Author: Desk

कटिहार। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से कांग्रेस जिले में अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन के लिए संजीवनी तलाशने का काम करेगी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद जदयू के एनडीए के साथ जाने के बाद कांग्रेस को आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में अपने वोट बैंक को समेटकर रखने में भी मशक्कत करनी होगी। वर्तमान में मनिहारी व कदवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक हैं। महागठबंधन से जदयू के अलग होने के बाद कटिहार संसदीय सीट पर कांग्रेस द्वारा अपनी दावेदारी को मजबूत करने की कवायद भी शुरू कर दी गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा…

Read More

डेहरी : डेहरी नगर थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के पास स्थित लाला कॉलोनी मंगलवार की देर शाम एक तेंदुआ घर के कमरे में घुस आया। हालांकि, उस कमरे में कोई नहीं था। घर से बाहर दरवाजे के समीप खड़ी उस घर की महिला ने दिलेरी दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया है। वन, पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन विभाग डेहरी के रेंजर अमित कुमार ने बताया संभावना है कि तेंदुआ घर से भाग निकला है। हालांकि, मकान खोलकर जांच नहीं की गई है। संभावना यह भी है कि तेंदुआ शूटगन से दी गई बेहोशी की दवा के…

Read More

हरनौत। चंडी थाना क्षेत्र और थरथरी प्रखंड के कांधु पीपर गांव में सोमवार की रात लगभग नौ बजे जैतपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रंजीत कुमार के घर चढ़ बदमाशों ने फायरिंग की। इसमें चार महिलाएं छर्री लगने से जख्मी हो गयी। जख्मियों को चंडी में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से चारों को पावापुरी अस्पताल भेजा गया। घटना का कारण पूर्व की पंचायत चुनाव का रंजिश है। पूर्व मुखिया रंजीत कुमार ने थाना पुलिस को बताया कि सोमवार की रात घर के सदस्यों के साथ बैठकर अलाव ताप रहे थे। उसी दौरान मिथलेश गोप उर्फ बली गोप का…

Read More

जहानाबाद। काको थाना क्षेत्र के छोटकी काको गांव में सोमवार को भाई ने भाई की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामप्रवेश मांझी (65 वर्ष) के रूप में की गई। भाई और भतीजे ने मिलकर कुल्हाड़ी से वार कर घटना को अंजाम दिया पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। रामप्रवेश मांझी झाड़-फूंक का काम करते थे। इसी अंधविश्वास में वारदात हुई। ग्रामीणों के अनुसार रामप्रवेश मांझी के भाई की बहू को संतान नहीं हो रही थी। भाई…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बेतिया दौरा एक बार फिर टल गया है। मोदी चार फरवरी को बिहार आने वाले थे। बेतिया लोकसभा क्षेत्र में उनकी जनसभा होनी थी। कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रधानमंत्री का चार फरवरी का दौरा आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अभी नई तिथि अभी नहीं बताई गई है। बताया जाता है कि अगले दो-तीन दिनों में नई तारीख घोषणा होगी। पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने इसकी पुष्टि की है। पीएम के कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में लोगों के आने की बात कही जा…

Read More

विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एमडीए अभियान को लेकर लोगों को किया जा रहा जागरूक भभुआ। हाथीपांव को खत्म करने को लेकर आगामी 10 फरवरी से शुरू हो रहे एमडीए अभियान को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर है। जिला स्वास्थ्य समिति से लेकर सहयोगी संस्थाओं द्वारा लगातार जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भभुआ के विभिन्न स्कूलों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को दवा खाने के लिए जागरूक किया गया। एमडीए अभियान में सहयोगी संस्था पीसीआई इंडिया के…

Read More

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर के पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे, वे तीन बार मुंगेर से सांसद चुने गये थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि स्व. ब्रह्मानंद मंडल मृदुभाषी एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने…

Read More

पूर्णिया : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार में है और इस यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन है. बिहार में अपनी पहली रैली के जरिये विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को, मजबूत करने की कोशिश कांग्रेस कर रही है. इस क्रम में राहुल गांधी पूर्णिया पहुंचे और अपने विरोधियों पर निशाना साधा. बिहार में कांग्रेस नेता कुछ अलग ही लुक में नजर आए. उन्होंने सिर पर गमछा लपेट रखा था. बिहार के पूर्णिया में राहुल गांधी ने कहा कि जो भी राजनेता किसानों की जमीन की रक्षा करने की बात…

Read More

पटना। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने सोमवार को कहा कि बिहार में सात निश्चय के तहत लाखों लोगों को नौकरियां दी गयी हैं। नौकरियों का झूठा सहारा लेना बंद करे राजद। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राजद के लोगों का मानसिक संतुलन गड़बड़ा गया है। यही वजह है कि नीतीश कुमार द्नारा किए गए कार्यों को वे लोग अपना बता रहे हैं। सभी लोग इस बात को जानते हैं कि 2020 में नीतीश कुमार ने 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार की बात कही थी। इसी के तहत बिहार में शिक्षा, पंचायती राज, स्वास्थ्य,…

Read More

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हो रहा है. परीक्षा प्रदेश के 1523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही है और 12 फरवरी तक यह परीक्षा चलेगी. परीक्षा को कदाचार मुक्त सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए प्रदेश के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी प्रमंडल के डीआईजी और कमिश्नर समेत सभी जिला के डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की. इस बैठक में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद…

Read More