Author: Desk

सासाराम। सदर अस्पताल परिसर स्थित राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय के छात्रों ने सोमवार को महाविद्यालय का मुख्य गेट पर तालाबंदी करके धरना पर बैठे रहें। धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि फार्मेसी कॉलेज में पहले से ही जिला स्वास्थ समिति का अतिक्रमण है। ऊपर से जिला स्वास्थ समिति द्वारा किस निजी संस्था को नेत्र शिविर के लिए दो महीने के लिए दे दिया गया है। इस वजह से पढ़ाई बाधित हो रही है। बता दें कि आगामी 20 मार्च से गुजरात की निजी संस्था के द्वारा विशाल आई नेत्र शिविर लगाया जा रहा है जो 2 महीने के आसपास…

Read More

सासाराम। एक ओर जहां रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करते हुए लोगों को हक और अधिकार दिलाने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य गेट के समीप ही कल से लावारिस शव सड़ रहा है, जबकि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई थी। बता दें कि सासाराम समाहरणालय गेट के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे एक युवक कुछ दिनों से अपना डेरा डाला हुआ था, परंतु रविवार को इसकी मृत्यु हो गई। लावारिस युवक के शव के बारे में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को…

Read More

सासाराम। सोलहवां बुध महोत्सव के अवसर पर रोहतास जिला अंतर्गत शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव पहुंचे बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि एक भाई साहब टेंट लेकर घूम रहे हैं। जहां मन कर रहा है वहीं टेंट गाड़ दे रहे हैं। मंत्री आलोक मेहता का इशारा पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की ओर था। मंत्री आलोक मेहता ने उपेंद्र कुशवाहा का नाम लिए बिना ही कहा कि टेंट लेकर जहां था घूमने से हिस्सेदारी नहीं मिल जाएगी, बल्कि एक जगह…

Read More

सासाराम। बुद्ध के संदेशों को अपनाने से ही होगा समाज से भेदभाव का अंत किया जा सकता है। इसलिए बुद्ध के बताए मार्ग पर चले। उक्त बातें राज्य के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने रविवार को शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव में आयोजित 16bवें बुद्ध महोत्सव में ”धम्मा अशोक” की प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ बुद्ध वंदना हुई तत्पश्चात विभिन्न देशों से आये बौद्ध भिक्षुओं के सानिध्य में धम्म चर्चा की गयी। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज का आरोहण पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने…

Read More

शिवसागर। शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव स्थित शाक्यमुनि बुद्ध विहार में आज धूमधाम के साथ 16 वां बुद्ध महोत्सव मनाया जाएगा। समारोह की पूर्व संध्या पर शनिवार को सोनहर गांव के हर घर में आगंतुकों का आने का सिलसिला जारी है। इसके साथ ही सैकड़ों बौद्ध भिक्षु बुद्ध विहार के परिसर में पधार चुके हैं। उधर 16वें बुद्ध महोत्सव की तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे शाक्यमुनि बुद्ध विहार सोनहर के सदस्यों ने पूरी ताकत झोंक दी। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। मुख्य मार्ग की सफाई एवं रंगरोगन का काम जोर-शोर से चल रहा है। जिला मुख्यालय सासाराम…

Read More

पश्चिमी चंपारण। शनिवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह बेतिया के लौरिया पहुंचे। जहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जदयू और आरजेडी का गठबंधन एक अपवित्र गठबंधन है। जिस प्रकार तेल और पानी का मिलाप नहीं हो सकता। उन्होंने खुले मंच से नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा का दरवाजा अब उनके लिए हमेशा के लिए बंद हो गया है। वही गृह मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचते ही बाल्मीकि की तपोभूमि और महात्मा गांधी की कर्म भूमि को नमन करते हुए चंपारण वासियों से…

Read More

सासाराम। न्यू स्टेडियम फजलगंज में रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित 19 वां सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मैच सम्पन्न हो गया। फाइनल मुकाबला फाइनल मैच साई किक्रेट एकेडमी बनाम रोहतास इलेवन के बीच खेला गया जो अबतक का हाई स्कोरिंग मैच रहा। फाइनल मुकाबले मे रोहतास ने साई क्रिकेट एकेडमी को 70 रनो से हरा लीग का खिताब जीता। रोहतास इलेवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहतास इलेवन ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 257 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहतास इलेवन की तरफ…

Read More

सासाराम। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ साथ बच्चो को विभिन्न जानलेवा विकारियों से बचाने को लेकर किए जा रहे नियमित टीकाकरण के अलावा शनिवार को सासाराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत उपकेंद्र घरबैर में विशेष टीकाकरण सत्र अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घरबैर अंतर्गत ईट भट्ठा आरटीएस मे कुल 19 बच्चों एवम 3 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही सभी को टीकाकरण कार्ड एवम आवश्यक दवावो का वितरण किया गया। इस दौरान ईट भट्ठा पर कार्य कर रहे पुरुष एवं महिला मजदूर को टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया। मौके पर मौजूद यूनिसेफ के एसएमसी असजद इकबाल…

Read More

बेतिया। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिमी चम्पारण के लौरिया में माकपा तथा भाकपा के कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को वापस जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अमित शाह वापस जाओ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा की केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन निश्चय ही किसी खौफ का संदेश है। क्योंकि नफरती जहर बोने के माहिर कहे जाने वाले अमित शाह जिन्हें 2002 में हुए गुजरात दंगा के समय न्यायालय ने गुजरात से तड़ीपार किया था। गांधी की कर्मभूमि चम्पारण में उनका आना कई शंकाओं को पैदा करता है।…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला से एक बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मृतक की पहचान पिंटू पासवान के रूप में हुई है जो मुफस्सिल थाना के चौकीदार बहाराड निवासी बबलू पासवान का भाई बताया जाता है। मृतक का शव गांव की बधार में बरामद हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। इधर गोली मरने की घटना को रोहतास एसपी ने भी पुष्टि करते हुए घटना से संबंधित जानकारी जुटाने को लेकर स्थानीय थाना को…

Read More