Author: Desk

सासाराम। अखिल भारतीय सदगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बडी खाटू, जायल नागौर के द्वारा विश्व वंदनीय संत सम्राट सदगुरु कबीर साहब के 505 वां महापरिनिर्वाण महोत्सव पर अंतरराष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह 2023 का आयोजन भीम हाल डॉ अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केन्द्र जनपथ 15, नई दिल्ली में आयोजित हुई। जिसमें रोहतास के किशुनपुरा गांव निवासी कवि लेखक सह पत्रकार, पर्यावरण प्रेमी सुनील कुमार को कबीर कोहिनूर सम्मान पत्र, मेंमटो, राजस्थानी पगडी एवं पट्टिका से साहित्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कवि सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व…

Read More

सासाराम। नगर निगम सासाराम के सभागार में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक सुशील कुमार मिश्रा ने मेयर द्वारा नामित सात सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को शपथ दिलायी। बता दें कि नवगठित सशक्त स्थायी समिति में कुल सात वार्ड पार्षद के सदस्यों को शामिल किया गया है। नगर निगम में नए कार्यकारिणी के लिए सात सदस्यीय टीम में इस बार कई नए सदस्यों को जगह दी गई है। नए स्थायी समिति सदस्यों में वार्ड-8 की पार्षद प्रमिला देवी,…

Read More

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय ,जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा आज नारायण मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के बीच अपना विचार रखा गया । क्लोज द केयर गैप थीम को केंद्र में रखते हुए धूम्रपान, तंबाकू एवं नशा पान के कारण लोगों में कैंसर जैसी भयानक बीमारी फैलती है। इससे बचने के लिए लोगों को समझाया गया एवं बताया गया कि व्यसनों से दूर रहना चाहिए। व्यसनों की आदत होने के बाद कैंसर की बीमारी लग सकती है। नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने यह भी…

Read More

सासाराम। स्थानीय गौरक्षणी स्थित ड्रैगन मार्शल आर्ट के संचालक एवं रोहतास जिला कराटे संघ के महासचिव अंजनी कुमार एवं बाबा किड्स गार्डन स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में डी.एम. ए स्टार कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को अंजनी कुमार ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। इस प्रतियोगिता में एकेडमी के बच्चे, बाबा किड्स गाने स्कूल,अदमापुर और देव पब्लिक स्कूल गौरक्षणी तथा अन्य स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कराटा चैम्पियनशिप में क्लास 1 और 2 के गर्ल्स कैटेगरी में अवनी ने गोल्ड, स्नेहा ने रजत तथा माही ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी क्लास के बालक वर्ग में…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। अगर मौका मिले तो यहाँ के युवा देश ही नहीं विदेश में भी अपने जिले व राज्य का झंडा गाड़ सकते हैं। खेल का क्षेत्र हो या फिर शिक्षा का क्षेत्र सभी में रोहतास जिले के युवा अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है सासाराम प्रखंड के गरुण पंचायत अंतर्गत झलखोरिया गांव निवासी राजू कुशवाहा के पुत्र डॉक्टर ऋषिकेश आनंद मौर्या एवं तिलौथू प्रखंड के पतलूका पंचायत अंतर्गत पतलुका गांव के राम प्रयाग सिंह के पुत्र अजीत कुमार ने। बता दे कि…

Read More

सासाराम। बिहार कुम्हार (प्रजापति) समन्वय समिति जिला शाखा रोहतास की कार्यकारणी की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष प्रजापति पिंटू गुरुजी उर्फ अरविंद कुमार के अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता बैरिस्टर प्रसाद आनंद ने किया। बैठक में प्रजापति धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन के लिए आगामी 5 मार्च को तिथि निर्धारित की गई। साथ ही सभी प्रखंडों में यथा शीघ्र चुनाव करा कर प्रखंड कमिटी को शशक्त की जाए इस पर भी निर्णय कार्यकारणी द्वारा ली गई।बैठक में रामसागर प्रजापति, गुरुप्रसाद प्रजापति, बैरिस्टर प्रसाद आनंद, दशरथ प्रजापति, मनोरंजन प्रकाश, अनिल कुमार, जय गोबिंद प्रजापति, धनजी प्रजापति, मनोज…

Read More

सासाराम। संत शिरोमणि भगत रविदास के जन्म उत्सव समारोह पर इस वर्ष भी सासाराम स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फगुमल साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने बड़े ही उत्साह उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर हजूरी रागी जत्था भाई विकास सिंघ, भाई पंकज सिंघ, बहन हरमीत कौर, बहन मनिंदर कौर, मनदीप कौर ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित भगत रविदास के अनमोल वाणी का कीर्तन किया। समारोह पर अपने विचार रखते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जत्थेदार सरदार सरबजीत सिंघ खालसा ने कहा कि बड़े ही गर्व और सम्मान की…

Read More

सासाराम। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क विभाग दक्षिण बिहार के द्वारा रविवार को समान नागरिक संहिता विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें रोहतास विभाग के बौद्धिक प्रमुख मुख्य वक्ता मिथिलेश राय l ने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता की आज की समय की मांग है। संघ को शुरू से ही मानना है एक संविधान एक विधान देश में होना चाहिए। जिस तरह से ट्रिपल तलाक एवं राम मंदिर एवं कश्मीर का मामला हम सभी ने जिस तरह से हल किया उसी प्रकार से आज समय की मांग समान नागरिक संहिता है। शुरू से ही हमारे समाज में…

Read More

सासाराम। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मौत में कमी लाने एवं सड़क सुरक्षा अधिनियम के तहत लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सासाराम स्थित पोस्ट ऑफिस चौराहा पर शनिवार को भी जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान विशेष रूप से दोपहिया वाहनों की जांच की गई। वाहन जांच अभियान में करीब 27 बाईकों पर फाईन किया गया। जिसमें बिना हेलमेट के 9 बाईक से 9 हजार रूपए, बिना फिटनेस वाले 4 वाहनों से 20 हजार रूपए, इंसूरेंस फेल 7 वाहनों से 14 हजार रूपए का जुर्माना, बिना रजिस्ट्रेशन के…

Read More

शिवसागर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवा विरोधी है। वह नहीं चाहते हैं कि बिहार के युवा पढ़ लिख जाए। क्योंकि उन्हें डर है कि यदि बिहार का युवा पढ़ लिख गया तो वह अपने हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ना शुरू कर देगा। ये युक्त बातें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही। बता दें की औरंगाबाद जिले में ग्रामीणों द्वारा रोहतास जिले के रहने वाले दरोगा विरेंद्र कुमार की हत्या के बाद उनके पैतृक गांव शिवसागर प्रखंड स्थित सोनडीहरा में बने स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार की मूर्ति का अनावरण को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय…

Read More