Author: Desk

भागलपुर: बिहार के भागलपुर के नवगछिया में दो दिन से लापता महिला का शव मिलने के बाद बवाल मच गया है। शव मिलने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया। स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस की गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस बीच एसपी पूरण झा के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है। लोग प्रशासन पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। कई जगह तोड़फोड़ की खबर सामने आ रही है। इसी क्रम में नीतीश कुमार के खास विधायक गोपाल…

Read More

भागलपुर। तिलकामांझी थानक्षेत्र के न्यू शिवपुरी कालोनी में रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव सोमवार की अल सुबह स्थानीय सक्सेस वेन्यू कोचिंग संस्थान परिसर से बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान पास के सच्चिदानंद नगर निवासी मिठाई दुकानदार गणेश साह के पुत्र अजीत राज के रूप में हुई है। तिलकामांझी थाने की पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए नौलखा कोठी भेज दिया है। प्रारंभिक छानबीन में हत्या प्रेम प्रसंग में हुई बताई गई है। पिता गणेश साह ने पुलिस पदाधिकारियों को कोचिंग संस्थान संचालक…

Read More

डेहरी। पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह जिले के निरीक्षी न्यायाधीश ए अभिषेक रेड्डी शनिवार की शाम सासाराम पहुंचे। उन्होंने यहां पौने आठ करोड़ की लागत से बनने वाले जिला व्यवहार न्यायालय के नए भवन का शिलान्यास किया। इससे पहले निरक्षी न्यायाधीश को परिसदन में गार्ड आफ आनर दिया गया। उसके बाद वे निर्माण स्थल पर पहुंचे, जहां नए प्रस्तावित भवन का शिलान्यास किया। मौके पर जिला जज अरूण कुमार श्रीवास्तव ने मोमेटों तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान निरीक्षी न्यायाधीश ने सिविल कोर्ट परिसर स्थित वृंदावन पार्क में पौधरोपण भी किया। वे…

Read More

डेहरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय- गया रेलखंड पर ए श्रेणी का दर्जा प्राप्त डेहरी रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। करीब 18 करोड रुपए की लागत से शुरू करें किए गए विकास कार्यों का शिलान्यास 26 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तरीके से करेंगे। इसके लिए डेहरी रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया माइक्रो के समीप भव्य शिलान्यास समारोह का भी आयोजन किया गया है। जिसकी तैयारियां का जायजा लेने के लिए रेल अधिकारियों के साथ रविवार को डीआरएम राजेश गुप्ता रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल को बेहतर तरीके से बनाने और…

Read More

सासाराम। शहर के बस्ती मोड़ स्थित महादलित बस्ती में रविवार को सप्तरंग पाठशाला का उद्घाटन कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. एचएचएफसी ट्रस्ट की शाखा सप्तरंग के तत्वावधान में पूर्णत: नि:शुल्क पठन-पाठन की शुरुआत हुई. इसकी स्थापना में बस्ती की लालमुनी देवी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उसने अपने बस्ती के बच्चों को पढ़ने के लिए अपनी झोपड़ी दी है. तो शहर के कई लोगों ने महादलित बस्ती के बच्चों के पठन-पाठन की सामग्री का सहयोग किया है. सप्तरंग पाठशाला का उद्घाटन समाजसेवी एबीआर फाउंडेशन के सचिव पृथ्वी पाल सिंह, हिन्दुस्तान के ब्यूरो चीफ जितेन्द्र नारायण…

Read More

सासाराम। सासाराम में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना पंडित दीनदयाल – गया रेल खंड स्थित सासाराम रेलवे स्टेशन के समीप तकिया कॉलेज के पास की बताई जाती हैं। मिली जानकी के अनुसार रेलवे लाइन पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। मृतक सासाराम के फजलगंज निवासी गोरख पासवान बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गोरख पासवान खेत की ओर से लौट रहे थे। इसी दौरान तकिया कॉलेज के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सासाराम जंक्शन से पश्चिम घटी इस घटना कि…

Read More

रोहतास: बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां सासाराम मंडल कारा में छापेमारी की गई हैं। सासाराम मंडल कारा में डीएम नवीन कुमार तथा एसपी विनीत कुमार ने सुबह साढ़े पांच बजे पहुंचकर छापामारी किया।करीब 3 घंटे मंडल कारा सासाराम में छापामारी की गई। इस दौरान किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान अंदर से बरामद नहीं हुआ।मंडल कारा सासाराम के एक एक वार्ड, बैरक हॉस्पिटल में गहन छापामारी किया गया। छापामारी में डीएम तथा एसपी के अलावा एसडीएम आशुतोष रंजन तथा एसडीपीओ दिलीप भी मौजूद रहे। कड़ी चौकसी के बीच इस छापामारी से बंदियों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी…

Read More

सासाराम। चंदन शहीद पहाड़ी पर स्थित सम्राट अशोक के ऐतिहासिक लघु शिलालेख के कब्जा मुक्त होने के करीब 3 माह बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल और विज्ञान शाखा पटना द्वारा साफ किया गया।सफेद चूना से पोताई किए हुए ऐतिहासिक शिलालेख को वैज्ञानिक तरीके से सफाई के बाद शिलालेख लगभग मूल स्थिति में बहाल कर दिया गया। बता दें कि शिलालेख पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से सफेद चूने से पोतवा दिया गया था। साथ ही शिलालेख की घेराबंदी कर गेट में ताला जड़ दिया गया था। बीते वर्ष नवंबर में इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हुई थी। इसको…

Read More

डेहरी। रोहतास प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार के विरुद्ध बीडीसी सदस्यों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया, और आखिरकार प्रखंड प्रमुख संजीव सिंह हटाए गए। बीसीसी सदस्य मनीष कुमार उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में उप प्रमुख के साथ प्रखंड के 12 बीसीसी सदस्यों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर कहां था, कि पंचायती राज अधिनियम 44 तीन 2006 के अनुसार 2 वर्ष के बाद यदि प्रमुख अपने दायित्व का निर्वहन नहीं करते हैं तो उन्हें हटाया जा सकता है। ऐसे में प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार द्वारा भी अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया है। अविश्वास प्रस्ताव…

Read More

डेहरी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारियों ने बिहार राज्य सिंचाई विभाग मौसमी कर्मचारी संघ के बैनर तले मुख्य अभियंता कार्यालय पर जमकर बवाल काटा और गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों का गुस्सा कई माह से उनके वेतन नहीं मिलना और विभिन्न 16 मांगों को लेकर थी। कर्मियों ने संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियन के अखिल भारतीय भारत बंद कार्यक्रम का भी समर्थन किया। उन्होंने मुख्य अभियंता गेट पर सभा की। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद सत्तार अंसारी ने किया। कार्यक्रम को संघ के राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, इम्तियाज़ खान, रसूल…

Read More