Author: Desk

पूर्वी चंपारण। बदमाशों ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट की मंगलवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कलेक्शन के 47,160 रुपये लूट लिए। उसकी पहचान मलाही थाना क्षेत्र के सिरनी मठिया निवासी योगेंद्र गिरी के पुत्र रूपेश कुमार (20) के रूप में की गई। पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने घटना की छानबीन की। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की खोज की जा रही है। शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। बताया गया है कि रूपेश कुमार चैतन्य इंडिया फाइनेंस क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड की कल्याणपुर शाखा में कार्यरत थे। रूपेश के पास से…

Read More

भभुआ। जिले में कड़ाके की ठंड के चलते लोग बेहाल हो गए हैं। अब लोगों को ठंड से परेशानी होने लगी है। लोगों का हर तरह का काम और व्यवसाय भी अब ठंड से प्रभावित होने लगा है। लगभग 20 दिन से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 20 दिनों से जिले में तापमान दस डिग्री या उससे नीचे गिर रहा है। धूप भी नहीं निकल रही है और गलन व शीतलहर का असर भी अधिक रह रहा है। बुधवार को जिले में तापमान आठ डिग्री के नीचे आ गया। वह भी दिन में लगभग 12 बजे के पहले…

Read More

पटना: जेडीयू के फायरब्रांड विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। कर्पूरी ठाकुर की जन्मशताब्दी पर पटना में आयोजित जेडीयू की रैली में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और अयोध्या राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दे दिया।जब बिहार जेडीयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा उन्हें टोकने लगे तो गोपाल मंडल ने भरे मंच से उन्हें भी हड़का दिया। माइक पर ही बोलते हुए वह प्रदेश अध्यक्ष से कहने लगे कि हमें समझाइए मत। दरअसल, कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर जेडीयू ने बुधवार को पटना के वेटनरी कॉलेज में अति पिछड़ा रैली का आयोजन किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सभा…

Read More

सासाराम। भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला और नगर के बैनर तले सामाजिक न्याय के पुरोधा महाजननायक कर्पूरी ठाकुर के 100 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पोस्ट ऑफिस चौक पर मिठाईयां बाटकर खुशी मनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। जयंती अवसर पर जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय उनकी जन्म शताब्दी पर रोहतास वासियों और भाजपा कार्यकर्ता को गौरांवित करने वाला है।…

Read More

पटना।  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा के बाद प्रदेश की सियासत तेज हो गई है। इस मामले पर जहां अलग-अलग पार्टियों से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अलग ही डिमांड कर दी है। जीतन राम मांझी ने बिहार के दो दिग्गजों को भारत रत्न देने की मांग कर दी है। जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी जो गारंटी देते हैं वह उसे निभाते हैं। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न  देने की घोषणा कर केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों…

Read More

छपरा: छपरा नगर निगम के मेयर पद के उप चुनाव की मतगणना सुबह 8:00 बजे से जिला स्कूल परिसर में बमतगणना को लेकर जिला स्कूल में भारी सुरक्षा बल तैनात किए गए। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच काउंटिंग केंद्र के बाहर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की भारी भीड़ देखी जा रही।नाए गए मतगणना केंद्र में प्रारंभ हुई। वोटों की काउंटिंग पूरी हो गई है। लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। मतगणना केंद्र के मुख्य गेट पर मजिस्ट्रेट एवं महिला एवं पुलिस के जवान तैनात किए गए। प्रत्याशी एवं उनके अभिकर्ताओं की तलाशी के बाद…

Read More

पटना। राज्य के छह विश्वविद्यालयों में नये कुलपतियों की नियुक्ति की गई है। जयप्रकाश विश्वविद्यालय (छपरा) में प्रो. प्रमेन्द्र कुमार बाजपेयी, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (मुजफ्फरपुर) में प्रो. दिनेश चंद्र राय, ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा) में प्रो. संजय कुमार चौधरी, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय, बीएन मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा) में प्रो. बिमलेन्दु शेखर झा और आर्यभट ज्ञान विश्वविद्यालय (पटना) में प्रो. शरद कुमार यादव को कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के निर्देश पर प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंग्थू की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी की…

Read More

भागलपुर। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद ही बीपीएससी शिक्षकों को दूसरे जगह जाने (स्थानांतरण) का मौका मिलेगा। यानी तीन साल बाद बीपीएससी से चयनित पहले चरण के 3503 और दूसरे चरण के 1967 शिक्षकों का स्थानांतरण संभव हो पाएगा। तब तक सभी शिक्षक ग्रामीण क्षेत्रों में बने रहेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि तीन साल तक बीपीएससी के शिक्षकों का कहीं भी स्थानांतरण (Transfer) नहीं होगा। राज्यकर्मी की जो पालिसी है, उसी के आधार इनका भी ट्रांसफर पोस्टिंग की जाएगी। वहीं नियोजित शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग का काम साक्षमता परीक्षा के बाद शुरू किया जाएगा। वर्तमान…

Read More

पटना। मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) से सम्मानित करने की घोषणा मंगलवार (23 जनवरी) को की. राष्ट्रपति भवन की ओर से इस संबंध में मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी की गई. यह घोषणा ऐसे समय की गई है जब बुधवार (24 जनवरी) को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती है. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी. मंगलवार (22 जनवरी) को जेडीयू नेता केसी त्यागी ने ठाकुर को भारत रत्न देने के साथ-साथ उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की मांग की थी. मंगलवार…

Read More

दिल्ली। अयोध्या में रामलला अपने घर में विराज चुके हैं। पांच सौ साल का इंतजार खत्म हुआ और 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। यह क्षण भारत ही नहीं विश्व के लिए भी एक ऐतिहासिक पल बन गया। पूरी दुनिया में मौजूद राम भक्तों ने सोमवार को राम ज्योति जलाकर दिवाली मनाई। नेपाल से लेकर न्यूजीलैंड तक रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की धूम रही। हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने भी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का जिक्र किया। सबसे पहले भगवान राम के ससुराल नेपाल की बात करते हैं। नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊदी ने प्राण-प्रतिष्ठा के मौके…

Read More