Author: Desk

सुपौल: आज पूरा प्रदेश बिहार दिवस मना रहा है। इस बीच सुपौल में हुए बड़े पुल हादसे ने सबको हिलाकर रख दिया है। कोसी नदी पर बन रहे बकौर पुल का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया है। इस घटना में 1 मजदूर की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने किया है जबकि 9 लोग जख्मी हो गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग हादसे के शिकार हुए हैं। घायलों को लोगों ने बाइक और अन्य गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। 1200 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण चल रहा है…

Read More

डेहरी,एक प्रतिनिधि। डेहरी शहर के धन टोलियां में महिलाओं ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने होली मिलन समारोह में धार्मिक होली गीतों पर जमकर थिरकीं और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।होली का पर्व नजदीक आते ही जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में भला आधी आबादी पीछे कैसे रहे. होली की खुमारी अभी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. रंग गुलाल और मौज मस्ती का दौर चल पड़ा है. आयोजित महिला होली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने एक…

Read More

पटना। महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल होने से पहले आरजेडी लगातार अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल सौंप रही है। गया सीट पर कुमार सर्जजीत को उम्मीदवार बनाने के बाद आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने औरंगाबाद सीट के लिए उम्मीदवार को पार्टी का सिंबल सौंप दिया।महागठबंधन में कांग्रेस, लेफ्ट और आरजेडी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद अपने उम्मीदवारों को पार्टी का सिंबल बांट रहे हैं। बुधवार की देर रात लालू ने पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत को पार्टी का सिंबल सौंप दिया था और अब…

Read More

डेहरी। डेहरी शहर के धन टोलियां में महिलाओं ने होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। जिसमें हर उम्र की महिलाओं ने होली मिलन समारोह में धार्मिक होली गीतों पर जमकर थिरकीं और एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली का पर्व नजदीक आते ही जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है. ऐसे में भला आधी आबादी पीछे कैसे रहे. होली की खुमारी अभी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. रंग गुलाल और मौज मस्ती का दौर चल पड़ा है. आयोजित महिला होली मिलन समारोह के दौरान महिलाओं ने एक…

Read More

सासाराम। भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक देश से टीबी उन्मूलन का लक्ष्य रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार ने सभी राज्य सरकार के माध्यम से प्रत्येक जिले को उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए अपील किया है। इसी अभियान को सफल बनाने के लिए रोहतास जिले में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि जिले में प्रति महीने 250 से अधिक टीबी के मरीज मिल रहे हैं। फरवरी में सर्वाधिक 270 नए टीबी के मरीज पाए गए जिनमे बड़ो…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को 11वी कक्षा के छात्र और छात्राओं ने बीजेपी और जेडीयू ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। कॉलेज से स्कूल में ट्रांसफर करने के विरोध में कई अलग अलग कॉलेजों के छात्र छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी नाराजगी दूर नहीं हुई। प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्राओं की तबियत भी बिगड़ गई। इस बीच सूबे के डिप्टी सीएम सह बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी बीजेपी ऑफिस के बाहर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्र और छात्राओं…

Read More

पूर्वी चंपारण। राजस्थान के जयपुर में एक भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के पांच लोग जिंदा जलकर राख हो गए। मरने वालों में माता-पिता और तीन बच्चे शामिल हैं। यह परिवार बिहार के पूर्वी चंपारण का रहने वाला था जो रोजी-रोटी के लिए जयपुर चला गया था। बीती रात उनके घर में आग लग गई पूरा घर जल गया जिसमें कोई भी नहीं बच सका बिहार सरकार ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात कर आवश्यक सुविधा बहाल करने की दरख्वास्त की है। आग लगने के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गयी है। स्थानीय लोगों से…

Read More

मुजफ्फरपुर। जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 प्रखंड के 24 से अधिक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में कई गड़बड़ियां मिलीं। ऐसे मामले में 30 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई। स्कूलों का निरीक्षण 15 से 19 मार्च के बीच किया गया। डीईओ ने इन शिक्षकों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं सौंपे जाने की स्थिति में माना जाएगा कि उनकी ओर से कुछ नहीं कहना है। साहेबगंज प्रखंड के उमावि. हलीमपुर, न्यू प्रावि. जीता छपरा, उमावि. जीता छपरा, मोतीपुर प्रखंड के मवि. नरियार, उमवि. नरियार हृदय राय के टोला, प्रावि. खंतरी चांद…

Read More

बेगूसराय: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से है जहां बेलगाम अपराधियों ने एक बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एचडीएफसी बैंक की एक शाखा से 20 लख रुपए लूट लिए गए हैं। यह ब्रांच बेगूसराय शहर के हर-हर महादेव चौक पर स्थित है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मनीष कुमार घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। पुलिस बैंक और आसपास के सीसीटीवी कैमरों का वीडियो खंगाल रही है। शहर के बीच स्थित बैंक में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने कानून व्यवस्था…

Read More