Author: Desk

सासाराम। सासाराम के बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी शिवेश राम आज सासाराम पहुंचे। बता दे की छेदी पासवान का टिकट कटने के बाद शिवेश राम को सासाराम लोकसभा का टिकट दिया गया है। सासाराम लोकसभा सीट के प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवेश राम आज पहली बार सासाराम पहुंचे हैं। सासाराम पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवेश राम सासाराम पहुंचते ही सबसे पहले ताराचंडी धाम पहुंचकर मां ताराचंडी का दर्शन कर आशीर्वाद लेकर चुनावी प्रचार का शुभारंभ किया। वही ताराचंडी धाम पहुंचने पर कमेटी के सदस्यों ने बीजेपी के सासाराम प्रत्याशी शिवेश राम का जोरदार स्वागत किया। वही…

Read More

डेहरी। बड़ी खबर रोहतास जिले से आ रही है जहां टूरिस्ट बस और ट्रक की भिड़त में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल बताए जाते है। घटना रोहतास जिले के डेहरी की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार डेहरी पाली पुल के समीप सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही इस घटना में 10 लोग घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों का जत्था झारखंड के रांची से अयोध्या जा रहा था। पाली पुल के समीप खड़ी बस में कोयला लदे ट्रक धक्का…

Read More

पटना। शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को बुलाई गयी प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, कुलसचिवों, वित्तीय परामर्शियों, वित्त पदाधिकारियों एवं परीक्षा नियंत्रकों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम और बैठक नहीं हुई। इसमें शामिल होने के लिए किसी भी विश्वविद्यालय के कुलपति नहीं आए। हालांकि, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम व बैठक इसलिए नहीं हुई, क्योंकि उसे स्थगित कर दी गई। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रतिकुलपतियों, कुलसचिवों, वित्तीय परामर्शियों, वित्त पदाधिकारियों एवं परीक्षा नियंत्रकों का दो दिवसीय आवासीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम तथा बैठक बुलायी थी। बैठक राजधानी पटना के एक होटल में बुलायी…

Read More

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं।हालांकि वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है। अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर दो बार आ जनता के सामने चुकी हैं। 31 मार्च को आइएनडीआई गठबंधन की रामलीला मैदान में लोकतंत्र…

Read More

पटना। बिहार में आज 29 मार्च को महागठबंधन में सीट बंटवारा फाइनल हो गया। आरजेडी 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगा वहीं कांग्रेस के हाथ 9 सीटें आई हैं। वहीं, भाकपा माले 3 जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। वहीं इन सब के बीच पप्पू यादव को लालू यादव ने जोरदार झटका दिया है। पप्पू यादव का इमोशनल कार्ड भी काम नहीं आया और पूर्णिया सीट हाथ से निकल गई। कांग्रेस ने भी पप्पू यादव के लिए बहुत जोर लगाया लेकिन एक नहीं चली। पप्पू यादव ने यहां तक कह दिया था कि दुनिया छोड़ दूंगा…

Read More

पटना। एक लंबे इंतजार और लगातार चल रहे संशय के बीच बिहार के महागठबंधन में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो गया। महागठबंधन का मुख्य घटक राष्ट्रीय जनता दल 26 सीटों पर अपने प्रत्याशी देगा। वहीं, कांग्रेस 9 सीटों पर भाकपा माले तीन जबकि माकपा और भाकपा एक-एक सीट पर उम्मीदवार दे सकेंगे। शुक्रवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता में महागठबंधन की सीटों का एलान किया गया। महागठबंधन की ओर  से शुक्रवार को आहूत एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल ने सीट बंटवारे का एलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज…

Read More

पटना। महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थल पर होने वाली छेड़छाड़ को नियंत्रित करने के लिए पटना हाई कोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता व अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि पटना हाई कोर्ट ने एक लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि महिलाओं के साथ होनी वाली ऐसी घटनाओं पर राज्य सरकार ठोस कदम उठाए, लेकिन राज्य सरकार ने उस पर कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि आए दिन असामाजिक तत्वों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के विरुद्ध इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं…

Read More

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)। पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थानाक्षेत्र के बावरिया गांव में एक दरिंदे पति ने गुरुवार की रात दरिंदगी की हद पार करते हुए अपनी पत्नी एवं तीन पुत्रियों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी। घटना की सूचना जंगल के आग की तरह पूरे इलाके में फैली। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। लोगों की सूचना पर अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) एवं श्वान दस्ता को मौके पर बुलाया जा रहा है। आरोपित सिद्धु मियां फरार बताया गया है। बताया गया…

Read More

पटना। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पांच बार के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली से जुड़े लगभग 63 आपराधिक मामले चल रहे थे। मुख्तार अंसारी की मौत पर अब बिहार में भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर मुख्तार अंसारी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने सरकार से कई सवाल दागे हैं। पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी को जहर देने का आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा कि…

Read More

पटना। जदयू ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची तय कर दी है। चुनाव के भिन्न-भिन्न चरणों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में तब्दीली होती रहेगी। वहीं, सभी चरणों में बनने वाले स्टार प्रचारकों की सूची में मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार अनिवार्य रूप से रहेंगे। सबसे दिलचस्प बात है कि जदयू के सलाहकार केसी त्यागी जदयू के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं। जदयू ने फिलहाल अपने स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है उसका स्वरूप यह है कि उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राज्य मंत्रिमंडल में जदयू कोटे के सभी मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनके अतिरिक्त…

Read More