Author: Desk

सासाराम। जिला मुख्यालय सासाराम में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी को लेकर रोहतास जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कई दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इधर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी आज स्वयं सड़क पर उतर आए और मोर्चा संभाल लिया। पोस्ट ऑफिस चौराहे पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने यातायात का जायजा लिया और यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जमकर क्लास भी लगाया। जिलाधिकारी ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रेफिक कर्मियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी…

Read More

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। मंगलवार को राजधानी पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव अभी बच्चे हैं, उन पर क्या बोले… उन्हें अभी गिनती सिखानी पड़ेगी। बता दें कि 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली में तेजस्वी ने सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला था तेजस्वी ने कहा था कि पिछले 14 साल से सम्राट चौधरी चुनाव नहीं लड़े हैं। लड़े हैं तो राजद से जीते हैं। सम्राट चौधरी 5-5 साल में पार्टी बदलते हैं।…

Read More

सासाराम। रोहतास जिला अंतर्गत सासाराम के धौड़ाड़ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। धौड़ाड़ थाना प्रभारी जयराम शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। शाहाबाद डीआइजी के आदेश पर रोहतास एसपी ने धौड़ाड़ थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना के एक एआईओ द्वारा एक मामले में 14 दिन बाद परिवहन पदाधिकारी को प्रतिवेदन दिया गया था। जिसकी सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी गई थी। सूचना के आलोक में डीआईजी ने एक्शन लेते हुए उक्त मामले में थाना प्रभारी जय राम शुक्ला को निलंबित करने का आदेश निर्गत कर दिया। जिसमे कहा गया…

Read More

भागलपुर। विक्रमशिला एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की ट्रेनों में कंफर्म टिकट के लिए मारामारी है। ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। मार्च तक सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। पलक झपकते ही तत्काल टिकट का कोटा भी फुल हो जा रहा है। ऐसी स्थिति में दिल्ली, मुंबई, सूरत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे लोगों को होली में अपने घर आने की समस्या खड़ी हो सकती है। आरक्षण की लंबी सूची और होली तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पाने की स्थिति में चार जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने और कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त…

Read More

बोधगया। बोधगया के बागदाहा गांव में मंगलवार को सेना के ऑफिसर प्रशिक्षण अकादमी गया का एक माइक्रो एयरक्राफ्ट गेहूं के खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरक्राफ्ट में दो पायलट सवार थे, दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण या क्राफ्ट है, जिसमें संभवत इंजन फेल हो गया और खेत में उड़ान भरने कुछ देर बाद के बाद गिर गया। एयरक्राफ्ट गिरने पर तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर ग्रामीण दौड़े और देखा कि गेहूं के खेत में एयरक्राफ्ट गिरा है। हालांकि, सूचना मिलने पर ओटीए गया के कुछ सैन्य कर्मी भी पहुंच गए। जिन्होंने एयरक्राफ्ट को प्लास्टिक से ढक…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले के करुप में सड़क पार करने के दौरान अंनियंत्रित बोलेरो के टक्कर से एक महिला कि मौत हो गई। मृतीका महिला करुप गांव के लक्ष्मण चौधरी की पत्नी कालिका देवी बताई गई। घटना काराकाट थाना क्षेत्र करुप गांव कि है। घटना के बाद आक्रोशित ने कुछ देर लिए सड़क जाम कर दिया। जहां प्रशासन पुलिस तथा समाजसेवीयों के हस्तक्षेप से सड़क से जाम हटाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला कि शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपते हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है। घटना के बाद परिजनों…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी के उच्च माध्यमिक विद्यालय करमचंद, रामपुर बलरा में सोमवार को जांच के लिए पहुंचे डीईओ अजय कुमार पर हमला कर मारपीट की गई, जिसमें उनका सिर फूट गया। डीईओ ने थाने में हेडमास्टर व एक शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में डीईओ ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने व जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। डीईओ ने बताया है कि लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर ने एचएम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। वे इसी की जांच करने पहुंचे थे। जब वे 3.30 बजे विद्यालय पहुंचे और उपस्थिति पंजी मांगी तो…

Read More

“बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सासाराम। रोहतास जिले के जमुहार में स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आगामी 10 से 12 मार्च तक द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा । “बहुआयामी अनुसंधान में महिलाओं की भूमिका” विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के दर्जनों वक्ताओं की उपस्थिति होगी। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की आयोजन अध्यक्ष मोनिका सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन के उद्घाटन एवं समापन में राज्य सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय सिंह के आने की सहमति प्राप्त हो चुकी है।अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की विधिवत जानकारी देते हुए आयोजन की…

Read More

महाशिवरात्रि को लगेगा मेला, जीपाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश सासाराम। महा शिवरात्रि में चेनारी स्थित गुप्तधाम में लगने वाले मेला को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुप्तेश्वर धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी के संबंध में मंदिर परिसर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम, प्रखंड विकास पदाधिकारी चेनारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी चेनारी, अंचल अधिकारी चेनारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सासाराम, प्रखंड विकास पदाधिकारी तिलौथू, अंचल अधिकारी सासाराम सहित विभिन्न पदाधिकारी गण तथा न्यास समिति की सदस्य गण सम्मिलित रहे। जिलाधिकारी द्वारा गुप्तेश्वर धाम के रास्ते का भी निरीक्षण किया गया। वहां रास्ते में…

Read More

पटना। आसनसोल सीट से पवन सिंह की ओर से नाम वापसी के बाद भाजपा अब नए चेहरे की तलाश में जुड़ गई है। कहा जा रहा है कि बीजेपी नए चेहरे के रूप में भोजपुरी स्टार की ही तलाश कर रही है। पवन सिंह के नाम वापसी के बाद आसनसोल लोकसभा सीट के लिए अक्षरा सिंह का नाम चर्चा में है। सूत्रों की माने तो बीजेपी में अक्षरा को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अक्षर से बीजेपी के नेताओं से भी मुलाकात हुई है और अक्षरा सिंह ने भी चुनाव लड़ने की हां मी…

Read More