Author: Desk

सासाराम। स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एएनएम भी बहाल कर दिए गए हैं, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान देती हैं । उन्हीं एएनएम को स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण भी दिए जा रहे हैं। इसी के तहत सासाराम सदर अस्पताल स्थित जिला प्रशिक्षण कार्यालय में जिले में बहाल हुई 242 एएनएम का बुधवार से दो…

Read More

सासाराम। सासाराम प्रखंड के बेदा गांव में हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक चेनारी थाना अंतर्गत नूआव गांव निवासी कामेश्वर पासवान का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू पासवान बताया जाता है। जानकारी के अनुसार पिंटू पासवान मजदूरी का कार्य करते हैं। प्रतिदिन की भांति आज सुबह भी मजदूरी के लिए बेदा में काम करने के लिए गए हुए थे, जहां पर एक भवन का निर्माण हो रहा था। कार्य के दौरान पिंटू पासवान लोहे का सरिया उठा रहे थे उसी दौरान लोहे का सरिया हाई वोल्टेज बिजली के नंगे तार…

Read More

संझौली। गुजरात में पेपर लीक मामले के तार रोहतास से भी जुड़े होने की बात सामने आई है। गुजरात पुलिस ने पेपर लीक मामले में रोहतास के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक नोखा थाना क्षेत्र के रामनगर का कमलेश कुमार उर्फ सोनू कुमार बताया जाता है। जो काफी दिनों से पटना में ही रह रहा था। गिरफ्तार युवक ने गुजरात एटीएस को अपना पता पुनाइचक पटना बताया था। जांच के बाद पता चला कि वह युवक पटना में रहता है। लेकिन जांच के दौरान युवक का अपना ठिकाना रोहतास जिला निकला। इसके बाद गुजरात एटीएस और गुजरात…

Read More

डेहरी। रोहतास जिले में अवैध खनन को लेकर रोहतास पुलिस का लगातार अभियान जारी है। अवैध बालू खनन के साथ साथ ओवर लोडेड बालू ढुलाई को लेकर प्रतिदिन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और इसमें रोहतास पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है। इसी के तहत मंगलवार को भी डेहरी अनुमंडल में छापेमारी अभियान चला कर बालू लदे अवैध ट्रैक्टर जप्त किया गया। रोहतास पुलिस के अनुसार अनुमंडल पदाधिकारी डिहरी, सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डिहरी, अंचलाधिकारी, डिहरी एवं थानाध्यक्ष डिहरी के द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर डिहरी अनुमण्डल के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध बालू एवं…

Read More

सासाराम: सरकारी अस्पताल अब बेहतर व्यवस्था और इलाज के लिए जाना जा रहा है। लोग अपना इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों में अब सरकारी इलाज के प्रति भरोसा भी देखा जा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि सासाराम सदर अस्पताल स्थित सभी वार्डों में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। खासकर सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू की बात करें तो यह विभाग सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में जन्में बच्चों के साथ साथ लावारिस नवजातों के लिए भी जीवन रक्षक साबित हो रहा है। जहां एक ओर कुछ मां-बाप बच्चे को जन्म…

Read More

मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस के निर्माण हेतु जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने जाप सुप्रिमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव से मिलकर केविवि के स्थायी कैंपस निर्माण के लिए भूमि को आवंटन कराने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। जन अधिकार छात्र परिषद के तिरहुत प्रमंडल अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी कैंपस निर्माण हेतु 303 एकड़ भूमि में से राज्य सरकार द्वारा मात्र 132 एकड़ भूमि अधिग्रहण करायी गयी हैं। शेष 171 एकड़ भूमि का अधिग्रहण नही होने से विश्वविद्यालय…

Read More

पटना। बिहार में सत्ताधारी नेताओं का एक दूसरे पर बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया गया है, लेकिन उनके पास पार्टी में कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और ललन कुमार ने उन्हें पार्लियामेंट्री बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर सिर्फ झुनझुना पकड़ाने का कार्य किया है और बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाकर महज लॉलीपॉप थमा दिया है। उक्त बातें उपेंद्र कुशवाहा ने आज…

Read More

आरा। भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कतिरा मोहल्ले की बताई जाती है जहां सोमवार की सुबह में एक मकान में रह रहे बूढ़े रिटायर्ड प्रोफेसर दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक दंपति रिटायर्ड प्रोफेसर महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी पुष्पा की हत्या धारदार हथियार से करने की आशंका जताई जा रही है। महेंद्र सिंह वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष थे। 7 साल पहले वे सेवानिवृत्त हुए थे। साथ ही साथ वे बीजेपी से जुड़े हुए भी थे और…

Read More

बेतिया। जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज जिला अनुकम्पा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता, रवि प्रकाश, श्रीमती पूर्णिमा कुमारी, एएसडीएम, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।जिला अनुकम्पा समिति की बैठक मे समाहरणालय, सामान्य प्रशाखा, शिक्षा विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ईंख विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जिला पशुपालन, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पथ प्रमंडल, बेतिया, आइसीडीएस, कृषि विभाग से अंतर्गत कुल-32 मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। 32 मामलों पर विचार-विमर्श के उपरांत 23 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया तथा शेष 09 आवेदन त्रुटिपूर्ण रहने…

Read More

करगहर(रोहतास): प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत के मेड़रीपुर गांव में रविवार की रात्रि में उमा मेहता के गौशाला में अचानक ग्यारह बजे के लगभग आग लग गयी। जिसमें बंधी दो मवेशी गाय व भैंस झुलस कर जख्मी हो गयी।आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल सका गौशाला से जब आग की लपटें और धुंआ निकलना शुरु हुआ तो आगलगी का पता चला। ऐसे में ग्रामीणों व परिजनों ने शोर करते हुए मवेशियों को निकालने पहले पहुंच गए। इस दौरान हल्के झुलसे मवेशियों को बाहर निकाल दी। दुसरे मवेशी को बाहर निकालने के क्रम में गाय गंभीर झुल्स गयी और…

Read More