Author: Desk

डेहरी। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरावकला में ग्राम पंचायत डेवेलोपमेंट् प्लान के सफल संचालन एवं पंचायत स्तरिय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पंचायत स्तरिय जीपीपीएफटी फोरम के गठन का बैठक आहूत की गई। बैठक पंचायत भवन में मुखिया सुन्तेश्वर पासवान की अध्यक्षता में की गई| बैठक मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक गणेश कुमार, पिरामल स्वाथ्य के अर्जुन गोस्वामी ने भाग लिया। नीति आयोग के सहयोगी संस्था पिरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर अर्जुन गोस्वामी ने पंचायत के चिन्हित थीम पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया एवं मुखिया सुन्तेश्वर पासवान के द्वारा बताया गया की कैसे पंचायत को मॉडल पंचायत बनाया…

Read More

डेहरी (रोहतास)। डेहरी नगर थाना क्षेत्र के एनीकट सोन नद में डूबने से एक 12वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। जिसका शव अनुमंडल अस्पताल के समीप सोन नद से बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान विवेक कुमार 17 साल के रूप में की गई है, जो त्रिगुन मुहल्ला निवासी सुनील कुमार के इकलौता पुत्र बताया जाता है। बताते हैं कि विवेक कुमार कल शाम से ही लापता था, घर वाले उसे लेकर परेशान थे। आज शव मिलने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। इकलौते बेटे की मौत से…

Read More

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में अब कचरे से ट्रॉली बैग बनेगा। ब्रांडेड कंपनियों की तुलना में इसकी कीमत तीन गुना कम होगी। अप्रैल से बियाडा में कई तरह के ट्रॉली बैग बनने की संभावना है। स्टार्टअप पॉलिसी के तहत खरीक प्रखंड के तेलघी निवासी नंदीकेश ट्रॉली बैग की यूनिट बियाडा में स्थापित करेंगे। इसके लिए उन्हें जल्द ही एक करोड़ रुपये भी सरकार से मिलेगा। भागलपुर समेत आसपास के जिलों से कचरे की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए बात हो चुकी है। रॉ मटेरियल के लिए सारी सुविधा अपने क्षेत्र में उपलब्ध हैं। रुपये मिलते ही मशीन व…

Read More

गया: गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौता में अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलीबारी में पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, थानाध्यक्ष भदवर, सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल गया भेजा गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु एएनएमसीएच गया भेजा गया है। नगर पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार गया के द्वारा एएनएमसी० एच गया में जाकर घायल व्यक्ति से घटना के संबंध में…

Read More

पटना। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में विगत दिनों जो लाखों शिक्षकों को नौकरियां दी गई है, उसका निर्णय एनडीए सरकार के दौरान ही सात निश्चय-2 के तहत लिया गया था। रेलवे में नौकरी देने के बदले गरीबों से जमीन हथियाने वाला राजद नेतृत्व शिक्षक बहाली एवं नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने का श्रेय लेकर अपने अपराध को छुपाना चाहता है। शर्मा ने कहा तेजस्वी यादव हताशा में बिहार की जनता को झांसा देने की कोशिश कर रहे हैं, मगर जनता उनके किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। चोर दरवाजे से 17…

Read More

पटना। पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अटल पथ पर गंगा विहार कालोनी के नजदीक गुरुवार की रात साइकिल सवार को कुचलने के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई और फुटपाथ पर लगी रेलिंग (पाइप) चालक के बगल वाली सीट पर बैठे युवक के कंधे से आर-पार हो गई। हादसे के बाद कार चालक और साथ रहे दो-तीन युवक फरार हो गए। सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र और दीघा थानों की पुलिस व डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने गैस कटर से राॅड के अगले और पिछले हिस्से को कटवाया, फिर जख्मी को सरिया के बचे हुए…

Read More

पटना। हिट एंड रन कानून के खिलाफ 16 और 17 फरवरी को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन, बिहार का जनसंपर्क अभियान गुरुवार को थम गया। फेडरेशन के बिहार महासचिव राजकुमार झा ने बताया कि दो दिन बिहार में पूरी तरह से हड़ताल है। उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को सिपारा इंडियन ऑयल डिपो से कोई भी टैंकलोरी नहीं खुलेगी। बैरिया बस स्टैंड पूरी तरह से बंद रहेगा। ट्रांसपोर्ट नगर से कोई भी ट्रक चालक ट्रक नहीं निकालेंगे। वहीं, दो दिन की हड़ताल में पूरे बिहार में सभी प्रकार के बड़े एवं छोटे वाहनों का परिचालन…

Read More

कोईलवर। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-छपरा हाइवे पर चनपुरा गांव के समीप गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि,एक अन्य घायल हो गया। मृतकों में कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर के वार्ड संख्या 13 निवासी विनेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र अवि और बहोरनपुर ओपी क्षेत्र के बहोरनपुर निवासी हवलदार चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं। बिट्टू अपने ननिहाल में रहता था। इस दौरान मौत से आक्रोशित लोगों ने कोईलवर अस्पताल में हो-हंगामा भी किया। शव का पोस्टमार्टम…

Read More

दरभंगा। सदर थानाक्षेत्र के मुरिया गांव में गुरुवार को सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस दौरान जमकर बवाल हुआ। अचानक छत से जुलूस पर रोड़ेबाजी होने लगी। इससे विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। सभी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर में लदी मूर्ति को छोड़कर जैसे-तैसे भागने को मजबूर हो गए। बावजूद, दर्जन से अधिक लोग इसमें चोटिल हो गए। जबकि, कुछ लोगों के गंभीर रूप से जख्मी होने की भी सूचना है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर भालपट्टी ओपी पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू करने की कोशिश की।…

Read More

सासाराम। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने  शुक्रवार को  सासाराम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भाग लिया। इस दौरान दोनों की गहरी दोस्ती साफ-साफ नजर आ रही थी। सबसे दिलचस्प नजारा यह देखने को मिला कि राहुल गांधी जीप में साइड की सीट पर बैठे थे और तेजस्वी ड्राइव कर रहे थे। दोनों नेताओं की इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ यूजर ट्रोल भी कर रहे हैं। लेकिन सियासी जगत में भी इस तस्वीर की काफी चर्चा हो रही है। बता दें कि राहुल गांधी…

Read More