Author: Desk

पटना। नीतीश कुमार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ घंटे के बाद ही सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नए लोगों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन के साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी विभाग के साथ वैसे अन्य विभाग भी रखे हैं जो विभाग किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त वाणिज्यकर, विजय सिन्हा को पथ निर्माण,…

Read More

आरा।  प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह और कृष्ण मोहन सिंह के ठिकानों पर छापामारी शुरू की है। पुंज सिंह के कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां गांव स्थित आवास पर सुबह छह बजे से छापामारी चल रही है। बालू से जुड़े कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई मानी जा रही है। पुंज सिंह का कारोबार बिहार के अलावा झारखंड के धनबाद तक फैला हुआ है। बिहार में एक हफ्ते के अंदर ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इसके अलावा आरा शहर के आनंद नगर मोहल्ला…

Read More

पटना। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। आरजेडी के नेता व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से तीन कड़े सवाल पूछ लिए हैं। तेजस्वी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए पेपर लीक पर कई सवाल दागे हैं। तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षक भर्ती परीक्षा की उपलब्धियां भी गिनवा दीं। उन्होंने कहा कि हमने 2 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की लेकिन कोई पेपर लीक नहीं हुआ, लेकिन अब ऐसी कौन सी ताकत आ गई…

Read More

सासाराम। भ्रष्टचार के आरोप में फंसे सासाराम स्थित शेरशाह महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ कृष्ण प्रसाद को पुनः प्रधानाचार्य बनाए जाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कृष्ण प्रसाद को उसी महाविद्यालय का पुनः प्रधानाचार्य बनाए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया और भ्रष्ट प्रधानाचार्य को हटाने का मांग किया। बता दे की महाविद्यालय के कर्मियों से वेतन भुगतान के लिए 10 प्रतिशत कमीशन मगने के आरोप में 12 अक्टूबर 2022 में कृष्णा प्रसाद को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया था। महाविद्यालय के कर्मचारी द्वारा बनाया…

Read More

स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए जिले की एक एएनएम को भी किया गया सम्मानित सासाराम। सीमित परिवार और छोटा परिवार को लेकर सरकार लगता कदम उठा रही है और परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों का इस्तेमाल कर जनसंख्या स्थितिकरण पर भी बल दे रही है। परिवार नियोजन के लिए अस्थाई एवं स्थाई साधन मौजूद है। जबकि जनसंख्या स्थिरीकारण को लेकर सरकार स्थाई परिवार नियोजन पर ज्यादा बल दे रही है। स्थाई परिवार नियोजन में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा देखी जा रही है परंतु सरकार अब पुरुष नसबंद पर भी बल दे रही है और इसके लिए कई…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में मेडिकल ओवर ब्रिज पर गुरुवार की देर रात एक निजी कंपनी में कार्यरत 24 वर्षीय इंजीनियर उज्जवल को तीन हथियारबंद लुटेरों ने गोली मार दी। उज्जवल उत्तर प्रदेश के करछना विधानसभा से बीजेपी विधायक के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे है। गोली उज्जवल कुमार चौबे के पेट में लगी है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब 10:30 के बाद की है। जब उज्जवल दरभंगा से मिठनपुरा स्थित अपने किराये के आवास पर जाने के लिए मेडिकल…

Read More

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र में पढ़ाई करने जा रही छात्रा को रोककर पिस्टल सटाकर चार पहिया वाहन में जबरन बैठा, तीन घंटे कैद में रख मारपीट करने व जबरन शादी करने के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। शादी नहीं करने पर बदमाश ने चेहरे को तेजाब फेंक कर जलाने की धमकी दी है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार की शाम बताया कि आरोपित का मोबाइल बंद आ रहा है। आरोपित युवक की खोजबीन में पुलिस जुटी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि घर से वह आलमगंज स्थित शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई करने जाती थी। कुछ…

Read More

भोजपुर: भोजपुर जिले के आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक सवार पिता ओर पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे का आरा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वहीं घटना कि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल से दोनों को आरा सदर अस्पताल ले आई है। जहां डॉक्टर के जांच करने के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया गया है। वहीं घटना जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह हुई है। मृतक…

Read More

पटना। बिहार में 15 मार्च से शुरू बीपीएससी की शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने की आशंका में हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षा दिलाने वाले सॉल्वर गैंग पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस हजारीबाग पुलिस शहर के दो-तीन होटल में चल रही छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, 3 सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग के एसपी ने बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर छापेमारी की जा रही है। सॉल्वर गैंग का सरगना हजारीबाग के आसपास हो सकता है। अबतक 3 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 200 से…

Read More

पटना। बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने ऐलान किया है को वो आगामी लोकसभा चुनाव हर कीमत पर लड़ेंगे। फिर चाहे कोई भी मौका दे। हालांकि उन्होने ये नहीं बताया कि वो किस पार्टी या फिर किस गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। ये अभी तक साफ नहीं किया है। लेकिन ये जरूर बताया कि अगर राम जी चुनाव लड़वाएंगे तो जरूर लड़ेंगे। और अब उन्हें चुनाव लड़ने से कोई रोक नहीं सकता है। कश्यप ने कहा कि वो बिहार का बेटा है। और उनका गठबंधन बिहार की जनता के साथ है। ऐसे में उनका काम बिहार के…

Read More