Author: Desk

राघोपुर। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर पंचायत के हेमतपुर गांव में बच्चों के गोली खेलने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट गोलीबारी में गोली लगने से एक व्यक्ति समेत मारपीट में 6 व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सिकदेव राय के पुत्र अजब राय को एनएमसीएच रेफर कर दिया। अजब राय को सीने एवं बा में दो गोली मारी गई है। मारपीट की घटना में एक पक्ष के…

Read More

सासाराम। सासाराम लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा कुमार का चुनाव लड़ने की अटकले अब पूरी तरह से समाप्त हो गई है। मीरा कुमार अब सासाराम से चुनाव नहीं लड़ेंगी। मीरा कुमार में इस बात की जानकारी सोशल मीडिया x के माध्यम से दिया है। मीरा कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 2024 की आम चुनाव में मैंने नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। आगे उन्होंने लिखा है कि मैं अपने देश के लोगों विशेष कर गरीब, वंचित वर्ग और महिलाओं की सेवा हमेशा करती रहूंगी। इस तरह से सासाराम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी…

Read More

सासाराम। 23 मार्च सन 1931 को भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जैसे अनेक साथियों ने देश से ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन को उखाड़ फेंकने और साम्राज्यवाद के नाश के लिए फांसी के फंदे को गले लगाया था। किंतु देश के दलाल शासको ने उनके अरमानों व सपनों पर पानी फेरते हुए देश को अनेक साम्राज्यवादी शक्तियों की चारागाह बना डाला है। आज देश 200 लाख करोड़ का कर्जदार बन गया है, देश के सरकारी उद्योगों सहित सभी संसाधनों की बिक्री और निजीकरण के कसते शिकंजे तथा खेती के कारपोरेटीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी क्षेत्रों में साम्राज्यवादी शक्तियों और उनके दलालों के…

Read More

पटना। बिहार में पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या के लिहाज से देश में प्रमुख स्थान रखते हैं। लेकिन, यात्री सुविधाओं के लिहाज से अभी कई प्रस्तावित योजनाएं जमीन पर उतरनी शेष हैं। वहीं, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सासाराम व रक्सौल एयरपोर्ट हर चुनाव में मुद्दा बनता है, प्रस्ताव व योजना स्वीकृति का मामला कुछ आगे भी बढ़ाया जाता है। लेकिन, इंतजार खत्म होने नाम नहीं ले रहा है। पटना एयरपोर्ट का छोटा रनवे इसे दशकों से खतरनाक की श्रेणी में रखे हुए है। वहीं, इसके विकल्प के तौर पर बिहटा में बड़ा टर्मिनल बनने की अड़चनें दूर होने का…

Read More

पटना। बिहार में महागठबंधन की सीटों का बंटवारा अभी तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में सीट शेयरिंग हो जाएगी। हालांकि, इस बीच राष्ट्रीय जनता दल ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को सिंबल जरूर बांट दिए हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि इस बात से कांग्रेस नाराज है। वहीं, अब बीजेपी ने इसे मुद्दा बनाते हुए लालू यादव पर निशाना साधा है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। सम्राट चौधर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते…

Read More

आरा/बड़हरा। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कल्याणपुर-परशुरामपुर गांव के बधार से शुक्रवार की सुबह एक लापता छात्र का शव बरामद किया गया। मृतक 12 वर्षीय प्रिंस कुमार उर्फ अभय कुमार सिन्हा थाना के कल्याणपुर गांव निवासी दशरथ साह का पुत्र था। वह मध्य विद्यालय कुदरिया परशुरामपुर गांव स्थित विद्यालय में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक के सिर, मुंह समेत शरीर के अन्य भाग में जख्म का निशान पाया गया है। निमर्म तरीके से हत्या किए जाने के बाद मुंह में गिट्टी भी ठूंसा गया है। इधर, शव मिलने के बाद आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और…

Read More

पटना। भारतीय रेलवे की ओर से होली के पावन अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है। खासकर बिहार को देश के अन्य राज्य एवं शहरों से जोड़ने वाले शहरों से होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को पाटलिपुत्र, आरा एवं हाजीपुर के रास्ते बरौनी तक जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन उधना से रवाना हो गई। यह ट्रेन 22 को 18 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 21 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी। यही ट्रेन 22 मार्च को बरौनी से 23 बजे उधना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन शनिवार को एक बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पर…

Read More

पटना। अपना बिहार आज 112 साल का हो गया। गंगा, सोन और पुनपुन ही नहीं बल्कि ज्ञान, विज्ञान, धर्म और अध्यात्म का संगम अपने प्रदेश की राजधानी रही है। बंगाल से 112 साल पहले 22 मार्च को बिहार-ओडिसा प्रांत की राजधानी बनी इससे पहले पूर्वजों ने यहां शिक्षण संस्थानों विरासत के रूप में छोड़कर गए। देश का पहला ताम्र डाक टिकट इसी धरती पर जारी हुआ। संपत्ति का निबंधन स्वर्ण हस्ताक्षर से होने का गौरवपूर्व इतिहास बिहार का रहा है। इसे आगे भी गढ़ेंगे तब तो आगे बढ़ेंगे। आजादी की लड़ाई में बलिदान देने, किसान आंदोलन और संविधान निर्माण में…

Read More

पटना। बेउर थानांतर्गत दशरथा स्थित आइओसी के गेट नंबर एक के नजदीक पारस सिंह के मकान में गुरुवार की देर रात घरेलू गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के सात लोग झुलस गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें कुम्हरार स्थित बर्न हास्पिटल भेजा गया है। वहीं, दो लोगों का उपचार नेहरू पथ स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली जख्म थे। उन्हें उपचार के बाद अस्पताल से मुक्त कर दिया गया। हादसे के बाद बेउर समेत अन्य थानों की पुलिस इलाके में कैंप कर रही है। वर्तमान में कंचन देवी,…

Read More

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने सीएम केजरीवाल पर यह कार्रवाई शराब घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन मामले में दो घंटे की पूछताछ के बाद की। वहीं, सीएम केजरीवाल पर ईडी के एक्शन के बाद विपक्षी नेताओं ने केंद्र पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है, जिसका I.N.D.I. गठबंधन मुंहतोड़ जवाब देगा। इधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि…

Read More