Author: Desk

पटना : मैट्रिक रिजल्ट में उत्तर बिहार के बच्चों ने सफलता का परचम लहराया है। स्टेट टॉप 10 में उत्तर बिहार के इस बार 19 बच्चे शामिल हैं। हालांकि पिछले साल के रिजल्ट की तुलना में यह संख्या कम है। 2023 के मैट्रिक रिजल्ट में 21 बच्चों को टॉप 10 में जगह मिली थी। तिरहुत प्रमंडल के पांच बच्चों को इसमें जगह मिली है, वहीं 2023 में स्टेट टॉप 10 में प्रमंडल के नौ बच्चे थे। स्टेट टॉप 10 में उत्तर बिहार से सबसे अधिक इस बार समस्तीपुर जिले के बच्चों ने अपना स्थान बनाया है। समस्तीपुर के छह बच्चे…

Read More

सासाराम। श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर शिवघाट के प्रांगण में नगर पूजा’ समिति एवं राम जन्मोत्सव समिति रोहतास सासाराम की संयुक्त बैठक आगामी त्योहार चैत्र नवरात्रि एवं रामनवमी को लेकर की गई। इस बैठक की अध्यक्षता नगर पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी ने किया एवं संचालन पूजा समिति के मंत्री सोनू सिन्हा ने किया। बैठक में 8 अप्रैल से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि और रामनवमी पर चर्चा की गई। इस बैठक त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए शहर में साफ सफाई, बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई,साथ ही बैठक में उपस्थित सभी लोगों…

Read More

पटना। पूर्णिया सीट को लेकर पप्पू यादव अभी तक अड़े हैं। वह लगातार राजद को यह सीट छोड़ने की बात कह रहे हैं। बता दें कि महागठबंधन में पूर्णिया सीट राजद के खाते में गाई है। राजद ने यहां से बीमा भारती को प्रत्याशी को बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर पप्पू यादव पूर्णिया सीट से मैदान में उतरते हैं तो वह महागठबंधन का हिस्सा नहीं होंगे। इस बीच, पप्पू यादव ने अपने नामांकन की डेट फाइनल कर दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। तमाम दलों के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में मोर्चा संभालने लगे हैं। चुनाव प्रचार का दौर भी शुरू हो चुका है। नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले मेरठ में जनसभा से प्रचार अभियान की शुरुआत की। बिहार में पीएम मोदी को चार अप्रैल को जमुई में प्रचार के लिए आएंगे। इसी कड़ी में अब लालू परिवार ने भी लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। सोमवार की सुबह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद लोकसभा उम्मीदवार अपनी दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्या को लेकर सोनपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर प्रस्थान कर…

Read More

पटना। बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस आशय का पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को भेज दिया है। असित से पहले रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कांग्रेस से 39 वर्षों का अपना नाता तोड़ लिया था। बिहार में कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा के बाद अजय सिंह टुन्नू ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। वे बिहार कांग्रेस कमेटी के सदस्य थे। प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक…

Read More

बक्सर। अंचल के बगेन थाना के मनकी गांव में 3 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई और एक व्यक्ति की गंभीर हालत में आरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव में जहरीली शराब से मौत होने की चर्चा शुक्रवार को पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। गुरुवार को 2 और शुक्रवार को एक व्यक्ति की मौत होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि बगेन थाना क्षेत्र का सुदूर गांव मनकी तथा आसपास के गांव में शराब की खरीद बिक्री का धंधा चल रहा…

Read More

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस वर्ष 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। मालूम हो कि 24 जनवरी को उनकी 100 वीं जयंती थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिसमें जननायक को भारत रत्न दिया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन में यह समारोह सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में…

Read More

पटना। आईटी नोटिस के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध पर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता और गया से एनडीए उम्मीदवार जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी फिर पुराने फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर सिलसिलेवार तरीके से हमला किया है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’, एक बेईमान आदमी खुद को बचाना चाहता है। दुनिया की नजरें उनपर बनी हुई है इसलिए खुद के बचाव के लिए पहले से ही बयान देने लगते हैं। इसे कहते हैं ‘चोर मचाए शोर’, इसी तरह का काम…

Read More

पटना : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 घोषित होने की घड़ी नजदीक आ गई है। बिहार बोर्ड की ओर से कल, रविवार को 10वीं परीक्षा 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 23 मार्च को जानकारी दी थी कि मैट्रिक रिजल्ट 31 मार्च 2024 को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे 23 मार्च को घोषित किए गए हैं जिसमें कुल 87.21 फीसदी छात्र सफल हुए हैं जो कि अपने आप में रिकॉर्ड है। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में पिछले 4 सालों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। बिहार बोर्ड…

Read More

ऊधमपुर/पटना। जम्मू-कश्मीर के रामबन में तेज गति और ओवरलोडिंग फिर बड़े सड़क हादसे का कारण बनी। प्रवासी मजदूरों को लेकर जम्मू से श्रीनगर जा रहा वाहन रामबन में राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत 10 की मौत हो गई। दुर्गम क्षेत्र में बारिश के बीच आठ घंटे चले अभियान के बाद शवों को खाई से बाहर निकाला जा सका। मृतकों में आठ बिहार, एक उत्तर प्रदेश और एक जम्मू निवासी चालक हैं। मृतकों में अधिकतर आपस में रिश्तेदार हैं, जो मजदूरी के लिए श्रीनगर जा रहे थे। मृतकों में पश्चिमी…

Read More