Author: Desk

डेहरी। रोहतास जिले में विभिन्न कांडो के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रोहतास पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान में रोहतास पुलिस को सफलता भी मिल रही है। इसी के तहत शनिवार को भी रोहतास पुलिस ने टॉप 10 की सूची में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार किया गया। डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रोहतास एसपी विनीत कुमार द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि 11 दिसंबर 2021 को बघेला थाना अंतर्गत सियांवक गाँव के रहने वाले कृष्ण बिहारी उपाध्याय…

Read More

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के एन.सी.सी और एन.एस.एस इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान छात्राओं में प्रथम स्थान अंशु कुमारी, द्वितीय स्थान प्रीति कुमारी और तृतीय स्थान प्रीति गुप्ता ने हासिल किया। वहीं छात्रों की प्रतियोगिता में सूर्य कुमार यादव ने प्रथम, आशीष कुमार ने द्वितीय और राजीव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में नारायण मेडिकल कॉलेज एवम अस्पताल के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह रहे। त्रिविक्रम…

Read More

सासाराम। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सासाराम नगर इकाई के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय शेरशाह महाविधालय में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंकर कॉलेज के प्रो अरुण कुमार पाण्डेय, कुंदन प्रसाद, प्रदेष सह मंत्री राज पाण्डेय, प्रो शिव विवेक और जिला संयोजक सुरज सिंह ने स्वामी विवेकानंद की तैल्याचित्र पर पुष्पर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यकारणी सदस्य रौशन कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रो अरुण कुमार ने उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन और संघर्षों के बारे में सभी…

Read More

खगड़िया: सर कैसा लग रहा है , आपके हाथों में हथकड़ी लगा है तो सर कैसा लग रहा है ,हमको पूछने दीजिये ये शिक्षक बच्चो का भविष्य बनायेंगे न. ये सवाल कोई पत्रकार या कोई पुलिस कर्मी नही कर रहा है बल्कि शराबी शिक्षक से बच्चे कर रहे है , और ये सवाल हो भी क्यूँ नहीं जब बच्चो के भविष्य बनाने वाले शिक्षक ही सरकार की बनाई गई कानून व्यवस्था की धजिया उडाये तो ये सवाल वाकई पूछने योग्य है . दरअसल , बिहार से एक विडियो वायरल हो रहा है ,जहाँ भारी संख्या में स्कूली बचे है ,विडियो…

Read More

सासाराम। नोखा नगर पंचायत के पश्चिमी दुर्गा मंदिर और बस स्टैंड काली मंदिर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी रथ पहुंची। जहां नगर जनता ने रथ का स्वागत किया।केंद्रीय योजना और पदाधिकारियों के साथ पहुंची एल ई डी वैन द्वारा आयुष्मान, विश्वकर्मा योजना, उज्जवला, किसान क्रेडिट कार्ड, माई भारत पोर्टल, कृषि विज्ञान केंद्र, बैंक पर सभी लाभार्थियों को जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष मनोज चंदेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह, जिला मंत्री संध्या श्रीवास्तव, सुनीता गुप्ता, सरिता देवी, उमाशंकर प्रसाद, संतोष राम, मनीष कुमार,…

Read More

मुजफ्पुरपुर। सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड के आरोपित अजहरूद्दीन बेग उर्फ लड्डन मियां का गुरुवार को विशेष कोर्ट (एमपी/ एमएलए मामले) में बयान दर्ज किया गया। सीबीआई की ओर से 85 पृष्ठों में तैयार 163 बिंदुओं पर विशेष कोर्ट ने उसका बयान दर्ज किया। सीबीआई ने मामले में 69 गवाहों की गवाही पर इन बिंदुओं को तैयार किया था। बयान के अंतिम बिंदु पर लड्डन मियां ने कहा कि वह निर्दोष है और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन से भूमि विवाद के कारण उसे इस मामले में फंसाया गया। अन्य अधिकतर बिंदुओं पर उसने जानकारी नहीं होने व निर्दोष होने की…

Read More

पटना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 28 या 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश कर सकती है। गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी दी। यद्यपि, उन्होंने परिस्थिति-जन्य कारणों से तारीख में मामूली परिवर्तन की संभावना से भी इनकार नहीं किया। सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेस-वार्ता में पार्टी नेताओं ने इस यात्रा से संबंधित बुकलेट जारी किया। यात्रा का बिहार में दो बार आगमन और प्रस्थान होगा। पहली बार बंगाल से सीमांचल के रास्ते प्रवेश कर यात्रा झारखंड निकल जाएगी। दूसरी बार शाहाबाद (रोहतास-कैमूर आदि) होते हुए राहुल उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लिए कूच करेंगे।…

Read More

सासाराम: रोहतास जिले में एक 35 वर्षी किसान की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना तिलौथू थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की बताई जा रही है, जहां 35 वर्षीय महेंद्र यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई है। वही घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव रात में घर से खाना खा कर खेत पटाने के लिए अपने बोरिंग पर गए हुए थे। आज सुबह उनके बोरिंग के नजदीक उनका शव बरामद किया गया। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया की खेत पटाने के…

Read More

पटना। लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर बिहार में जारी वाकयुद्ध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन (I.N.D.I.A)  के छह दलों में सीटों का बंटवारा हो चुका है। उन्होंने कहा उम्मीद है कि इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस पार्टी की जितनी ताकत है, उसके आधार पर सीटों का बंटवारा किया गया है। किसे कितनी सीट दी गई, इस संबंध में उन्होंने हालांकि कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। गौरतलब है कि बिहार में महागठबंधन के…

Read More

गया। पूर्वजों का पिंडदान करने गुरुवार को गया पहुंचे फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने पुरोहित की बही में अंग्रेजी में सनातन परंपरा को लेकर बड़ी बात लिखी। उन्होंने लिखा कि मैं सुनील बलराज दत्त का पुत्र संजय सुनील दत्त मां व पिता के निधन के लंबे समय बाद उनकी आत्मा की शांति व मोक्ष की कामना के साथ पिंडदान करने यहां आया हूं। उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपने चाचाओं व ताऊ जी समेत समस्त पूर्वजों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। मेरी इच्छा है कि मेरा पुत्र शहरान दत्त भी मेरे व अपनी मां के लिए यह पूजा…

Read More