Author: Desk

सासाराम। होली आते ही जिले में शराब का कारोबार एक बार फिर तेज हो गया है। बता दें की राज्य शराब पर पूर्ण पाबंदी के बावाजुद भी जिले में अवैध शराब का कारोबार जोरो पर है। इधर होली को लेकर शराब का खेप लेकर सासाराम पहुंचे रहे शराब कारोबारियों का शराब के साथ होली खेलने के मंसूबे पर सासाराम आरपीएफ ने पानी फेर दिया। बुधवार की सुबह चंबल एक्सप्रेस ट्रेन से शराब की खेप लेकर आ रहे दो शराब तस्करों को आरपीएफ पुलिस टीम द्वारा भारी संख्या में शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सासाराम आरपीएफ इंस्पेक्टर पी के…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले में सड़क हादसों में वृद्धि देखी जा रही है। सड़क हादसे आये दिन लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इधर सासाराम प्रखंड के दरिगांव पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव के समीप ट्रैक्टर एवं बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक बाइक पर 3 लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे, उसी दौरान रंगपुर के समीप मिट्टी लादा तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को धक्का मार दिया जिसमें बाइक पर सवार रंगपुर गांव निवासी नंदू…

Read More

नौहट्टा। बिहार झारखण्ड को जोड़ने वाली पाण्डुका पुल को जोड़ने वाली संपर्क पथ आरसीसी पुल सह संपर्क पथ निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर आज अपरसमहर्ता राजस्व चंद्रशेखर सिंह के अध्यक्षता में समाजिक प्रभाव आकलन प्रतिवेदन पर जन सुनवाई का आयोजन किया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम में एल एन मिश्रा आर्थिक अध्य्यन एवम समाजिक परिवर्तन संस्थान पटना के नवीन कुमार , बीडीओ आदित्य अनुराग, सीओ राम प्रवेश राम, संजय कुमार , मंजूर अहमद, प्रोजेक्ट मैनेजर मनोरंजन जेना, समाजसेवी भानु प्रताप मिश्रा उपस्थित थे। यह आयोजन पुल निर्माण कर रही कंपनी के बेस कैम्प में आयोजित किया गया था। अर्जनाधिन…

Read More

सासाराम। महागठबंधन से उपेन्द्र कुशवाहा के अलग होने के बाद आरोपी प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इधर सासाराम पहुँचे पूर्व मंत्री व जेडीयू नेता श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा किसी भी दल के लिए परिंदे नही है। वे जल्दीबाजी में रहते है और जल्दी ही हर कुछ पा लेना चाहते हैं। श्री कुशवाहा ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन में आने से पार्टी के कोई भी लोग खुश नही था। सब यही कहते है कि फिर से भाग जाएंगे और हुआ भी यही। उन्होंने कहा कि उपेन्द्र…

Read More

शिवसागर। शिवसागर प्रखंड के सोनहर गांव में आगामी 26 फरवरी को शाक्यमुनि विहार कल्याण संस्थान के तत्वधान में आयोजित होने वाले 16 वार्षिक बुद्ध महोत्सव को लेकर तैयारी जोरों पर है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने के अंतिम रविवार को वार्षिक बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रदेशों के साथ-साथ विभिन्न देशों के बुद्ध अनुयायियों का आगमन होता है। इसकी जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से सोनहर गांव में वार्षिक बुद्ध महोत्सव आयोजन का किया जा रहा है जिसमें बिहार राज्य के अलावा अन्य राज्यों…

Read More

सासाराम। भीम आर्मी रोहतास सह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बेदा नहर स्थित होटल मौर्या एम्पायर में एकदिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भीम आर्मी रोहतास के जिला प्रभारी अमित पासवान एव संचालन भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार आनंद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आजाद समाज पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव डॉक्टर शैलेश कुमार सागर मौजूद रहे। बैठक में लोगों को बताया गया की संपूर्ण बिहार में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद रावण ने हरि झंडी दिखाकर पश्चिमी चंपारण बिहार से बहुजन समाज जोड़ो पद यात्रा एवं भाईचारा बनाओ यात्रा…

Read More

तिलौथू। चतुर्थ कृषि रोड मैप 2023 के सुझाव हेतु तिलौथू प्रखंड क्षेत्र से प्रगतिशील किसान कुमार प्रेमचंद, रामनाथ कुशवाहा, हीरालाल सिंह, राजगृही पाल ,पवन कुमार, जसवंत कुमार सिंह एवं शिवनारायण यादव को पटना में सुझाव देने हेतु प्रखंड कार्यालय तिलौथू के परिसर से स्थानीय विधायक राजेश कुमार गुप्ता, कृषि अधिकारी ठाकुर प्रसाद पासवान, कृषि समन्वयक राजेश कुमार प्रिंस ने सभी किसानों को बस पर बैठाकर किया रवाना। वही विधायक ने सभी किसानों को मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए रवाना किया। प्रखंड कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को जैविक खेती को और विस्तार देने की इसमें योजना होगी। दूध,…

Read More

आरा। पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के कुलसचिव डॉ. घनश्याम राय ने राजनीति विज्ञान विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में बाह्य परीक्षक के रूप में सोमवार को पीएचडी ओपन साक्षात्कार परीक्षा संचालित किया। शोधार्थी आलोक कुमार ने डॉ. अलाउद्दीन अजीजी, एसोसिएट प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान विभाग, एस.पी. जैन कॉलेज, आरा के मार्गदर्शन में अपना पीएचडी शोध पत्र प्रस्तुत किया था। सोमवार को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में खुली साक्षात्कार परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रोफेसर कुंदन कुमार सिंह, एचओडी, लोक प्रशासन विभाग, डॉ. उमेश कुमार (लोक प्रशासन विभाग), प्रोफेसर नीरज कुमार, (सीसीडीसी), डॉ. अशोक कुमार यादव…

Read More

नोखा। स्थानीय थाना परिसर से सोमवार को पुलिस महानिदेशक के आह्वान पर पुलिस पब्लिक संवाद के तहत पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष उमेश कुमार एसआई गुड्डू कुमार के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली सिसीरता, मौडीहा पंचायत के लिए रवाना हुआ। पुलिस जनता के बीच बेहतर ताल मेल क्षेत्र में लम्बित पूर्व के मामले के समाधान के लिए चलाया जा रहा यह अभियान पुलिस जनता के बीच मैत्री पूर्ण सम्बंध को बढ़ावा देना है। ताकि जनता पुलिस से बेहतर सहयोग प्राप्त कर सके। इस पहल से शराबबंदी, दहेज बंदी छोटे-छोटे घरेलू विवाद पर अंकुश लगाया जा सकेगा इसके…

Read More

शिवसागर। सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के पड़री पंचायत में स्थानीय सांसद छेदी पासवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि योजना के तहत नवनिर्मित छठ घाट एवं प्राथमिक विद्यालय भवन का अपने हाथो से फीता काट कर उद्घाटन किए। सांसद छेदी पासवान ने बताया कि पड़री गांव में पाच लाख पाच हजार (505000) रूपए के लागत से छठ घाट एवं नव लाख निन्यानवे हजार (999000) रूपया के लागत से प्रखंड क्षेत्र में स्थित राम डिहरी गांव में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा समाज की रीढ़ है।…

Read More