Author: Desk

छपरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना सूर्य घर योजना को धरातल पर उतारने में डाक विभाग पूरी तत्परता से जुट गया है। इस योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए डाककर्मी घर-घर जाएंगे। उनके बिजली का कागजात, आधार कार्ड व छत की जांच करेंगे। इसके बाद जितने किलोवाट का सोलर पैनल लगाना होगा, उसके लिए उनकी प्रक्रिया आनलाइन शुरू हो जाएगी। छपरा जिले में 30 हजार घरों पर प्रधानमंत्री के सूर्य घर योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए छपरा मुख्य डाकघर के उप अधीक्षक मुकेश कुमार लस्कर…

Read More

बांका। पटना में तीन मार्च को ‘संविधान बचाओं, लोकतंत्र बचाओं’ को लेकर होने वाले इंडी गठबंधन और महागठबंधन की जन विश्वास रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जिले से पार्टी कार्यकर्ताओं कारवां निकलेगा। इसकी पूर्व संध्या पर शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा के पूर्व विधायक संजय यादव ने पत्रकारों से कहा कि इंडी गठबंधन और महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए गोड्डा एवं बांका जिले से करीब 15 हजार कार्यकर्ता व आम लोग पटना के लिए कूच करेंगे। इसके लिए जिले के सभी क्षेत्रों में वाहन की सुविधा दी गई है। इस रैली का आयोजन साम्प्रदायिक ताकतों…

Read More

सासाराम। एक ओर जहां पुलिस चोरी की घटना और अन्य अपराधों को रोकने के लिए लगातार नई-नई तकनीक अपना रही है तो वही चोर और अपराधी भी घटना को अंजाम देने के लिए लगातार नई तरकीब ढूंढ रहे हैं। नया मामला सासाराम में देखने को मिला जहां एक एनआरआई को चकमा देकर उसके गाड़ी में रखें वीजा सहित अन्य कीमती सामान ले उड़े। मामला नगर थाना क्षेत्र के पुराने जीटी रोड स्थित नेहरू पार्क के समीप की बताई जाती है, जहां एक एनआरआई के गाड़ी में रखें आवश्यक सामान एवं पैसे चोरी कर ली गई। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई…

Read More

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के सदातपुर-दरभंगा मोड़ के समीप शुक्रवार देर शाम एक बिरयानी हाउस पर अपराधियों ने भाजपा नेता के पुत्र को गोली मार दी। लेकिन, उसने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इस बीच, पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बाइक से थाने ले जा रही थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फारार हो गया। जख्मी युवक कांटी के हीरा नगर का प्रत्युष रंजन है। उसके पिता कमलेश कांत गिरि भाजपा नेता हैं। प्रत्युष की दाईं हथेली पर गोली लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार की संख्या में अपराधी थे।…

Read More

पटना। बिहार के इंजीनियरिंग कालेजों के 60 प्रतिशत छात्रों को रिजल्ट में ईयर बैक लग गया है। इससे आक्रोशित छात्र शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मीठापुर में एकेयू कैंपस स्थित बिहार राज्य इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी में घंटों पुलिस छात्रों को मनाती रही। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ठीक से नहीं हुआ है। परीक्षा बेहतर होने के बावजूद कई छात्रों को फेल कर दिया गया है। सड़क जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही। छात्रों ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत कापी की डिमांड की गई तो चिह्नित छात्रों को ही उपलब्ध…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 6,061 पद तथा शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षकों के 40 हजार 247 पदों पर नियुक्ति के लिए 11 मार्च से आनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। आयोग की वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर दोनों श्रेणी के पदों की नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी अपलोड कर दी गई है। सचिव रविभूषण ने बताया कि दो अप्रैल तक आनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी विज्ञापन से संबंधित सूचना, विवरणी सहित सभी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट के संपर्क में रहें। आवेदन…

Read More

औरंगाबाद: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय के दौरे पर पहुंचने वाले हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर दोनों जिलों में बीजेपी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनों में जबरदस्त उत्साह है। पीएम मोदी आज बिहार के लोगों को 1.64 लाख करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। पीएम मोदी बरौनी यूरिया प्लांट का भी उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी बेगूसराय में रेलवे की विभिन्न योजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा आइओसीएल, भारत पेट्रोलियम व अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की योजनाओं की सौगात यहां से बिहारवासियों को देंगे। जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय से लॉन्च होने वाली…

Read More

अभिनव कला संगम ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डेहरी। मशहूर गजल गायक पंकज उदास के पिछले दिनों निधन के बाद गुरुवार की देर शाम अभिनव कला संगम के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पाली रोड स्थित संस्था के सह सचिव सिमल सिंह के रघुकुल आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर गजल गायक पंकज उदास के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की, तथा ईश्वर से आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। तत्पश्चात सदस्यों ने बारी बारी से…

Read More

पटना। अंतत: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से केके पाठक विदा हो रहे हैं। उन्हें राज्य सरकार ने अपनी ओर से विरमित कर दिया है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। इसका आग्रह उन्होंने स्वयं किया था। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति सामान्य प्रक्रिया है। इस समय भी राज्य कैडर के ढेर सारे अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, लेकिन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले सभी अधिकारी खबर नहीं बन पाते। पाठक अन्य अधिकारियों से अलग हैं। उन्हें मीडिया फ्रेंडली नहीं माना जाता है। फिर भी वह जिस किसी पद पर रहते हैं,…

Read More

सासाराम। लोकसभा चुनाव को लेकर आज बिक्रमगंज में चुनाव प्रगति कार्य के समीक्षा के साथ जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कई निर्देश भी दिए गए। अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोहतास प्रशासन पुलिस तत्पर है। लोकसभा चुनाव कार्य प्रगति को लेकर डीएम नवीन, एसपी विनीत कुमार सहीत बिक्रमगंज अनुमंडल प्रशासन पुलिस के मौजूदगी में समीक्षा किया गया।इस दौरान कर्मी कि उपलब्धि, बूथों पर व्यवस्था, सुरक्षा बिधी व्यवस्था, कोषांग कार्य आदि चुनाव प्रगति कार्य का समीक्षा के साथ लंबीत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देश दिया गया। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिक्रमगंज अनुमंडल के क्षेत्र के…

Read More