Author: Desk

खुसरूपुर (पटना)। बेखौफ अपराधियों ने सोमवार की सुबह 9.15 बजे पूर्णिया-हटिया कोशी एक्सप्रेस ट्रेन से नव चयनित ग्रामीण विकास पदाधिकारी दीपक कुमार पाठक का अपहरण कर पुलिस को चुनौती दी है। बताया जाता है कि बेगूसराय जिला के तेघरा थाना क्षेत्र के अम्बा निवासी रामानंद पाठक के पुत्र दीपक को स्वजनों ने हाथीदह में ट्रेन चढ़ाया। उन्हें गया में योगदान देना था। हथियारबंद अपराधियों ने कोशी से दीपक को जबरन उतार लिया। नजाकत को भांपते हुए दीपक प्लेटफॉर्म से खेत की ओर भागने लगे। भागने के दौरान ही फोन से उन्होंने स्वजनों को सूचना दी। इस बीच दीपक का फोन स्विच…

Read More

बांका। सक्षमता परीक्षा पास कर पिछले छह महीने से राज्यकर्मी बनने का इंतजार कर रहे नियोजित शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार 15 अगस्त से लेकर पांच सितंबर तक उन्हें नए विद्यालयों में योगदान करा देगी। इसके पहले एक अगस्त से जिला स्तर पर उनकी काउंसलिंग करा लेने की तैयारी है। राज्यकर्मी बनने वाले नियोजित शिक्षकों की पदस्थापना को लेकर शिक्षा विभाग की एक समिति निर्णय कर रही है। अगले सप्ताह तक इसे अंतिम रूप मिलना है। इस संबंध में खबरें आने से नियोजित शिक्षकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, बीपीएससी से प्रथम चरण की शिक्षक बहाली…

Read More

बक्सर। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैथू गांव से सटे बसंतपुर मोजा में कथित रूप से जमीन कब्जा करने पहुंचे पूर्व मंत्री सह राजपुर के पूर्व विधायक छेदी राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ पूर्व मुखिया संजय राम समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो राइफल और 57 कारतूस के अलावा एक खोखा और एक स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त किया है। जानकारी देते सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि स्थानीय निवासी अंबुज चौबे और गणेश चौबे के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार की शाम अंबुज…

Read More

पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आई है। दो दिनों से लापता दो बच्चों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। बच्चे शनिवार से लापता थे। पुलिस को रात में सूचना दी गई थी। सवेरे उन दोनों के शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। उनकी लाशें पानी भरे गड्ढे से मिले हैं। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। लालू पेट्रोल पंप के पास लोगों ने सड़क आगजनी की और रोड जाम कर दिया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है और लोगों का हंगामा जारी है। परिजनों का आरोप है…

Read More

पटना। बिहार हेल्थ सोसाइटी ने 19 राज्य के कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in. पर जरूरी डिटेल्स देखा जा सकता हैं और जल्द ही कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया 1 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से शुरू हो जायेगी । वहीं, फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के…

Read More

जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में पंचायती के दौरान लाठी से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना शकूराबाद थाना क्षेत्र के चिकसौरा गांव की है। पंचायत जमीन बंटवारे को लेकर बुलाई गई थी जहां दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया और लाठी डंडे चलने लगे। इसी में एक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जांच कर जो तथ्य सामने आएंगें उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. पंचायती के दौरान विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर…

Read More

आरा: आरा में एक युवक की हत्या कर दी गई। अपराधी ने उसे घर से बाहर बुलाया और गोली मार दी। गोली लगते ही युवक वह जमीन पर गिर गया। आननफानन में परिजन अस्पताल लेकर गए। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है। मृतक की पहचान चांदी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी सुरेंद्र यादव के पुत्र शत्रुघ्न कुमार (28) के रूप में हुई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के…

Read More

पटना: पटना जिले के नौबतपुर में शनिवार को सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि नौबतपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहटा सरमेरा पथ- 78 के कर्णपुरा पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। जिसमें कार में सवार दोनों लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कार का नंबर UP 70 CN 0424 है। घटना की सूचना मिलने में पर मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिय है। पुलिस ने कार से कैमरा बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है की…

Read More

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां दो समुदायों के बीच आपसी झड़प हो गई। घटना में दोनो तरफ से जम कर रोड़ेबाजी की भी सूचना सामने आई है। घटना रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के नवाबगंज मुहल्ले की बाती जाती है। हालांकि दोनों तरफ से चले ईट पत्थर में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जाती है जहां मामूली बात को लेकर दो समुदायों के युवक आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनो तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। वही घटना की…

Read More

सिवान: अररिया के बाद बिहार में एक और पुल ध्वस्त हो गया है। इस बार सिवान जिले  के महाराजगंज प्रखंड के पटेढ़ा गांव में नहर के बीचोबीच बना नहर पुल अचानक ध्वस्त हो गया है। पुल के टूटने की वजह से दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है। सिवान में पुल टूटने की वजह मिट्टी कटाव बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के अररिया में भी नवनिर्मित बकरा पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई थी। अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले…

Read More