Author: Desk

 हाजीपुर। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक सुरक्षा गार्ड सोए अवस्था में पाए गए। वहीं सदर अस्पताल में रात में तीन चिकित्सक ड्यूटी पर पाए गए। तेजस्वी यादव ने फिल्म नायक के अनिल कपूर की तरह एक्शन लिया। दवा काउंटर बंद रहने के साथ  इमरजेंसी में ईसीजी मशीन नहीं रहने पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जताई। तेजस्वी के आने के करीब 20 मिनट बाद सदर अस्पताल पहुंचे उपाध्यक्ष को तेजस्वी ने लगाई फटकार। तेजस्वी यादव ने अस्पताल अधीक्षक हरिप्रसाद को…

Read More

आरा। भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत दक्षिण एकौना -तेतरिया मोड़ के समीप गुरुवार की दोपहर हथियार बंद बदमाशों ने स्कॉर्पियो में सवार एक पूर्व मुखिया को गोली मार दी और फरार हो गए। हमले में घायल 55 वर्षीय विनोद सिंह गड़हनी के बगवां गांव निवासी स्व. गिरजा प्रसाद सिंह के पुत्र हैं। बगवां पंचायत के पूर्व मुखिया बताए जाते हैं। हाथ के भाग में गोली लगी है। इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना दोपहर एक बजे की है। इधर, एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद में निरंतर सिंह…

Read More

पटना। बिहार के चर्चित आईएएस अफसर केके पाठक ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की खबर फैलते ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। केके पाठक ने इस्तीफा का कारण तो निजी बताया है, लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है। वहीं, अब चर्चा इस बात की भी हो रही है कि केके पाठक के बाद किस अधिकारी को शिक्षा विभाग की कमान मिलेगी। दरअसल, केके पाठक 8 जनवरी से छुट्टी पर थे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उन्होंने 8 से 16 जनवरी तक स्वास्थ्य कारणों के चलते छुट्टी ली। वहीं, इस…

Read More

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने कोर्ट में कार्यरत ताईद की गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या की घटना की सूचना पर के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। वही शव को सदर अस्पताल में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बंजारी मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने घर से कोर्ट जा रहे बंजारी गांव निवासी ताईद सुजीत कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए…

Read More

बिहारशरीफ। श्वेता शाही के बाद नालंदा की धरती ने एक और अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी दिया है। बडगांव की रहने वाली धर्मशीला भी इस खेल में अपनी अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी तथा किसान पिता महेंद्र सिंह व गृहिणी माता की यह बेटी अभी एसपीएम कालेज में स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा है। धर्मशीला मुश्किलों में भी राह बनाने वाली आज की नई पीढ़ी, खासकर लड़कियों के लिए आदर्श हैं। धर्मशीला कुमारी उर्फ ब्यूटी अंडर 20 गर्ल्स इंडिया रग्बी टीम में शामिल रहीं हैं। भारतीय टीम में उनके अलावा नवादा की आरती कुमारी एवं मुजफ्फरपुर की सोनाली…

Read More

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आने वाले हैं. चंपारण की धरती से पीएम मोदी चुनावी शंखनाद करेंगे, इसकी संभावना है. अयोध्या राम मंदिर में रामलल्ला की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शरीक होने के बाद पीएम बिहार आएंगे और उनकी जनसभा से बिहार का सियासी तापमान भी हाई होने वाला है. पीएम मोदी की जनसभा बेतिया में संभावित है. उनका कार्यक्रम पहले 13 जनवरी को तय माना जा रहा था. इसे लेकर तैयारियां भी भाजपा की ओर से शुरू कर दी गयी थी लेकिन कार्यक्रम किसी कारणवश आगे टलने की बात बाद में सामने आयी. अब 27 जनवरी को बेतिया…

Read More

हाजीपुर। वैशाली के हाजीपुर महानार रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर चौक के निकट बेकाबू स्कॉर्पियो ने गुमटी में जबरदस्त टक्कर मार दी चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर रोड को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक स्कॉर्पियो पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना में घायल सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के…

Read More

पटना। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सबसे अधिक सियासत गरमाई हुई है तो वह बिहार की है। बिहार में कई नेता इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी ठोकते नजर आ रहे हैं। इन्हीं नेताओं में से एक हैं जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल। गोपाल मंडल अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। गोपाल मंडल ने फिर से एक बार ऐसा बयान दिया है जो कि सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी ठोकते हुए कहा कि हम इस बार लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। हम क्लास वन कैंडिडेट हैं। हम ऐसे ही थोड़े बोलते हैं। हमारी…

Read More

मोतिहारी: बिहार में बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार काफी तत्पर तो नजर आती है। इसको लेकर तरह-तरह के योजनाएं भी चलाई जाति है। लेकिन, जब बारी इस योजनाओं की जमीनी हकीकत की आती है तो यह अपने आप में एक अलग कहानी बयां कर जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आयरन की गोली खाते ही एक स्कूल के एक दर्जन बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट करवाया गया। मिली जानकारी के…

Read More

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने कृषि विभाग में चार कोटि के 1051 पदों पर नियुक्ति परीक्षा के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दिया है। सचिव रविभूषण ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन आवेदन के लिए लिंक वेबसाइट पर 15 से 28 जनवरी तक उपलब्ध होगा। अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक व सहायक निदेशक के 155, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण के 19, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण के 11 तथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी के 866 पदों पर नियुक्ति होनी है। सभी कोटि व पदनाम के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। एक अगस्त, 2023 की तिथि…

Read More