Author: Desk

किशनगंज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 10:35 बजे बिहार के प्रवेश द्वार किशनगंज में प्रवेश किए। राहुल गांधी के किशनगंज यात्रा और सभा संबोधन को लेकर नेता और कार्यकर्ताओं में काफ़ी उत्साह है। उनके स्वागत में बिहार सीमा पर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह, राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, कमिटी के वरीय नेता सहित स्थानीय सांसद डा. जावेद आजाद, विधायक इजहरूल हुसैन, शकील खान, अजीत शर्मा, निखिल सिंह, अखिलेश सिंह पूर्व मंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, किशनगंज लोकसभा प्रभारी केशर सिंह सहित कई कांग्रेस के नेता मौजूद रहे। न्याय यात्रा के क्रम में…

Read More

दिल्ली। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ‘फाइटर’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के गानों, ट्रेलर, पोस्टर्स और ऋतिक-दीपिका की सिजलिंग केमेस्ट्री ने फैंस को इस फिल्म को देखने पर मजबूर कर दिया। देशभक्ति से सराबोर यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई है। डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी देखने लायक है। ऋतिक की इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलता दिख रहा। लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही है और जमकर सोशल मीडिया पर इसकी तारीफें हो रही है। ऋतिक के हैंडसम लुक, दीपिका की ग्लैमरस पर्सनालिटी के साथ…

Read More

दिल्ली। हैदराबाद में रविंद्र जडेजा की घूमती गेंदों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। पहली पारी में तीन विकेट निकालने के बाद जड्डू दूसरी इनिंग में भी जमकर कहर बरपा रहे हैं। जडेजा की मिस्ट्री गेंद में जॉनी बेयरस्टो बुरी तरह से उलझकर रह गए और इंग्लिश बैटर को क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटना पड़ा। दूसरी इनिंग में खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम पांच विकेट गंवा चुकी है। जॉनी बेयरस्टो 24 गेंदों का सामना करने के बाद 10 रन बनाकर खेल रहे थे। बेयरस्टो का विकेट चटकाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने गेंद रविंद्र जडेजा के हाथों…

Read More

पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों को स्थानांतरित किया गया है। कई जिलों के वरीय उप समाहर्ताओं को नयी जवाबदेही दी गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गणतंत्र दिवस की छुट्टी के दिन इस आशय की अधिसूचना जारी की। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे उपेंद्र कुमार को संयुक्त सचिव उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के उप सचिव शैलेश कुमार को अपर समाहर्ता, मधुबनी, वरीय उप समाहर्ता, पश्चिमी चंपारण, विपिन कुमार यादव को अपर समाहर्ता, कटिहार, उप निदेशक, ग्रामीण विकास, अजीत कुमार को अपर समाहर्ता बांका अपर समाहर्ता बनाया गया है। वहीं, विभागीय जांच आयुक्त, गया, रवि राकेश…

Read More

दिल्ली: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी ने हमारे दिल्ली के 7 विधायकों को संपर्क किया।केजरीवाल ने कहा कि – कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद विधायकों को तोड़ेंगे। 21 विधायकों से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की…

Read More

पटना। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. दिन में हल्की धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है लेकिन कनकनी कम होने का नाम नहीं ले रही. प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को जबरदस्त कोहरा छाया रहा. शनिवार की सुबह भी कई शहर कोहरे की चादर में घिरे रहे. कनकनी वाली ठंड की वजह से लोग घरों में दुबके रहे. आइएमडी पटना की ओर से बिहार के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में शीत दिवस की आशंका पहले ही जाहिर कर दी गयी थी. जबकि पटना समेत पूरे बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी था.…

Read More

पटना। बिहार की राजनीति की यह परिपाटी बन गई है कि वोट किसी को दें, सीएम तो नीतीश ही बनेंगे। यह 2005 से हो रहा है। इन वर्षों में भाजपा, राजद, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, कांग्रेस को लोगों ने वोट दिया, लेकिन हर बार सरकार नीतीश की ही बनी। बीते 18 वर्षों से चल रही यह परिपाटी 19 वें वर्ष में भी दुहराई जा रही है। संभव है कि एक-दो दिन में नीतीश अपने नए सहयोगियों के साथ अगली सरकार बना लें। अगली सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी राजभवन में हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार की…

Read More

पटना। एमएलसी संजय सिंह ने 28 जनवरी को प्रस्तावित राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. बिहार में सियासी उलट पुलट की अटकलों के बीच राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम स्थगित होना एक और संकेत माना जा रहा है कि नीतीश कुमार जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. संजय सिंह की ओर से बताया गया है कि अपरिहार्य कारणों से राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम रद्द किया गया है. सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश की ओर से 28 जनवरी को राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में आने का अपना प्लान रद्द कर दिया गया. सीएम नीतीश के फैसले के…

Read More

सीतामढ़ी: बिहार में जेडीयू के एकबार फिर महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में जेडीयू नेता और बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर कहा कि इस फैसले से बीजेपी को ही फायदा होगा. देवेश चंद्र ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के साथ आने से बीजेपी को ही फायदा होगा क्योंकि नीतीश जी बीते बीस वर्षों से बिहार का चेहरा हैं. बिहार के लोग नीतीश के हाथों में ही रहना चाहते हैं. अगर एनडीए की सरकार बिहार में सत्ता में आई तो क्या देवेश चंद्र ठाकुर ही सीतामढ़ी…

Read More

बक्सर। बिहार में महागठबंधन का टूटना तय माना जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। आरजेडी और बीजेपी की बैठक भी लगातार जारी है। जहां राजद की तरफ से सरकार को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं भाजपा भी इस मसले पर मंथन कर रही है। वहीं इन सियासी हलचलों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले के ब्रह्मपुर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ब्रह्मपुर हाई स्कूल की बजाय बगल के गांव देवकली स्थित हाई स्कूल के खेल मैदान में उतरा है वहीं पर हेलीपैड बनाया गया था। वह ब्रह्मपुर में बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ…

Read More