Author: Desk

पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। आज भी विपक्ष की ओर से हंगामे के आसार हैं। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने तकरार का अपना मूड दर्शा दिया। कांग्रेस के विधायक मुंह में काला पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बुधवार को पटना में प्रदर्शन के दौरान हुए लाठी चार्ज की विरोध में विधायक काला पट्टी लगाए हैं। हाथों में पोस्टर लिए विधानसभा परिसर में सभी प्रदर्शन कर रहे हैं। लाठी-डंडे की सरकार नहीं चलेगी का नारा भी लगा रहे हैं। इधर राजद के विधायक विधानसभा पोर्टिको में पोस्टर के…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरी दिन सदन में नीतीश कुमार को गुस्सा आ गया। आरक्षण पर भाषण देते हुए नीतीश कुमार राजद की महिला विधायक रेखा कुमारी पर भड़क गए। उन्होंने तल्ख लहजे में पूछा, “अरे तुम महिला हो, कुछ जानती भी हो?” सीएम के बयान पर अब राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने हमला बोला है।रोहिणी आचार्य ने एक्स हैंडल पर लिखा- “डर लगता है… आंख की गोटी बाहर निकालकर चीखने-चिल्लाने के चक्कर में दिमाग की नस न फट जाए कहीं किसी दिन मौकापरस्ती के शहंशाह की… बढ़ती उम्र के साथ-साथ दौरे पड़ने का सिलसिला भी बढ़ता…

Read More

पटना। दानापुर-खगौल रोड पर गुरुवार की सुबह फोर्ड और हुंडई कार के सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से दर्जन भर से अधिक दमकल गाड़ी और 30 से अधिक दमकल कर्मियों को मौके पर भेजा गया। ताजा जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, यह भी पता चला है कि दानापुर मार्ग पर जाम की वजह से कई दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर देर से पहुंची। किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आ रही है। फोर्ड के वाहन सर्विस सेंटर में कम नुकसान हुआ है। जबकि…

Read More

हाजीपुर महात्मा गांधी सेतु पाया नम्बर 27 के पास नहाने के दौरान तीन युवक के डूबने से कोहराम मच गया। इनमें से एक युवक को बचा लिया गया। जबकि एक युवक का शव स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया। दूसरे युवक की खोजबीन जारी है। मृतक की पहचान तेरसिया निवासी 20 वर्षीय आलोक कुमार के रूप में हुई है। तेरसिया पंचायत के 8 से 10 लड़के गंगा नदी में नहाने गए थे। स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही गंगा ब्रिज थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

Read More

सासाराम। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम के कर्मियों ने सासाराम के सदर सदर अस्पताल के डीपीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। धरना का नेतृत्व कर रहे राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर हम लोग धरना पर बैठे हैं उन्होंने कहा की यदि हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। कर्मियों ने कहा कि हम लोगों से सामान्य कर्मियों की तरह कार्य लिए जाते हैं लेकिन वेतन की भुगतान नहीं की जाती है। इसके अलावा कई ऐसे नियम बनाए गए है जो सामान्य कर्मियों पर…

Read More

आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर जागरूकता रथ रवाना सासाराम। आयुष्मान योजना से लोगों को लाभ दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत बुधवार को सासाराम सदर अस्पताल से जागरूकता रथ रवाना किया गया। जागरूकता रथ को रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर मणि रंजन एवं डीपीएम अजय कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए रोहतास सिविल सर्जन डॉक्टर मणि रंजन ने बताया कि आयुष्मान योजना भारत सरकार की एक बेहतर योजना है और इससे लोगों को लाभ…

Read More

फाइलेरिया के कारण और दवाओं की विशेषता की दी गई जानकारी अभियान को सफल बनाने में योगदान के लिए किया गया अपील सासाराम। आगामी फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर आगमी 10 अगस्त से एमडीए (सर्व जन दवा सेवन अभियान) की शुरुआत की जानी है| इसके पूर्व लोगों को फाइलेरिया के साथ-साथ एमडीए अभियान की जानकारी देने में स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोगी संस्थाएं जुट गई है। उसी के तहत बुधवार को सासाराम के जिला परिषद सभागार में जिले के सभी प्रखंड प्रमुख, बीपीआरओ एवं कार्यपालक सहायकों को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चलाए जाने वाला एमडीए अभियान की जानकारी दी गई।…

Read More

दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 14 में नजर आ चुकीं जैस्मिन भसीन को लेकर बीते दिनों एक खबर सामने आई थी, जिसे जानकर हर कोई हैरान था। एक्ट्रेस की आंखों में लेंस लगाने से गंभीर समस्या हो गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद शेयर की थी और बताया था कि कॉर्निया डैमेज नामक समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है और बुधवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुई। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से भी बातचीत की और अपनी हेल्थ का अपडेट भी दिया। इस मौके पर पैपराजी ने उनसे…

Read More

समस्तीपुर: बिहार में जहरीली शराब कांड फिर चर्चा में है। समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना इलाके के जलालपुर गांव में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए एक युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसने पटना के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले शराब पार्टी देने वाले उसके साथी की जान चली गई थी। यानी कि शराब पार्टी करने वाले दो युवक अब तक दम तोड़ चुके हैं। वहीं, तीन अन्य लोगों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो धंधेबाजों को पिछले दिनों गिरफ्तार किया था। मोहनपुर के…

Read More

पटना। जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के सदिसोपुर गांव में सौतेली मां ने दो बच्चों को कुएं में फेंक दिया। जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दूसरे बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्चों को कुएं में फेंकते हुए ग्रामीणों ने देख लिया था। इसके तुरंत बाद कुछ ग्रामीण कुएं में कुद गए और दोनों बच्चों को बाहर निकाला। बाहर निकालने के बाद दोनों बच्चों को स्थानीय अस्पताल में लोगों ने उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां एक बच्चे को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा…

Read More