Author: Desk

मोतिहारी: मोतिहारी का डायट सेंटर उस वक्त जंग का अखाड़ा बन गया। जब बीपीएससी के शिक्षकों और केके पाठक के अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से लात-घूंसे और थप्पड़ तक चले। जिसके बाद डायट केंद्र पर हड़कंप मच गया। कोई समझ ही नहीं पाया कि आखिर क्यों शिक्षकों और अधिकारियों के बीच भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि डायट पहुंचे शिक्षकों और अधिकारियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़े गए मोतिहारी के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में बीपीएससी के शिक्षक योगदान…

Read More

कैमूर। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर जिले से आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। घटना कैमूर जिला के मोहनिया थाना क्षेत्र की बताई जाती है, जहां स्कॉर्पियो और ट्रक की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के NH2 स्थित देवकली गांव के समीप की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम से बनारस की तरफ तेज रफ्तार से जा रही स्कॉर्पियो एक बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन…

Read More

डेहरी। रोहताससमाज के सभी वर्गों को एक साथ जोड़कर चलने से विकसित भारत की अवधारणा पूरी हो सकती है। जिस तेज गति से देश विकास की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में विकसित भारत का सपना जल्द ही साकार होगा। उक्त बातें काराकाट सांसद महाबली सिंह ने शनिवार को थाना चौक स्थित बर्मा कॉम्प्लेक्स में बुद्धन राय वर्मा स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित विकसित भारत की अवधारणा विषय पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी बुद्धन राय वर्मा पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर समेत सामाजिक हित में आयोजित किए गए कार्यक्रम…

Read More

डेहरी। डीडीयू मंडल के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। डीडीयू मंडल के जन संपर्क पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद ने बताया कि 1585 रोड ओवर ब्रिज तथा आरयूबी – एलएचएस एक साथ लोकार्पण करेंगे। इनमें बिहार के 33 स्टेशन एवं 72 आरओबी- आरयूबी- एलएचएस शामिल है। पूर्व मध्य रेल के अंतर्गत 3029 करोड़ रुपये की लागत से 38 स्टेशनों के पुनर्विकास तथा 29 आरओबी एवं 50 आरयूबी एचएचएस का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। बताते चलें कि रेल मंत्रालय…

Read More

डेहरी। सुचारू रेल परिचालन के साथ रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु रेलवे लगातार प्रयासरत है। सुरक्षा, संरक्षा एवं समय पालन रेलवे की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सोननगर, पहलेजा व डेहरी स्टेशन पर उन्नयन के कार्य किया गया। उक्त बातें पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता एक नाथ मोहकर ने कही।उन्होंने बताया कि डीडीयू रेल मंडल के अंतर्गत बीडी सेक्शन में नवनिर्मित तीसरी लाइन से जुड़ाव हेतु सोननगर स्टेशन पर आरआरआई सिस्टम के उन्नयन व बड़े पैमाने पर यार्ड संरचना में परिवर्तन करते हुए आरआरआई सिस्टम में 84 नए रूट जुड़ गए हैं। इसके साथ…

Read More

पटना। शिक्षा विभाग ने 40 हजार से अधिक हेडमास्टर के पद पर बहाली के लिए नियुक्ति और सेवा शर्त नियमावली 2024 जारी कर दी है। इसके मुताबिक कोई भी अभ्यर्थी अधिकतम तीन बार ही हेडमास्टर बहाली की परीक्षा दे सकेगा। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। इस नियमावली के आधार पर ही बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) हेड मास्टर के पद पर नियुक्ति करेगा। इस नियमावली को बिहार प्रारंभिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियमावली 2024 के नाम से जाना जाएगा। वहीं, प्रधान शिक्षक नियमावली के अनुसार प्रारंभिक स्कूल के हेडमास्टर की नियुक्ति सीधी भर्ती के जरिये…

Read More

बेगूसराय : बखरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में गुरुवार की दोपहर सत्संग के समीप 11 हजार वोल्ट का विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर लगभग एक पुरुष एवं आठ महिलाएं झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सभी घायलों को बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच महिलाओं को बेगूसराय रेफर कर दिया गया है, जिनमें तीन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों में विभा देवी (40) गंगरहो, सुशीला देवी (35) पति चंद्रभूषण चौधरी मोहनपुर, रानी कुमारी (20) पिता चंद्रभूषण चौधरी मोहनपुर, गायत्री देवी (65) पति परमेश्वर…

Read More

बक्सर। राष्ट्रीय जनता दल की ओर से आयोजित जन विश्वास यात्रा के क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के किला मैदान में  एक जनसभा को आयोजित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए राजधानी पटना में तीन मार्च को पूरे राज्य से महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होगा। महारैला होगा। उसी दिन से भाजपा उखड़ने लगेगी। तेजस्वी यादव कहा कि 2020 के चुनाव में 10 लाख नौकरी का वादा किया था। बिहार की जनता ने तब राष्ट्रीय जनता दल को मौका दिया था, लेकिन भाजपा ने जनता की आकांक्षा…

Read More

दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच रांची में खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से आकाश दीप को डेब्यू करने का मौका मिला। कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 का एलान करते वक्त बताया कि आकाश दीप को बुमराह का रिप्लेसमेंट बनाया गया है। बुमराह को चौथे टेस्ट के लिए वर्कलोड की वजह से आराम देने का फैसला किया गया। रांची टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले 27 साल के आकाश दीप को कोच राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप सौंपी। इस दौरान उनका सभी खिलाड़ियों ने टीम में स्वागत किया। डेब्यू कैप मिलने के…

Read More

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में नवीनगर कोईरीडीह मुख्य पथ पर काशी तेंदुआ गांव के समीप एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से काफी संख्या में बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया है। घायल बच्चों में झारखंड के जपला निवासी कुणाल राज, आर्यन पाठक, अनुखिल जिंदल, लक्ष्मी लता कुमारी, आर्यन कुमार, रिचा सिंह, स्नेहल सिंह, अश्विनी कुमार, नवाब अली, सौमिक कुमार, आयुष कुमार, सौरभ कुमार आदि शामिल है। कुछ बच्चों को मामूली चोटे आई हैं वहीं कुछ का सिर फट गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीनगर डीएवी…

Read More