Author: Desk

पटना : राजधानी पटना में अस्थायी नियुक्ति के बाद मानदेय नहीं मिलने को लेकर ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की भीड़ जब बीजेपी प्रदेश कार्यालय की ओर बढ़ने तो पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस से आंदोलनकारियों की झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। और पुलिस मित्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिसमें कई पुलिस मित्र घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के अलग-अलग जिलों से अपनी मांगों को लेकर पुलिस मित्र पहुंचे थे। और बीजेपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने लगे। जिसके बाद मौके पर…

Read More

पटना। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का उपाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुन लिया गया है। उन्हें नरेंद्र नारायण यादव के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्रआट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी। गुरूवार को नरेंद्र नारायण यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही उपाध्यक्ष का निर्वाचन हुआ। उन्होनें पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का स्थान लिया है। सातवीं बार विधायक बने नरेंद्र नारायण यादव को सभी दलों की सहमति से विधानसभा का उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने महेश्वर…

Read More

सासाराम: रोहतास जिले के एसपी विनीत कुमार ने जिला के चार थानों में अधिसूचना जारी कर नए‌ थानाध्यक्षों का पदस्थापन किया है। अंतर जिला ट्रांसफर होने के बाद से जिला के दिनारा, सासाराम मुफस्सिल, सासाराम यातायात थाना और बघैला ओपी में स्थायी थानाध्यक्ष का पदस्थापन नहीं हो पाया था। थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक थानाध्यक्ष का काम लिया जा रहा था। एसपी के अनुसार दिनारा, मुफस्सिल और यातायात थाना में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी की थानाध्यक्ष के रूप में तैनाती की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार विनय कुमार को दिनारा थानाध्यक्ष…

Read More

हाजीपुर। हाजीपुर छपरा रोड अंजान पीर चौक के निकट सवारी बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक सवारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने तीन छोटी बड़ी दमकल की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से दमकल कर्मियों ने घंटे करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान हाजीपुर छपरा मुख्य मार्ग पर भीषण जाम लग…

Read More

दिल्ली। शुक्रवार का दिन आने वाला है और हमेशा की तरह बड़े पर्दे पर कई फिल्में रिलीज होती हुई नजर आने वाली हैं। इस हफ्ते सिनेमाघरों में विद्युत जामवाल स्टारर क्रैक और यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 को रिलीज किया जाना है। ऐसे में 23 फरवरी को इन दोनों मूवीज के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा। इस बीच हम आपको यामी गौतम और विद्युत जामवाल की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन का लेटेस्ट अपडेट देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर इन फिल्मों में से कमाई के मामले में कौन बाजी मारेगा।  यामी गौतम की फिल्म…

Read More

दिल्ली। सीट बेल्ट बांध लें! कल से चौके और छक्के की बरसात देख सकेंगे। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का दूसरा सीजन शुक्रवार यानी 23 फरवरी से शुरू होने वाला है। यह टूर्नामेंट 17 मार्च तक चलेगा। पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और पिछली बार के उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच है। फाइनल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। एलिमिनेटर 15 मार्च को दिल्ली में ही खेला जाएगा। आगामी संस्करण की मेजबानी दिल्ली और बेंगलुरु द्वारा की जाएगी। सभी मैच शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। डब्लूपीएल के दूसरे सीज़न का उद्घाटन समारोह सितारों से सज्जित होगा। डब्ल्यूपीएल के…

Read More

पटना। बिहार में नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने के लिए शिक्षक सक्षमता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए पहले फेज की परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। बिहार के करीब पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए सक्षमता परीक्षा देनी होगी। शिक्षा विभाग के तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि- शिक्षा विभाग में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने हेतु सक्षमता परीक्षा का प्रथम चक्र आयोजित करने का निर्णय लिया है। प्रथम चक्र की परीक्षा दिनांक-26.02.2024 से प्रारम्भ होगी।…

Read More

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक युवती की जलती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के बड़ी कोईरौली नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन स्थित सरसो की खेत में एक युवती की जलती हुई लाश मिली। यह खबर जंगल की आग की तरह इलाके में तेजी से फैल गई। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची हथुआ थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामले में तरह तरह की बातें कही जा रही हैं।…

Read More

पटना। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के युवराज तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव को परिवार विश्वास यात्रा निकालने की सलाह दी है। कहा है कि उन पर कौन भरोसा करता है। तेजस्वी यादव अपने 17 माह के कार्यकाल में हुए काम को जनता बीच ले जाने के मकसद से यात्रा पर हैं। आज तीसरा दिन है। नीतीश कुमार की सरकार से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव 20 फरवरी से बिहार के विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। उनकी यह मुहिम जन…

Read More

पटना। किसानों ने 13 फरवरी से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। अपनी कुछ मांगों को लेकर वह सड़क पर उतर गए हैं। विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से प्रदर्शनकारी किसान अंबाला के पास शंभू सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई झड़पों में कई किसान और पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, अब बिहार में सीपीआई-एमएल (लिबरेशन) के विधायक भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने गुरुवार को बिहार विधानसभा के बाहर किसानों के प्रदर्शन के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान विधायक यह नारेबाजी कर रहे थे कि एमएसपी…

Read More