Author: Desk

बेगूसराय: कबड्डी खेल की नर्सरी बीहट के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। बीहट की तीन बेटियों ने कबड्डी खेल कोटा से सरकारी नौकरी हासिल कर जिला एवं गांव का नाम रौशन किया है। बेगूसराय जिला कबड्डी संघ एवं स्पोर्टिग क्लब बीहट के बैनर तले महिला कबड्डी खिलाड़ी लगातार सरकारी नौकरी हासिल कर रही हैं। विगत दिनों पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत कबड्डी की महिला खिलाड़ी बीहट जागीर टोला वार्ड संख्या 29 निवासी सिकंदर सिंह एवं वैजयंती देवी की पुत्री रिया कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। रिया कुमारी जूनियर…

Read More

सासाराम। स्थानीय कुशवाहा सभा भवन के सभागार में आज रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनता दल यूनाइटेड रोहतास के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता रोहतास जिला जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने की। बैठक का उद्देश्य अगामी 24 जनवरी को पटना के वेटरनरी हॉस्पिटल के मैदान में आयोजित हो रहे कर्पूरी जयंती में रोहतास जिला से कार्यकर्ताओं की बड़ी सहभागिता सुनिश्चित करना और जयंती कार्यक्रम को सफल बनाना है। बैठक में उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा ने…

Read More

पटना। मालदीव बनाम लक्षद्वीप मामले में अब केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह की एंट्री हो गई है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताई है। गिरिराज सिंह ने कह दिया है कि खरगे साहब अगर आपको विदेश नीती समझ नहीं आती तो आप कनाडा के जस्टिन ट्रूडो से बात कर लीजिए। दरअसल, मालदीव विवाद पर खरगे ने कहा था कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही पीएम मोदी सब कुछ व्यक्तिगत रूप से ले रहे हैं। खरगे ने यह भी कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते मधुर…

Read More

आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयका टोला मोड़ के समीप बुधवार की सुबह कार सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या दी और फरार हो गए। मृतक 25 वर्षीय राजेश साह मूल रूप से उदवंतनगर के दक्षिण एकौना गांव निवासी दिनेश्वर साह उर्फ दशई साह के पुत्र थे। पेशे से ट्रक चालक थे। वर्तमान में पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के मुंबई में रहते है। आठ जनवरी को मुंबई से गाड़ी लेकर निकले थे, जिसके बाद से गायब थे। डीएसपी राजीव चन्द्र सिंह गाड़ी ओनर से फोन से बातचीत कर कारणों का पता लगा…

Read More

पटना। बिहार में अब सरकारी अफसर या कर्मी के खिलाफ शिकायत करके उसे वापस नहीं लिया जा सकेगा। ऐसा करने वाले शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। लोकसेवक के खिलाफ हो रही झूठी शिकायतों के चलते यह आदेश आया है। अब कोई व्यक्ति किसी सरकारी पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ एक बार किसी मामले में शिकायत दायर कर इसे वापस नहीं ले पाएंगे। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। दरअसल, अब सूबे में किसी सरकारी लोकसेवक के खिलाफ शपथ-पत्र के साथ की गई कोई शिकायत अब किसी सूरत में या बहाने से वापस नहीं होगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कानून…

Read More

पटना। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में भाजपा ने मीडिया विभाग से जुड़े पार्टी नेताओं को प्रशिक्षित करने की रणनीति तय की है। इसी क्रम में बुधवार को पार्टी की ओर से प्रदेश मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में छह सत्र होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता के अनुसार समापन सत्र को संबोधित करने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आ रही हैं। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा की मीडिया कार्यशाला को वे बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगी। दरअसल, लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा अपने स्थानीय नेताओं को हर प्रकार के गुर सिखाना चाहती है।…

Read More

पटनाः शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक 7 दिनों की छुट्टी पर चले गए हैं. केके पाठक ने छुट्टी लेने के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक के बाद एक नए नए आदेश जारी कर रहे थे. जिसका जमकर विरोध हो रहा था. कई विधान पार्षदों ने तो राज्यपाल से मिलकर उनकी शिकायत भी की थी व हटाने की मांग की थी. इसी बीच केके पाठक छुट्टी पर चले गए हैं, जिसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. केके पाठक की गैर मौजूदगी में शिक्षा विभाग…

Read More

डेहरी। स्थानीय पाली रोड स्थित धर्मराज भवन के अपने निजी कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह जाप नेता समीर कुमार ने डेहरी के जनहित से जुड़ी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। समीर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह कहा कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र दशकों बाद भी विकास से कोसों दूर पिछड़ेपन का दंश झेल रहा है और आज भी एक कुशल नेतृत्व के लिए तरस रहा है। हम सभी के जीवन पथ पर व्यक्तिगत और पारिवारिक रूप से गुजरता वर्ष ईश्वर की कृपा से सुखद रहा हो, परंतु सामाजिक एवं…

Read More

पटना। बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में सियासी रस्साकशी चल रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार कई बार जल्द सीट बंटवारे की बात कह चुके हैं। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर निश्चिंत दिख रही है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कोई हड़बड़ी नहीं है, कभी भी सीट बंटवारा हो जाएगा। कोई चुनाव थोड़े ही डिक्लेयर कर दिया गया है। किसी भी पार्टी का सीट अभी नहीं बंटा है। बीजेपी का भी सीट बंटवारा नहीं हुआ है।बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने कहा कि सीट बंटवारे…

Read More

बक्सर। खून की कमी से देश में औसतन 12 हजार लोग हर साल अपनी जान गंवाते हैं। समस्या यह है कि खून किसी कारखाने में नहीं बनता और इसका एकमात्र समाधान रक्तदान है। यही वजह है कि बक्सर के 33 वर्षीय प्रियेश को लोग खून बनाने का कारखाना के तौर पर जानते हैं। वह 18 वर्ष की उम्र से रक्तदान करने में जुटे हैं। अब उनके साथ 83 युवाओं का एक समूह बन गया है। इनमें 23 ऐसे हैं, जो एक कॉल पर रक्तदान करने को तैयार रहते हैं। इनकी पहचान केवल बक्सर में ही नहीं, बल्कि आरा, रोहतास, कैमूर, पटना…

Read More