Author: Desk

डेहरी। विश्व जनसंपर्क दिवस के अवसर पर पत्रकारिता एवम जनसंचार विभाग, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में जनसंपर्क क्षेत्र के विशेषज्ञों और पेशेवरों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसंपर्क के महत्व, इसकी भूमिका और वर्तमान समय में इसके बदलते स्वरूप पर चर्चा करना था। वेबिनार की शुरुआत करते हुए, मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क अधिकारी, रोहतास धर्मवीर सिंह ने जनसंपर्क के इतिहास और इसके विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जनसंपर्क कैसे समाज और जनता के बीच संबंध स्थापित करता है और इस क्षेत्र में होने वाली चुनौतियों की जानकारियों को साझा…

Read More

लंबाई के हिसाब से इस बार भी खिलाई जाएगी दवा सासाराम । फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 अगस्त से शुरू हो रहे सर्वजन दवा सेवन अभियान में इस बार बदलाव किया गया है। इस बार अभियान की शुरुआत हाउस टू हाउस लोगों को दवा खिलाकर की जाएगी। इसके बाद बूथ स्तर पर अभियान चला कर लोगों को दवा खिलाया जाएगा। पिछले साल इस अभियान की शुरुआत बूथ स्तर से की गई थी और उसके बाद हाउस टू हाउस अभियान चलाया गया था लेकिन इस बार इस अभियान में बदलाव किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए वेक्टर जनित रोग नियंत्रण…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीआईपी नेता मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक से बात कर पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। मुख्यमंत्री ने मुकेश सहनी से फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जीतन सहनी की हत्या पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, “VIP पार्टी चीफ मुकेश सहनी जी के पिता जीतन सहनी जी की…

Read More

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 को लेकर नया तरीका अपनाने जा रहा है। यह तकनीक सफल रही तो बाकी परीक्षाओं में भी इसका उपयोग किया जाएगा। बीपीएससी को शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 पेपर लीक के बाद रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख करीब आने पर आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि इस नई तरीके के बाद पेपर लीक करने की चाहत रखने वाले परेशान हो जाएंगे। वह जहां से पेपर लीक करेंगे, आयोग को उसका तुरंत पता चल जाएगा। पेपर लीक करने…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना जिले के बाढ़ में रफ्तार का कहर ऐसा टूटा की एक साथ 6 लोगों की मौत हो गई। बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बख्तियारपुर बिहार शरीफ सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन फोरलेन पर हुई भीषण सड़क हादसे में स्कार्पियो सवार 12 में से 4 लोगों की घटनास्थल पर ही गाड़ी के अंदर दबकर मौत हो गई। जबकि एक महिला ने बख्तियारपुर सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया। वहीं सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है जिनमें से एक घायल की मौत हो गई। हादसे के संदर्भ में स्थानीय लोगों…

Read More

दरभंगा : बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी…

Read More

जिलाधिकारी ने डेंगू से निपटने के लिए तैयारियों का लिया जायजा, दिए कई निर्देश सासाराम। डेंगू से बचाव को लेकर जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। बरसात के दिनों में डेंगू मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है ऐसे में इस बीमारी से लोगों को बचाने के लिए मलेरिया विभाग दवा के छिड़काव के साथ-साथ जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस बीमारी से बचने का प्रयास करेगी। डेंगू से बचाव को लेकर रोहतास जिलाधिकारी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में डेंगू रोकथाम के लिए चलाए जा रहे गतिविधियों की जानकारी लिया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

Read More

बिक्रमगंज। रोहतास जिले के बिक्रमगंज प्रखंड में सूखे पेड़ की टहनी गिराने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना सूर्यपुरा थाना अंतर्गत नोनहर गांव की बताई जाती हैं बताया जाता है की नोनहर निवासी जगदीश नोनियां के 12 वर्षीय पुत्र लवकुश अपने गांव में ही एक पेड़ के नीचे खेल रहा था। अचानक उस पेड़ का सुखा एवं बड़ा टहनी का हिस्सा लवकुश पर गिर गया जिससे घटना स्थल पर ही उसको मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर…

Read More

डेहरी। डेहरी प्रखंड के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान का पांचवा स्थापना दिवसीय समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त वाराणसी के गणमान्य किसान चंद्रशेखर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विज्ञान के छात्रों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि से पलायन रोकने के लिए कृषि को उद्यमिता के तौर पर देखना होगा एवं नई पीढ़ी को इससे जोड़े रखने की आवश्यकता है। संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने कहा कि समाज में सार्थक बदलाव…

Read More

सासाराम। गत 30 जून 024 को भूदान की 62 एकड़ 50 डिसमिल भूमि को तिलौथू स्टेट के अवैध दखल कब्जे से मुक्त कराने एवं आंदोलनकारी भूमिहीनों सहित अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं पर किए गए जानलेवा हमले तथा तिलौथू पुलिस एवं अंचलाधिकारी के द्वारा आंदोलनकारी के विरुद्ध किए गए झूठे मुकदमें के विरुद्ध सोमवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेतृत्व में भारी संख्या में संघर्षशील मजदूर एवं भूमिहीनों ने भूदान की भूमि पर अवैध कब्जे को हटाकर भूमिहीनों के बीच बांटने और संघर्षशील भूमिहीनों एवं उनके नेता के विरुद्ध किए गए झूठे मुकदमें को वापस लेने…

Read More