Author: Desk

सासाराम: मोरसराय स्थित ईश्वरचंद्र विद्यासागर अकादमी के प्रांगण में आज कला-विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार सिंह (एम.एल.सी.) तथा विशिष्ट अतिथि माननीय राघवेंद्र प्रताप सिंह (डी.पी.ओ., सासाराम) तथा अकादमी के चेयरमैन जगदीश नारायण सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरूआत अकादमी की छात्राओं ने नृत्य से किया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषता यह थी कि यह छात्र-छात्राओं द्वारा निर्देशित एवं संचालित किया गया। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को प्रकट करने, सहगामी क्रियाओं को विकसित करने तथा उनमें स्वत: प्रबंधन क्षमता की…

Read More

सासाराम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शैक्षणिक क्षेत्र में बौद्धिक कार्य करनेवाली ईकाई “भारतीय शिक्षण मंडल” की रोहतास ईकाई की संयोजिका सुश्री ऐश्वर्य आनंद द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर आधारित ड्रांइंग बुक, रंगभरनी के साथ रुंगटा मध्य विद्यालय, किलास्कुल सरकारी बागीचा एवं गुरुचरण बालिका मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के मध्य वितरित किया गया। वितरण से पहले छात्रों को मंगलानंद पाठक, जिलाप्रवक्ता,भाजपा रोहतास द्वारा उद्बोधन में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवनी और उनके भारत राष्ट्र के प्रति स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के विषय में जानकारी दी गयी।ड्रांइंग पुस्तक व रंगभरनी के बच्चों के बीच अनुशासित रुप से…

Read More

सासाराम। स्थानीय गौरक्षणी प्रशाखा में दो बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का केस दर्ज किया गया है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता धर्मवीर कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठित कर गौरक्षणी मुहल्ले में छापामारी के दौरान यह कार्रवाई की गई। छापामारी के दौरान मोहल्ला अनंसारी पट्टी, तकिया के निवासी राजेश्वर प्रसाद पिता मानिक प्रसाद को बाईपास से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। जिस पर 80010 का आर्थिक क्षति पहुंचाने का आरोप लगा है। इसके अलावा तकिया बाजार से अशोक कुमार पिता स्वर्गीय सतनारायण शाह को भी मीटर से पहले केबल कटकर बायपास से बिजली उपयोग करते पकड़ा…

Read More

सासाराम। बिहार के शिक्षा मंत्री डा. चंद्रशेखर द्वारा रामचरित मानस ग्रंथ पर विवादास्पद बयान को लेकर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के न्यायालय, रोहतास में डा. चंद्रशेखर के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के रोहतास जिलाध्यक्ष रामायण पासवान ने एक परिवाद दायर किया। जिसमे शिक्षा मंत्री डॉक्टर. चंद्रशेखर द्वारा विवादास्पद बयान पर धार्मिक द्वेष फैलाने का आरोप लगाया है। रामायण पासवान ने कहा की शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा यह जानते हुए भी की भारत देश के बहुसंख्यक हिंदुओ की भगवान राम एवम उनके जीवन चरित्र का विवरण देने वाली पुस्तक रामचरितमानस में असीम आस्था है। अपने ईश्वर की आस्था के…

Read More

सासाराम। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के साथ-साथ जरूरतमंदों को बेहतर तथा उच्च स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके लिए राज्य सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके लिए कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं । गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों के लिए तो यह योजनाएं संजीवनी का कार्य कर रही हैं । उन्हीं योजनाओं में से एक है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना के तहत बनने वाले गोल्डन कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद एवं असहाय लोग प्रति वर्ष पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज पा रहे हैं। रोहतास जिले में…

Read More

सासाराम। बक्सर, चौसा के बनारपुर ग्राम में किसानों के द्वारा विगत दिनों से चल रहे धरना एवं अपनी मांग पर पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार किए जाने और उसपर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा आपराधिक अवहेलना एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं तथा आदिवासी युवती की हत्या के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी, रोहतास द्वारा सासाराम समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना जिलाध्यक्ष सुशील कु.चंद्रवंशी की अध्यक्षता में दिया गया। धरना का संचालन विजय सिंह ने किया। इस अवसर पर धरना को संबोधित करते हुए विधानपार्षद निवेदिता सिंह ने आदिवासी महिला के साथ व्यभिचार व हत्या की निंदा करते हुए…

Read More

सासाराम: स्थानीय एस.पी.जैन कालेज मैदान में जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित 19 वां सुनील ज्वाला जिला क्रिकेट लीग मैच का छब्बीसवां दिन शुक्रवार को एक मात्र प्रिक्वाटर फाइनल मैच डि.ओ. एस क्रिकेट एकेडमी बनाम इलिट इलेवेन के बीच खेला गया। शुक्रवार को आयोजित इस प्री क्वार्टर में बहुत ही रोमांचक मुकाबले मेंइलिट इलेवन ने इस मैच को 8 रनों से जीता लिया। डि.ओ.एस क्रिकेट एकेडमी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलिट इलेवन की पूरी टीम निर्धारित 25 ओवर के मैच में 17 ओवर में मात्र 90 रन बना कर ऑल…

Read More

पटना: मकर सक्रांति के अवसर पर बिहार में आरजेडी और जेडीयू की ओर से इस बार दही चूड़ा भोज का कार्यक्रम नहीं होगा। बता दे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव के निधन के बाद इस आयोजन को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास पर 14 जनवरी को मकर सक्रांति के उपलक्ष पर दही चूड़ा भोज का आयोजन किया था, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। साथ ही जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपने आवास पर…

Read More

सासाराम: नगर निगम का चुनाव परिणाम के 13 दिनों के बाद शुक्रवार को नगर निगम के सभी नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों, उप मुख्य पार्षद एवं मुख्य पार्षद ने शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाला। बता दें कि नगरपालिका चुनाव 2022 के तहत 28 दिसंबर को सासाराम नगर निगम के लिए चुनाव संपन्न कराया गया था एवं 30 दिसंबर को परिणाम घोषित कर दिया गया था। परिणाम घोषित करने के लगभग 13 दिनों के बाद शुक्रवार को सासाराम समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण करवाया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश…

Read More

सासाराम: स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। सुविधाओं को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रति लोगों की सोच बदली है। लोग सरकारी स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए सरकारी अस्पताल तक पहुंच रहेऔर बेहतर परिणाम भी पा रहे हैं। वहीं सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं का बेहतर परिणाम रोहतास जिले में भी देखने को मिल रहा है। , जिसका जीता जागता उदाहरण सासाराम सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में देखा जा सकता है,…

Read More