चेकिंग करने, रात्रि दिव्या गति तेज करने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान कई पुराने मामले को निष्पादन किया…

Read More

डेहरी। स्थानीय एनीकट रोड स्थित मिलन बैंक्वेट हॉल मे 212 डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव समीर कुमार के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सभीलोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। होली मिलन समारोह में लोगो ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लिया। साथ ही इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में होली के गीतों पर खुद को झूमने से रोक नही पाए। मौके पर पूर्व विधायक प्रत्याशी समीर कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि एक-दूसरे के गीले शिकवे को मिटा कर हमसभी…

Read More

सासाराम। जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे गुरुवार को राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम पदाधिकारी श्री सुनील कुमार ने बताया कि भारत दुनिया मे तम्बाकू का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। साथ ही, तम्बाकू उपभोग के क्रम में भारत का विश्व में दूसरा स्थान है। तम्बाकू ऐसा नशा है जो अपने उपयोग करने वालो मे लगभग आधे लोगो की जीवनलीला समाप्त कर देता है।उन्होंने बताया गया कि बीड़ी, सिगरेट एवं सिगार में प्रयुक्त होने वाले तम्बाकू, गुटका एवं पान मशाला…

Read More

सासाराम। रात्रि में पुलिस गस्ती को अंगूठा दिखाते हुए शहर के मुख्य चौराहे पर स्थित एक दुकान में बितीरात सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दे अपराधी पुलिस गस्ती के दावों पर सवालिया निशान खड़े कर रहें हैं। नगर थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा हैं। बुधवार की रात नगर थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस चौराहा के समीप डाक बंगला मार्केट स्थित चूड़ी की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है। उक्त दुकान में सेंधमारी कर दुकान में रखे 80 हजार नगदी समेत लाखों के सामान लेकर…

Read More

खगड़िया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में एक बार फिर बड़ी चूक का मामला सामने आया है। मामला खगड़िया का है जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास से बुधवार को एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया। यह फर्जी दरोगा मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा में ड्यूटी कर रहा था। बुधवार की शाम फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार फर्जी दरोगा सुपौल जिले के छातापुर निवासी दयानंद यादव का पुत्र अजय यादव बताया जाता है। इतना ही नही फर्जी दरोगा पिछले तीन महीने में एसपी ऑफिस में तैनात था परंतु इसकी भनक तक किसी को नही लगी।…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला के सासाराम नगर निगम में जिले क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जुड़े हुए लोगों के साथ जन सुराज पद यात्रा को लेकर शहर के फजलगंज में स्थित होटल में सभा का आयोजित किया गया। सभा की अध्यक्षता तिलौथू प्रखण्ड के हुरका निवासी सह पैक्स अध्यक्ष कुमार रवि रंजन उर्फ चुन चुन सिंह ने किया। सभा में मुख्य अतिथि प्रभात कुमार, रिटायर्ड डीजी आरके मिश्रा जन सुराज के रोहतास जिला प्रभारी प्रीति नंदनी ने सभा को सम्बोधित किया। साथ ही बैठक में शामिल डेहरी के मनीष कुमार, सासाराम के मनीष कुमार, समरडीहा के विनोद शर्मा, उमेश कुमार, एवम…

Read More

सासाराम। सासाराम स्थित शेरशाह महाविद्यालय के डॉ जय शंकर प्रसाद सिंह को नया प्रधानाध्यापक बनाया गया है। बता दें की डॉ अशोक कुमार का 28 फरवरी को सेवानिवृत होने के बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पत्रांक 493/Estab/ 23, दिनांक 1 मार्च 2023 अनुसार शेरशाह महाविद्यालय में डॉक्टर जयशंकर प्रसाद सिंह को तत्काल प्रभाव से प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त किया गया है। वही पूर्व प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने डॉक्टर जयशंकर प्रसाद सिंह को बधाई देते हुए उनको प्रभार हस्तांतरित किया। विश्वविद्यालय ने प्रोन्नति का ध्यान रखते हुए महाविद्यालय के वरीयतम शिक्षक डॉ जय शंकर प्रसाद को प्रधानाचार्य…

Read More

सासाराम। पंचायती राज मंत्री सह चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के 43 वां जन्मदिन वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय लोगो के बीच केक काट व फल मिठाई, बाट कर मनाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ साथ मंत्री के शुभचिंतकों ने खास अंदाज में मनाया। जन्मदिन पर गरीबों, असहायों के बीच मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम का जन्मदिन मना रहे लोगों ने कहा कि अक्सर ये देखा जाता है लोग होटल में रेस्टुरेंट में केक काट कर पार्टी कर जन्मदिन को मानते है लेकिन मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम के जन्मदिन को खास बनाने के लिए हमलोग वृद्ध, दिव्यांग असहाय लोगो के बीच मना कर…

Read More

करगहर। करगहर बाजार में आधुनिक यंत्र से लैस जिम का शुभारंभ बुधवार को किया गया। जिम का उद्घाटन जगरानी देवी एवं करगहर थानाध्यक्ष राम विलास प्रसाद तथा स्पैरो मैन अर्जुन कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जिम के संचालक नलिन पुष्कर ने बताया कि अर्जूना जिम का लोकल क्षेत्र मे शुभारंभ का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करना है ,ताकि लोग खुद के स्वास्थ्य को बेहतर बना सके और खुद को फिट रख सकें। उन्होंने बताया की अर्जुना जिम का यह तीसरा ब्रांच है। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान समय की मांग को…

Read More