Author: Desk

दिल्ली। कुछ दिन पहले जाने-माने अभिनेता और निर्माता कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्द से लोग उबरे ही नहीं थे कि अब फिल्मी दुनिया से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है। निर्देशक फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन हो गया है। फराह खान की मां और डेजी ईरानी व हनी ईरानी की बहन मेनका ईरानी अब इस दुनिया में नहीं रहीं। शुक्रवार को मुंबई में फराह की मां ने 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से…

Read More

पटना : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विधानसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन में भी विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद नीतीश सरकार में संसदीय कार्य मंत्री सह जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि एक तरफ बिहार में इंडिया गठबंधन के नेता केंद्र सरकार पर बजट में राज्य से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी ओर, दिल्ली में इसी गठबंधन के नेता कह रहे हैं कि मोदी सरकार ने बिहार की थाली में समोसा और जलेबी डाल दी…

Read More

पूर्णिया: बिहार के मुख्यमंत्री अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे हैं, लेकिन पुलिसिया सिस्टम की नाक के नीचे अपराधी लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार पूर्णिया तनिष्क शोरूम में हथियार के बल पर चार अपराधियों ने करोड़ों की लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना शुक्रवार को दिन के 12 बजे के आसपास हुई है। ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम में घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी बाइक से फोर्ड कंपनी की ओर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागने के क्रम में एक अपराधी की बाइक का सतुलन बिगड़ गया। वह…

Read More

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी और राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई विधान पार्षद सुनील कुमार को आखिरकार अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मिमिक्री करना उन्हें महंगा पड़ा। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी बर्खास्तगी पर बहुमत से मोहर लगा दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अवहेलना करने का जो आरोप सुनील कुमार पर लगाया गया था उसे जांच में सही पाया गया। विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों ने राजद के सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त नहीं कर माफी देने का आग्रह किया। इस पर सभापति अवधेश नारायण…

Read More

पटना। बिहार बीजेपी में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी दी है। सम्राट चौधरी की जिम्मेदारी अब दिलीप कुमार जायसवाल के कंधों पर है। बीजेपी के इस कदम को विपक्ष अपने तरीके से भुनाने की कोशिश कर रहा है। राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने सम्राट चौधरी को आड़े हाथों लिया। राजद नेत्री ने शुक्रवार को एक्स हैंडल पर लिखा- “सिर भी मुंडवाना पड़ा, पगड़ी भी उतारनी पड़ी, अब अध्यक्षता भी गई… हेकड़ी, लम्पटई, बदजुबानी, बड़बोलेपन का बचा-खुचा भूत भी उतर जाएगा, जब जल्द ही मंत्रिपद भी छिन जाएगा”।…

Read More

हिमांशु और विकास पंडित दोनों थे एक दूसरे की हत्या के फिराक में सासाराम। पिछले दिनों रोहतास जिले के बिक्रमगंज में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस मामले में तीन अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बता दे की 18 जुलाई को बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धारूपुर नगर के समीप दो लोगों की हत्या कर दी गई थी जो बक्सर के रहने वाले थे। जिनकी पहचान विनय कुमार उर्फ गंगासागर तथा हिमांशु कुमार उर्फ प्रदीप राव के रूप में हुई थी। घटना को लेकर रोहतास एसपी विनीत कुमार ने एसआईटी भी…

Read More

नालांदा: बिहार के नालांदा में एक युवक की ससुराल में पीट पाकर मार दिया गया। बिहार थाना इलाके के खंदकपर मोहल्ले में यह सनसनी वारदात हुई। मृतक रहुई थाना के निजायबिगहा निवासी किशोरी यादव का 27 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार था। युवक के शव को कमरे में छोड़ पत्नी और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस पलंग से फंदा लगाकर आत्महत्या की बात बता रही है जबकि परिजनों का आरोप है कि मारकर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। युवक के पिता किशोरी यादव का कहना है कि सूरत में साड़ी फैक्ट्री में काम करता…

Read More

नोखा। नोखा प्रखंड प्रमुख के लिए हुए उप चुनाव में अरविंद कुमार को निर्विरोध प्रमुख चुन लिया गया। गुरुवार को सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में हुए चुनाव में अरविंद कुमार को प्रखंड प्रमुख घोषित किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव के कारण नोखा प्रखंड प्रमुख का पद खाली था। राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर बैठक बुला कर चुनाव कराया गया जिसमें अरविंद कुमार विजय घोषित किए गए। उन्होंने बताया कि यह आरक्षित सीट था और इस इस सीट के लिए सिर्फ अरविंद कुमार ने ही नामांकन किया था इसलिए उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया…

Read More

एमडीए अभियान को लेकर जिला स्तरीय टीओटी का किया गया आयोजन सासाराम। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर सासाराम सदर अस्पताल के पारा मेडिकल भवन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ मणि रंजन ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद जिले के सभी एमओआईसी, बीएचएम, बीसीएम, अस्पताल प्रबंधक को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा की सही नियत से कोई कार्य किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। इसलिए जो काम आपको मिला है उसे बेहतर तरीके से करे। सिविल सर्जन ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है और यह राष्ट्रीय स्तर…

Read More

सासाराम। पटना में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज को लेकर बिहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। उसी को लेकर गुरुवार को सासाराम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्ट ऑफिस चौराहा पर धरना प्रदर्शन किया और बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। रोहतास कांग्रेस जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि बिहार सरकार पूरी तरह से तानाशाह हो गई है और हक मांगने वाले पर लाठी बरसा रही है। बता दे की कल बुधवार को पटना में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव कर रही थी इस दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की गई…

Read More