Author: Desk

सीतामढ़ी: सीतामढ़ी शहर में लहेरियाकट बाइकर्स गैंग के चलते भी जाम की समस्या जी का जंजाल बनी है तथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार दोपहर ट्रिपल लोडिंग वालों को तेज रफ्तार बाइक चलाने से रोकने की कोशिशों में होमगार्ड के जवान पर बदमाशों ने कातिलाना हमले कर दिए। होमगार्ड जवान को ताबड़तोड़ 12 बार चाकू मारे गए। बदमाशों का दुस्साहस देखिए नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आंबेडकर चौक पर दिनदहाड़े ये वारदात हुई। ड्यूटी दे रहे रामश्रेष्ठ साह का कहना है कि उन्होंने दो दिन पूर्व इन्हीं युवकों को ट्रिपल लोडिंग जाने से रोका था। मंगलवार रोज दोबारा ट्रिपल…

Read More

पटना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। पांच संदर्भों में वे इस न्याय शब्द की विवेचना करते हैं। उनमें से एक संदर्भ नारी न्याय का है। बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शरबत जहां फातिमा इस नारी न्याय का विस्तार दाल-रोटी की सहज उपलब्धता से लेकर सत्ता में सम्मानजनक हिस्सेदारी तक बताती हैं। मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ की उपस्थिति में मंगलवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर उन्होंने बताया कि आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सशक्तीकरण से ही नारियों को असली न्याय मिल सकता है। आज महंगाई की मार चौतरफा है। रसोई से लेकर घर-गृहस्थी के दूसरे…

Read More

बांका। बिहार के बांका जिले के चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी अंतर्गत अमजोरा गांव में एक बच्ची के गले में बैलून फंस जाने से उसकी मौत हो गई है। मृतका की पहचान गांव के मुकेन्दर यादव की छह वर्षीया पुत्री साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। उसके पिता व मां गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजन ने कहा कि कुरकुरे के पैकेट के साथ एक बैलून मिला था। बैलून फुलाने के क्रम में वह बच्ची के मुंह में चला गया। इससे उसे श्वांस लेने में तकलीफ होने लगी।…

Read More

सासाराम। रोहतास जिले में तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। घटना नोखा थाना क्षेत्र के खैराडीह गाँव के समीप की बताई जाती है। मृतक शिक्षक राजपुर थानाक्षेत्र के बकुला खोह गाँव के रहने वाले 30 वर्षीय पप्पू पाठक बताएं जाते है। मृतक के परिजन बबलू पांडे ने बताया कि शिक्षक पप्पू पाठक सासाराम मेँ ही रह रहे थे। आज पडडिया के मध्य विद्यालय में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान नोखा थानाक्षेत्र के खैराडीह के समीप तेज रफ्तार बस ने इनके बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उनकी मौत…

Read More

बिहटा। पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के परेव सोन पुल के पास सड़क किनारे बालू लादकर खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। हवा की शह पर आग की लपटे इस कदर बढ़ी की कुछ ही मिनटो में ट्रक का केबिन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। ट्रक में आग लगने के बाद सड़क के दोनों तरफ की यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम और दमकल पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाकर एक बड़ी घटना होने से बचा यातायात…

Read More

सासाराम। बिहार में सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।रोहतास जिले में सासाराम के डुमरिया गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से टोकना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवार दो लोगों ने उसे गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक सासाराम के डुमरिया गांव में पुल पर बैठे युवक धर्मराज राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार की देर शाम की है। बताया जाता है कि गांव में बारात आई थी। इसी दौरान गांव के ही बाइक सवार दो युवक तेज…

Read More

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में बुधवार सुबह बड़ी वारदात हो गई। सुबह 6:30 बजे एक मछुआरे को बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेरकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। यह वारदात चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक सुबह अपनी साइकिल पर सवार होकर मछली पकड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी हत्या की गई। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खाजहांपुर करोड़ गांव निवासी बतहु सहनी के 31 वर्षीय…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बिहार में एनडीए की नई सरकार का नेतृत्व संभालने के बाद नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात होगी। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने भी एक दिन पहले प्रधानमंत्री से भेंट की थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर सकते हैं।…

Read More

सरकारी व प्रशिक्षित डॉक्टरों के द्वारा कराएं सुरक्षित गर्भसमापन सासाराम। असुरक्षित गर्भसमापन कई मायनों में खतरनाक होता है। इसमें महिला की मृत्यु का भी जोखिम बना रहता है। इसका मुख्य कारण जानकारी का अभाव माना जा रहा है। कई कारणों से महिलाएं अपना गर्भसमापन करना चाहती है परंतु सही जानकारी के अभाव में असुरक्षित गर्भसमापन की वजह से गर्भवती महिलाओं अपनी जान खतरे में डालती हैं। ऐसे में सुरक्षित गर्भसमापन को लेकर महिलाओं के साथ साथ उनके पति और घर की अन्य महिलाओं को जानकारी होना जरूरी है। इसको लेकर सरकार द्वारा अभियान चलाया जाता है जिसके तहत सुरक्षित गर्भसमापन…

Read More

पटना। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के महागठबंधन सरकार के भ्रष्टाचार की सभी फाइलें खोलने के बयान पर राजद ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी और राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता करुणा सागर ने कहा भाजपा देश को विपक्ष रहित बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मौकापरस्ती की राजनीति में संलिप्त भाजपा ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार में डूबी है। ऐसे में सम्राट चौधरी का यह बयान नहीं पचता है। सच्चाई यह है कि राजद ने बिहार में रोटी, रोजगार और विकास की राजनीति की है। यह लोकप्रियता आगामी चुनावों में जनता स्वयं जाहिर…

Read More