Author: Desk

सासाराम। कैंसर के उन्मूलन के लिए जागरूकता फैलाने एवं इससे बचाव के उपायों को प्रसारित करने के लिए विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर शनिवार को सासाराम सदर अस्पताल स्थित जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर के एन तिवारी एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रधानाचार्य सरवन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। प्रभात फेरी के दौरान जीएनएम प्रशिक्षण की छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से लोगों को कैंसर के दुष्परिणाम के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रभात फेरी सासाराम सदर अस्पताल स्थित जीएनएम प्रशिक्षण…

Read More

सासाराम। स्थानीय प्रभाकर रोड स्थित जनता दल(यूनाईटेड) जिला कार्यालय में “समाधान यात्रा” के दौरान रोहतास जिला में आगामी 11 जनवरी को प्रस्तावित यात्रा को लेकर आगमन की तैयारी को ले बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समाधान यात्रा” के दौरान काराकाट विधानसभा के बिक्रमगंज प्रखंड के नोनहर गांव में एवं सासाराम विधानसभा के मोकर गांव में कार्यक्रम होना है जिसके अंतर्गत बिक्रमगंज से सासाराम तक सैकड़ों तोरणद्वार लगाए जाएंगे। मुख्य प्रवक्ता रिंकू सिंह ने कहा कि मां तारा चंडी की…

Read More

सासाराम। शिक्षा विभाग साक्षरता शाखा से संबंधित केआरपी ,जिला रोहतास के तत्वावधान में जिला कार्यालय साक्षरता शाखा में कार्यरत लिपिक शैल कुमारी के सेवानिवृत्ति पर शनिवार को सम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शैल कुमारी जन शिक्षा कार्यालय में 2003 से ही कार्यरत थी जो 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुई। इसके साथ ही केआरपी डॉक्टर सुधीर कुमार जो करगहर प्रखंड में केआरपी पद पर पदस्थापित थे, अब उनका चयन व्याख्याता पद पर पटना विश्वविद्यालय में हो गया है। जिनका सम्मान समारोह का भव्य आयोजन डायट परिसर फजलगंज सासाराम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव…

Read More

चेनारी। प्याम- ए. रहबर स्व० मो० वकील अंसारी की स्मृति में आगामी 5 फरवरी को समय 8 बजे रात्री चेनारी के निकट ग्राम तेंदुआ जिला कैमूर में आल इंण्डिया मुशागरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पंचायती राज्य मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम करेंगे। मुख्य अतिथि के रुप में मो0 जमा खान मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार सरकार होंगे। मुशायरा में अंतरराष्ट्रीय नामचीन हस्तियों में शबीना अदीब, जौहर कानपुरी, वाराणसी से अहमद आज़मी, सलीम शिवालवी बख्तियार नवाज, मेरठ से आमिर मेरठी, गाजीपुर से मिथलेश गहमरी, विभा सिंह, सासाराम से सरोज कुमार पंकज, अख्तर ईमाम…

Read More

सासाराम। झारखण्ड के हज़ारीबाग जिले में सूचना अधिकार मंच, मध्यप्रदेश द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राहुल सिंह राज्य सुचना आयोग मध्य प्रदेश उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सूचना अधिकार के सम्बन्ध में सवाल का जवाब दिये व मार्गदर्शन मिला। सूचना के अधिकार मामलों को लेकर आयोजित किए गए 136 वें राष्ट्रीय आरटीआई सेमिनार में झारखंड हजारीबाग में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में सूचना का अधिकार की रक्षा, संवर्धन और प्रचार-प्रसार विषय चर्चा किया गया। सेमिनार में झारखण्ड राज्य से आरटीआई कानून की रक्षा…

Read More

सासाराम। स्थानीय कुशवाहा सभा भवन में गुरुवार को महात्मा फुले समता परिषद के बैनर तले बिहार लेनिन कहे जाने वाले अमर शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जगदेव प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महात्मा फुले समता परिषद बिहार के रोहतास जिला अध्यक्ष कपिल कुमार ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती मनाने का फैसला महात्मा फुले समता परिषद…

Read More

सासाराम। स्थानीय रौजा रोड स्थित होटल मौर्या रॉयल में मौर्या समूह के संस्थापक शिवशंकर सिंह कुशवाहा एवं मौर्या के मुख्य निदेशक राहुल कुमार एवं न्यू मौर्या होटल के निदेशक रूपेश कुमार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवजी सिंह और अन्य लोगों के उपस्थिति में जगदेव प्रसाद की जयंती पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मशहूर गायक अरविन्द उजाला और उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति पेश की। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए शिवशंकर सिंह कुशवाहा ने जगदेव प्रसाद के बारे मे बताया कि रुढीवाद, पाखंडवाद, अंधविशास, मनुवाद तथा हर प्रकार के असमानता के प्रबल विरोधी शोषितों, वंचितों…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले के विभिन्न थानों ने उत्पाद विभाग द्वारा शराब मामले में जप्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। गुरुवार को सासाराम सदर अनुमंडल सासाराम के अंतर्गत विभिन्न थाना व उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबार में जब्त वाहनों की निलामी की प्रक्रिया सासाराम अनुमंडल कार्यालय में की गई। इस दौरान जप्त कुल 19 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया खुले डाक के माध्यम से की गई। वाहन नीलामी प्रक्रिया में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अनुमंडल कार्यालय में कुल 19 वाहनों में से 17 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। सासाराम एसडीएम मनोज…

Read More

सासाराम। बिहार इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का प्रथम दिन बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। प्रथम दिन की परीक्षा के दोनों पालियों में कुल 46 हज़ार 723 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 511 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। बता दें कि रोहतास जिले में शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा को संपन्न कराने के लिए सासाराम, डेहरी एवं बिक्रमगंज अनुमंडल में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। साथ ही कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा को संपन्न करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी के साथ पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व…

Read More

सासाराम। सासाराम नगर निगम के मुख्य पार्षद एवं पार्षद शपथ ग्रहण समारोह के बाद बुधवार को पहली बार नगर निगम का सामान्य बैठक का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी देते हुए नगर आयुक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम का समान बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। साथ ही साथ शहर को बेहतर बनाने के लिए वार्ड पार्षदों से सुझाव भी मांगे गए। उन्होंने बताया कि शहर में शौचालय निर्माण के साथ-साथ नाली निर्माण सहित अन्य कार्य की प्रपोजल को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने…

Read More