Author: Desk

सासाराम। समाधान यात्रा के तहत सोमवार को शहर में पहुंचे मुख्यमंत्री के समक्ष एमएलसी संजीव श्याम सिंह ने शिक्षकों के कई मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया. जिसमें रोहतास जिला के नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत से आठ किलोमीटर की परिधि में अवस्थित विद्यालय के शिक्षकों का मकान किराया भत्ता जून 2022 से क्रमशः 4 प्रतिशत एवं 2 प्रतिशत काट कर भुगतान किया जा रहा है जबकि इसके पूर्व क्रमशः 8 प्रतिशत एवं 6 प्रतिशत भुगतान किया जाता रहा है। इससे करीब पांच हजार से अधिक शिक्षकों के एचआरए का भुगतान लंबित है. एमएलसी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने…

Read More

सासाराम। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सोमवार को सासाराम सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल परिसर स्थित जीएनएम कॉलेज का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने जीएनएम में चल रही पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। साथ ही साथ जीएनएम के कर्मियों एवं छात्राओं से मुलाकात कर असुविधाओं के बारे में रूबरू हुए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जीएनएम कॉलेज में जो भी रिक्तियां खाली है उसे जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जीएनएम कॉलेज में रिक्त पड़े पदों के लिए सूची मांगी जा रही है और रिक्त…

Read More

शिवसागर। थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव के समीप एनएच दो पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सड़क के किनारे खड़ी ट्रेक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से एन एच आई के एंबुलेंस से इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घायल व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के मोर सराय गांव के निवासी सुरेंद्र यादव के 40 वर्षीय पुत्र कमलेश यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कमलेश यादव कुदरा की ओर से आ रहा था। इस दौरान बम्हौर गेट के समीप एनएच…

Read More

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के तहत आज सासाराम प्रखंड के मोकर पहुंचे जहां उन्होंने पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही साथ उक्त परिसर में जल जीवन हरियाली का लोकार्पण भी किया। आवासीय विद्यालय के लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सासाराम प्रखंड के सेमरा गांव पहुंचे जहां उन्होंने विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सासाराम पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हेलीपैड के समीप ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस…

Read More

सासाराम। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वावधान में पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट मे रोहतास जिले के पीयूष राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त सचिव सह रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि पिछले 10 फरवरी से 12 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में चल रहे इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे पूरे देश के लगभग 500 से…

Read More

सासाराम। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इसके लिए सासाराम में मोकर से लेकर बेदा तक कुल 150 से अधिक पॉइंट बनाए गए हैं जहां हर एक पॉइंट पर दण्डाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वही सासाराम समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में मुख्यमंत्री का समीक्षा बैठक को लेकर शहर के मुख्य मार्गो से आज अतिक्रमण हटाया गया। रोहतास जिलाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल प्रशासन एवं नगर निगम टीम द्वारा शहर के पुराने जीटी रोड सहित धर्मशाला चौक, पोस्ट ऑफिस चोराहा, करगहर मोड़,…

Read More

नासरीगंज। स्थानीय नगर के धूस रोड स्थित नवदुर्गा आराध्य हास्पिटल के तत्वावधान में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांचोपरांत योग्य एवं विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा महिला-पुरूष मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। और इलाज किया गया। शिविर में कैंसर रोग की स्क्रीनिंग, हड्डी रोग, स्त्री रोग, थायराइड, बोन टीबी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शूगर, गठिया और हृदय रोग से संबंधित, एक्सरे, ईसीजी और अन्य प्रकार की जांच की गई। कैंप में उपस्थित पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ॰ एनके आर्या ने बताया कि उक्त कैम्प का उद्देश्य ‌है…

Read More

करगहर। प्रखड़ क्षेत्र के सेमरी पंचायत के धुरनपुर पिपरी गांव में आयोजित होने वाली श्री संत शिरोमणि रविदास चरित्र ज्ञान कथा महायज्ञ कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कु० निराला पहुंचे। इस अवसर पर्व उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से जहां एक ओर वातावरण शुद्ध होता हैै। वहीं सामाजिकता व आपसी सौहार्द भी बढ़ता है।उन्होंने कहा कि जिस तरह यज्ञ करने के पूर्व यज्ञस्थल को शुद्ध किया जाता है उसी तरह मन के मंदिर को भी शुद्ध करें और अपने मन के विकारों को भी आहुति दें। कमिटी के अध्यक्ष विजय राम वैध ने…

Read More

सासाराम। सासाराम स्थित कुशवाहा सभा भवन में रविवार को कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वधान में अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101 वी जयंती समारोह कुशवाहा सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह अधिवक्ता के अध्यक्षता में एवं संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के संचालन संपन्न में हुआ। जयंती समारोह का उद्घाटन डहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निर्मल कुमार सिंह एवं जिला यादव महासभा के अध्यक्ष सुग्रीव प्रसाद प्रसाद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया गया। उद्घाटन के बाद उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीद जगदेव प्रसाद को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। स्वागत व…

Read More

चेनारी। जमीनी विवाद को लेकर रोहतास जिले में हत्याओं का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जमीनी विवाद को लेकर रोहतास जिले में आए दिन हत्याएं हो रही है। रोहतास चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पेवन्दी पंचायत के तेतरी गांव में एक महिला को चाकू से गोद गोद कर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार तेतरी गांव निवासी स्वर्गीय नगीना तिवारी की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी कुंवर को चाकू से गोद गोद कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद अपराधियों ने महिला के शव को उसके दरवाजे पर ही फेक दिया। हत्या के…

Read More